Silver-Gold Rate Today :चांदी की कीमतों में आई ऐतिहासिक गिरावट की भरपाई अब धीरे-धीरे होने लगी है। पिछले कई दिनों से लगातार तेजी से गिर रहे सिल्वर के रेट पर अब ब्रेक लग गया है। आज 10 फरवरी, 2026 को चांदी 17 हजार रुपये महंगी (Silver Rate Hike) हुई है। इससे निवेशकों के चेहरे खिल गए हैं। चांदी क साथ-साथ सोने की चमक भी अब तेज होती नजर आ रही है। आईये नीचे खबर में जानते हैं आज का ताजा रेट –
आज 9 फरवरी, सोमवार को सोने व चांदी दोनों की कीमतों में बंपर तेजी दर्ज की गई है। बीते कई दिनों से दोनों कीमती धातुओं में गिरावट का सिलसिला जारी था, जो अब रूक चुका है। MCX पर दो दिन शनिवार-रविवार बाजार बंद रहने के बाद आज सुबह बाजार खुलते ही सोने-चांदी ने लंबी छलांग लगाई है।
राष्ट्रीय राजधानी में चांदी (Chandi ki Kiamt) 6 प्रतिशत से ज्यादा महंगी हुई है और यह 2.72 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर से पार निकल गई, जबकि सोने की कीमत (Gold rate) में 1 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है जिसके बाद सोना 1.58 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम तक जा पहुंचा है। यह वृद्धि मजबूत वैश्विक रुझानों और कमजोर अमेरिकी डॉलर के कारण हुई है।
विदेशी और लोकल मार्केट में मजबूत हुए सोने-चांदी के रेट –
आज राजधानी दिल्ली में सिल्वर की कीमतें (Delhi Silver Price) मजबूत हुई हैं, जिसके बाद दाम 2.72 लाख पर जा पहुंचे हैं। वहीं दूसरी ओर सोने की कीमतों में 1300 रुपए की तेजी दर्ज की गई है। जानकारों की मानें तो डॉलर इंडेक्स में आई गिरावट की वजह से विदेशी बाजारों में सोने – चांदी दोनों की कीमतों में बढ़ौतरी देखने को मिला है जिसकी वजह से लोकल मार्केट में भी बढ़ौतरी नजर आई है। एक्सपर्ट की मानें तो विदेशी बाजारों से लेकर लोकल मार्केट तक सोने-चांदी के दाम (Gold Silver Rate) में उतार चढ़ाव देखने को मिल सकता है।
सोने व चांदी का ताजा भाव-
9 फरवरी, 2026 को दिल्ली में चांदी की कीमत (Silver Rate Today) 6% से ज्यादा उछलकर 2,72,000 रुपये प्रति किलो हो गई है, जबकि सोना लगभग 1 प्रतिशत महंगा हुआ है। यह बढ़ौतरी मजबूत वैश्विक रुझानों और कमजोर अमेरिकी डॉलर की वजह से देखने को मिली है।
स्थानीय बाजार एक्सपर्ट के अनुसार, शुक्रवार के बंद भाव 2,55,000 रुपये प्रति किलोग्राम से बढ़कर सफेद धातु (GOLD) की कीमत में 17,000 रुपये या 6.66 प्रतिशत की बढ़ौतरी के साथ 2,72,000 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी करों सहित) हो गई। इसके अतिरिक्त, 24 कैरेट गोल्ड का रेट 1,300 रुपये यानी 0.83 प्रतिशत महंगा होकर 1,58,500 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी करों सहित) तक हो गया है। पिछले सत्र में यह 1,57,200 रुपये प्रति 10 ग्राम पर क्लोज हुआ था।
इस वजह से बढ़े सोने व चांदी के रेट –
HDFC सिक्योरिटीज के सीनियर एनालिस्ट (कमोडिटीज) सौमिल गांधी का कहना है कि आज अमेरिकी डॉलर में गिरावट और सस्ते में खरीदारी के चलते सोने की कीमतों में उछाल आया है। डॉलर इंडेक्स लगभग 0.30 फीसदी गिरकर 97 के स्तर पर कारोबार कर रहा है, जिससे सोने की कीमतों (Gold Price) को समर्थन मिल रहा है। उन्होंने आगे कहा कि व्यापक वैश्विक मैक्रो अनिश्चितता और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प (Donald Trump) की भू-राजनीतिक और टैरिफ संबंधी मुद्दों पर लगातार और अप्रत्याशित बयानबाजी की वजह से कीमती धातुओं की सुरक्षित निवेश के रूप में मांग बढ़ रही है।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने व चांदी का भाव –
अंतरराष्ट्रीय बाजार में, हाजिर चांदी (Silver Rate) 2.19 अमेरिकी डॉलर या 2.81 प्रतिशत महंगी होकर 80.21 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई है, जबकि सोना 1% बढ़कर 5,012.94 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था। पिछले सप्ताह के तेज उतार-चढ़ाव के बाद धातुओं में सुधार हुआ, क्योंकि व्यापारियों ने मैक्रो डेटा और नीतिगत संकेतों से पहले अपनी स्थिति मजबूत कर ली थी। चांदी में अधिक अस्थिरता बनी रही, जो सट्टेबाजी और शॉर्ट टर्म प्रॉफिट बुकिंग को दर्शाती है। लेमन मार्केट्स डेस्क के रिसर्च एनालिस्ट गौरव गर्ग ने कहा कि घरेलू खरीदारी में तेजी और अंतरराष्ट्रीय संकेतों से कीमतों में उछाल आया, जबकि दिन के उच्चतम स्तर के पास मुनाफावसूली देखी गई।
चीन लगातार खरीद रहा गोल्ड –
HDFC सिक्योरिटीज के गांधी ने कहा कि चीन से वीकेंड में जारी आंकड़ों से कीमती धातुओं में निवेशकों का भरोसा और भी मजबूत हुआ है। इन आंकड़ों से पता चलता है कि पीपुल्स बैंक ऑफ चाइना (People’s Bank of China) ने जनवरी में लगातार 15वें महीने सोने की खरीदारी जारी रखी है, जबकि कीमतें ऊंची थीं।
आंकड़ों की बात करें तो, व्यापारी बुधवार को जारी होने वाले अमेरिका के मासिक रोजगार आंकड़ों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसके अलावा, शुक्रवार को जारी होने वाले अमेरिकी उपभोक्ता मुद्रास्फीति (US consumer inflation) आंकड़ों पर भी कड़ी नजर रखी जाएगी, गांधी ने कहा कि ये दोनों आंकड़े डॉलर की दिशा तय करने और कीमती धातुओं के लिए नए संकेत प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।
