New Expressway : सरकार की तरफ से देश भर में लगातार सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है। लगातार नए-नए एक्सप्रेसवे को मंजूरी तथा सड़कों का चौड़ीकरण किया जा रहा है। अब फिर एक नए एक्सप्रेसवे के बन जाने से दो बड़े शहरों के बीच की दूरी केवल 45 मिनट की रह जाएगी और इस नए एक्सप्रेसवे पर 125 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड से वाहन दौड़ेंगे।
उत्तर प्रदेश की योगी सरकार द्वारा लगातार अपने राज्य में नए-नए एक्सप्रेसवे बनाए जा रहे हैं। सरकार का मानना है कि सड़क कनेक्टिविटी मजबूत होने से प्रदेश के विकास को एक नई दिशा मिलेगी। उत्तर प्रदेश में कई एक्सप्रेसवे पर काम चल रहा है तथा कई बनकर पूरे हो चुके हैं। अब फिर उत्तर प्रदेश में एक नया एक्सप्रेसवे बनकर तैयार होने वाला है जिससे राज्य के लोगों को काफी बड़ा फायदा होने वाला है।
आपको बता दे की लखनऊ और कानपुर के बीच बन रहे एक्सप्रेसवे (Kanpur-Lucknow Expressway) पर अब जल्द ही वहां दौड़ने लगेंगे। लखनऊ कानपुर एक्सप्रेसवे अब अपने निर्माण कार्य के आखिरी चरण में है। इस एक्सप्रेसवे का अभी स्कूटर इंडिया के पास एलिवेटेड रोड का कुछ ही हिस्सा बाकी है, जिसे जल्द ही पूरा करके आम जनता के लिए इस एक्सप्रेसवे को खोल दिया जाएगा। इस एक्सप्रेसवे (New Expressway) के बन जाने से उत्तर प्रदेश वासियों को बड़ा फायदा होने वाला है।
दो बड़े शहरों के बीच का सफर अभी इतने समय में होगा पूरा
उत्तर प्रदेश में बन रहे इस नए एक्सप्रेसवे के शुरू हो जाने से दो बड़े शहरों के बीच सफर के समय में काफी बचत होगी। फिलहाल इन दोनों शहरों के बीच 3 घंटे की दूरी है वही इस एक्सप्रेसवे के चालू होने के बाद यह समय केवल 45 से 60 मिनट तक का रह (Travel Time Reduction) जाएगा। उत्तर प्रदेश में बन रहे इस नए एक्सप्रेसवे पर 125 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से वाहन दौड़ेंगे।
हाई-टेक निगरानी सिस्टम
फिलहाल इस एक्सप्रेसवे को 6 लेन (Six-Lane Expressway) तक बनाया गया है, लेकिन आने वाले समय में अगर ट्रैफिक बढ़ता दिखा तो इसे 8 लाइन तक भी किया जाएगा। एक्सप्रेसवे पर हो रही हर हरकत की निगरानी रखने के लिए इस पर इस पर 63 ‘पैन टिल्ट जूम’ कैमरे लगाए गए हैं। यह एक्सप्रेसवे लखनऊ में शहीद पथ को कानपुर के पास आजाद मार्ग से जोड़ेगा। इसमें लगभग 18 किलोमीटर एलिवेटेड रोड और 45 किलोमीटर ग्रीनफील्ड एरिया है।
इकोनॉमी को मिलेगा बढ़ावा
NHAI विभाग के रीजनल ऑफिसर गौतम विशाल तथा पीडी नकुल प्रकाश वर्मा ने लखनऊ और कानपुर के बीच बन रहे इस एक्सप्रेसवे तथा कानपुर में बन रहे आउटर रिंग रोड (Outer Ring Road) का निरीक्षण किया। अधिकारियों की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक पता चला है कि इस नए एक्सप्रेसवे के शुरू होने से प्रदेश की इकोनॉमी पर काफी ज्यादा असर पड़ने वाला है, वहीं कानपुर आउटर रिंग रोड की वजह से शहर में ट्रैफिक दबाव कम होगा। इस नए एक्सप्रेसवे से लखनऊ -कानपुर-उन्नाव बेल्ट में निवेश के नए ऑप्शन खुल जाएंगे। इस एक्सप्रेसवे पर यात्रा करना काफी सुरक्षित होगा।
जगह टोल प्लाजा और आधुनिक सुविधाएं
लखनऊ और कानपुर के बीच बन रहे इसने एक्सप्रेसवे पर 5 जगह पर नए टोल प्लाजा (Toll Plazas and Toll Collection) बनाए जाएंगे जहां से वहां एंट्री और निकास कर सकेंगे। ये टोल प्लाजा ‘ऑटो कंट्रोल्ड एक्सेस रैंप’ तकनीक से लैस (Expressway Features) हैं। इसका मतलब है कि वाहनों के प्रवेश और निकास के लिए किसी मानवीय हस्तक्षेप की जरूरत नहीं होगी। कैमरों के माध्यम से टोल शुल्क स्वचालित (Expressway Management) रूप से काटा जाएगा। यात्रा को सुगम बनाने के लिए एक्सप्रेसवे पर 3 बड़े पुल, 28 छोटे पुल, 38 अंडरपास और कई फ्लाईओवर बनाए गए हैं।
