Gold Silver Price Today : सोने और चांदी की कीमतों में पिछले काफी दिनों से उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। 2025 में बंपर तेजी के बाद अब दोनों कीमती धातुओं में तगड़ी गिरावट देखने को मिल रही है। पिछले एक हफ्ते में सोना 3980 रुपये सस्ता हो गया है। वहीं चांदी की कीमतों (Si;ver rate) में 65 हजार रुपये किलो से ज्यादा की गिरावट आई है। अगर आप सोने व चांदी के गहने खरीदने की सोच रहे हैं तो बाजार जाने से पहले आज का ताजा भाव जरूर जान लें।
देश भर में सोने व चांदी की कीमतों ने सभी को चौंका दिया है। पिछले कई दिनों से हो रही रिकॉर्ड बढ़ौतरी के बाद अब गिरावट का सिलसिला शुरू हो गया है। जनवरी के आखिरी दिनों में सोने और चांदी में बड़ी गिरावट (Gold Rate) दर्ज की गई है। इसके बाद बीच में दो दिन तेजी भी देखने को मिली थी। लेकिन फिर से सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट आई। 8 फरवरी को सोने और चांदी के रेट सातवें आसमान से सीधे जमीन पर आ गए।
दिल्ली में सोने का रेट
एक सप्ताह में 24 कैरेट गोल्ड (Gold Rate Down) 3980 रुपये सस्ता हुआ है तो वहीं 22 कैरेट गोल्ड 3650 रुपये प्रति 10 ग्राम गिरा है। आज 9 फरवरी को कीमत की बात करें तो राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 156750 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। मुंबई में भी सोना सस्ता होकर (Mumabi Gold Rate) 156600 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का हाजिर भाव 5087.73 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा है।
मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में सोने का दाम
फिलहाल मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में 22 कैरेट सोने की कीमत (24K Gold Price) 143550 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रही है। हालांकि 24 कैरेट सोने की कीमत 156600 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है।
पुणे और बेंगलुरु में सोने का रेट
इन दोनों शहरों में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 156600 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट गोल्ड (22K Gold Price) की कीमत 143550 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
जानिये आपके शहर में सोने के दाम
दिल्ली
22 कैरेट सोना : 143700 रुपये
24 कैरेट सोना : 156750 रुपये
मुंबई
22 कैरेट सोना : 143550 रुपये
24 कैरेट सोना : 156600 रुपये
अहमदाबाद
22 कैरेट सोना : 143600 रुपये
24 कैरेट सोना : 156650 रुपये
चेन्नई
22 कैरेट सोना : 143550 रुपये
24 कैरेट सोना : 156600 रुपये
कोलकाता
22 कैरेट सोना : 143550 रुपये
24 कैरेट सोना : 156600 रुपये
हैदराबाद
22 कैरेट सोना : 143550 रुपये
24 कैरेट सोना : 156600 रुपये
जयपुर
22 कैरेट सोना : 143700 रुपये
24 कैरेट सोना : 156750 रुपये
भोपाल
22 कैरेट सोना : 143600 रुपये
24 कैरेट सोना : 156650 रुपये
लखनऊ
22 कैरेट सोना : 143700 रुपये
24 कैरेट सोना : 156750 रुपये
चंडीगढ़
22 कैरेट सोना : 143700 रुपये
24 कैरेट सोना : 156750 रुपये
एक्सपर्ट्स ने कही ये बात
जेपी मॉर्गन ने संभावना लगाई है कि साल के आखिर तक सोने की कीमतें 6300 डॉलर प्रति औंस तक जा पहुंची है। सेंट्रल बैंकों और निवेशकों (Gold Investment Tips) की ओर से डिमांड की वजह से ऐसी स्थिति देखने को मिल रही है। उम्मीद लगाई जा रही है कि 2026 में सेंट्रल-बैंकों की ओर से सोने की खरीद 800 टन रह सकती है।
चांदी का ये है रेट
दूसरी ओर चांदी की कीमतों के बारे में बात करें तो चांदी ने भी वीकली बेसिस पर गिरावट देखी है। एक सप्ताह में भाव 65000 रुपये से नीचे आ गिरा है। 9 फरवरी की सुबह चांदी की कीमत (Chandi ka rate) 285000 रुपये प्रति किलोग्राम पर जा पहुंची है। 30 जनवरी को चांदी का दाम 4 लाख रुपये से ज्यादा था। विदेशी बाजारों में हाजिर भाव 74 डॉलर प्रति औंस पर है।
