Mahindra Bolero : महिंद्रा कंपनी की गाड़ियां लोगों को काफी ज्यादा पसंद आ रही है। यह कंपनी अपनी गाड़ियों में हर एक आधुनिक फीचर ऐड करके लोगों को अच्छी सुविधा उपलब्ध करवा रही है। चलिए खबर के माध्यम से जानते हैं अगर महिंद्रा कंपनी की गाड़ी बोलेरो खरीदने के लिए 2 लाख रुपए की डाउन पेमेंट भरी जाए तो कितनी EMI देनी पड़ेगी।
गाड़ियों की बढ़ रही डिमांड को देख कंपनियों की तरफ से भी ग्राहकों को अपनी तरफ आकर्षित करने के लिए नए-नए ऑफर पेश किए जा रहे हैं। महिंद्रा कंपनी की गाड़ी बोलेरो का नाम भी पिछले कई सालों से भारतीय बाजार में राज कर रहा है। बोलेरो गाड़ी खरीदने का ट्रेंड लोगों के बीच पिछले कई सालों से बना हुआ है। कंपनी की तरफ से इस गाड़ी को समय-समय पर अपग्रेड भी किया जा रहा है ताकि लोगों को नई तकनीकी से जुड़े एडवांस फीचर्स का लाभ मिल सके।
अगर आपकी महिंद्रा कंपनी की गाड़ी बोलोरो खरीदना चाहते हैं तो चलिए खबर के माध्यम से आपको बताते हैं कि कैसे आप मात्र 2 लाख रूपये में महिंद्रा की इस धांसू गाड़ी को घर पर ला सकते हैं इतनी डाउन पेमेंट भरने पर आपको कितने रुपए की ईएमआई देनी होगी।
Mahindra Bolero कीमत
Mahindra Bolero एक लोकप्रिय SUV है। इसका बेस वेरिएंट 7.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) में आता है। अगर आप इसे दिल्ली में खरीदते हैं, तो लगभग 75 हजार रुपये RTO और करीब 40 हजार रुपये इंश्योरेंस के देने होंगे। इस तरह, Mahindra Bolero की ऑन-रोड कीमत लगभग 9.48 लाख रुपये हो जाती है।
2 लाख की भरें डाउन पेमेंट तो इतनी देनी होगी EMI
अगर आप महिंद्रा कंपनी की गाड़ी बोलोरो के बेस वेरिएंट को खरीदते हैं, तो बैंक एक्स-शोरूम कीमत पर ही फाइनेंस करता है। ऐसे में अगर आप 2 लाख रुपये डाउन पेमेंट करते हैं, तो आपको करीब 7.48 लाख रुपये का लोन (Auto Loan) लेना होगा। अगर बैंक आपको 9% ब्याज दर पर 7 साल के लिए 7.48 लाख रुपये का लोन देता है, तो आपको हर महीने लगभग ₹12,042 की EMI अगले 7 साल तक देनी होगी।
इतनी महंगी पड़ेगी कार
अगर आप 9% ब्याज दर पर 7 साल के लिए 7.48 लाख रुपये का कार लोन लेते हैं, तो आपको हर महीने ₹12,042 की EMI देनी होगी। इस तरह, 7 साल में आप लगभग ₹2.63 लाख रुपये सिर्फ ब्याज के रूप में चुकाएंगे। इस हिसाब से Mahindra Bolero की कुल कीमत — एक्स-शोरूम, ऑन-रोड और ब्याज मिलाकर — करीब ₹12 लाख रुपये हो जाएगी।
होगा इन कारों से मुकाबला
महिंद्रा कंपनी की गाड़ी बोलेरो एक पॉपुलर SUV है। कंपनी की तरफ से बताया गया है कि इस गाड़ी का सीधा मुकाबला Hyundai Creta, Kia Seltos, Honda Elevate और Maruti Grand Vitara जैसी SUVs के साथ होता है।
