Gold Price Today 8 February 2026 : सोने-चांदी की कीमतों में पिछले काफी दिनों से उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। पिछले कई दिनों से दोनों कीमती धातुओं में हो रही बंपर बढ़ौतर के बाद हाल के दिनों में सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट हुई है। सोना ऑलटाइम हाई यानी 1 लाख 93 हजार रुपये से 1 लाख 55 हजार रुपये प्रति किलो पर आ गया है। वहीं चांदी 4 लाख 20 हजार से सीधे 2 लाख 50 हजार रुपये किलो पर आ गई है। आईये नीचे खबर में विस्तार से जानते हैं आज का ताजा भाव –
सोने और चांदी की कीमतों में आज बड़ा बदलाव आया है। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक दिल्ली में 24 कैरेट सोना सस्ता होकर 1,57,200 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है। इसका पिछला बंद भाव 1,60,600 रुपये प्रति 10 ग्राम था। अगर आप सोने व चांदी की खरीदारी करने की योजना बना रहे हैं तो बाजार जाने से पहले आज का ताजा रेट जरूर चेक कर लें।
MCX पर सोने चांदी का ताजा भाव –
MCX पर सोने का वायदा भाव गिरकर 1,55,050 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। इससे पहले 29 जनवरी को गोल्ड 1,80,779 रुपये प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड उच्च स्तर पर कारोबार कर रहा था। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना (Gold Rate) महंगा होकर 4,887.30 डॉलर प्रति औंस हो गया।
IBJA के अनुार गोल्ड रेट –
इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA Gold Rate Update) के आंकड़ों के अनुसार, शुक्रवार शाम को बाजार बंद होने तक सोना 1,52,078 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। चूंकि शनिवार और रविवार को बाजार बंद रहता है, इसलिए दोनों दिन यही भाव मान्य है। आगे IBJA के ताजा आंकड़ों के आधार पर अब 24, 23, 22, 18 और 14 कैरेट सोने का भाव जानिए।
24 कैरेट: 1,52,078 रुपये प्रति 10 ग्राम
23 कैरेट: 1,51,469 रुपये प्रति 10 ग्राम
22 कैरेट: 1,39,303 रुपये प्रति 10 ग्राम
18 कैरेट: 1,14,059 रुपये प्रति 10 ग्राम
14 कैरेट : 88,966 रुपये प्रति 10 ग्राम
पिछले दिनों क्या रही सोने की कीमत –
दिल्ली में शुक्रवार सोने की कीमतों (Gold Rate) में तेजी दर्ज की गई है। इसी तरह, 24 कैरेट वाला सोना 3,400 रुपये यानी 2.12 प्रतिशत टूटकर 1,57,200 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया है। इसका पिछला बंद भाव 1,60,600 रुपये प्रति 10 ग्राम था। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में शुरुआती गिरावट के बाद सर्राफा की कीमतों में तेज सुधार हुआ है। सोना हाजिर 106.74 डॉलर बढ़कर 4,887.30 डॉलर प्रति औंस हो गया है। सत्र की शुरुआत में इसने 4,654.86 डॉलर प्रति औंस के निचले स्तर को छुआ था।
इस वजह से आई गिरावट –
सर्राफा कारोबारियों ने बताया है कि घरेलू कीमतों में गिरावट मुख्य रूप से ऊंचे स्तरों पर मुनाफावसूली के कारण हुई है, जबकि वैश्विक कीमती धातुओं की दरों में दिन के उत्तरार्द्ध में उछाल आया है। मिराए एसेट शेयरखान के जिंस प्रमुख प्रवीण सिंह ने कहा कि हाजिर सोना कमजोर रुख के साथ खुला और 4,654 डॉलर प्रति औंस के निचले स्तर पर पहुंच गया। लेकिन इसमें तेजी से सुधार आया और यह लगभग दो प्रतिशत की बढ़त के साथ 4,880 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करने लगा। उन्होंने कहा कि अमेरिका के कमजोर रोजगार आंकड़ों ने कीमती (Gold rate) धातुओं को समर्थन दिया, लेकिन अमेरिका-ईरान बातचीत में सफलता की उम्मीदों ने इस तेजी को सीमित कर दिया।
