Silver Rate : जहां बीते कुछ समय में चांदी हाई रिकॉर्ड बना रही थी। वहीं, अचानक से चांदी की कीमतों ने निवेशकों को हैरान कर दिया था, लेकिन अब एक बार फिर चांदी ने अपना 10 दिन पुराना रूप दिखाया है। अब एकदम से ही चांदी की कीमतों में तेजी देखने को मिली है। ऐसे में आइए खबर के माध्यम से जानते हैं कि चांदी के रेट में कितनी बढ़ौतरी हुई है।
चांदी की कीमतों में बेहतहाशा उछाल के बाद अचानक से आई गिरावट ने मार्केट को हिला दिया था, जिससे आम लोगों में तो राहत और निवेशको में चिंता बनी हुई थी। अब इसी बीच एक बार फिर चांदी की कीमतों (Gold Silver Rate ) में तेजी लौट आई है। चांदी की कीमतों ने एक बार फिर 10 दिन पुराना रूप दिखा दिया है। आइए खबर के माध्यम से विस्तार से जानते हैं इस बारे में
MCX पर सोने-चांदी के रेट
MCX पर सोने की बात करें तो यहां पर अप्रैल डिलीवरी वाले सोने के भाव (Gold-Silver Prices ) 1.57 लाख प्रतिशत 10 ग्राम के पास चल रहे हैं। इसके साथ ही मार्च डिलीवरी वाली चांदी की कीमतों में भी तेजी आई है, जिसके बाद इसका भाव 2.59 लाख/किलो के पार पहुंच गया है। आज 10 फरवरी को सोने की कीमतों (Sone ke Rate) ने 1,58,500 रुपये प्रति 10 ग्राम का हाई रिकॉर्ड बनाया है। वहीं,चांदी की कीमतों ने 2,64,885 रुपये प्रति किलो का हाई रिकॉर्ड छुआ था।
किस देश के पास है अधिक सोना
आज 10 फरवरी को सुबह चांदी की कीमतों (Silver rates Today ) में 9,100 रुपये से ज्यादा की तेजी आई है, जिसके साथ इसका भाव 2,59,300 रुपये प्रति किलो के पार पहुंच गया है। रिपोर्ट के अनुसार अमेरिका के पास सबसे अधिक सोना है। फोर्ट नॉक्स में तकरीबन 8,133.5 टन सोना है। वहीं, जर्मनी के पास 3,350.3 टन सोना (Silver Prices Updates) मौजुद है। इसके साथ ही इटली, फ्रांस, रूस, चीन आते हैं। भारत के पास सोने का भंडार 880.2 टन है। यानी की भारतीय परिवारों के पास कुल 34,600 टन सोना है।
कमोडिटी मार्केट में चांदी की कीमतें
कमोडिटी मार्केट में चांदी की कीमतों (Gold Silver Prices ) में 11,000 रुपये से ज्यादा तेजी आई है और भाव 2.61 लाख के पार पहुंच गया है। वहीं, सोने का भाव 1.57 लाख के पार पहुंच गया है। वहीं, MCX पर 12,000 रुपये तक की तेजी के बाद चांदी थोड़ी नीचे आई है।
दिल्ली व मुंबई में गोल्ड के रेट
राजधानी दिल्ली की बात करें तो यहां पर सोने का भाव (Delhi Gold Rates) 1,54,730 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है और देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में सोने का भाव 1।55 लाख प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है।MCX पर सोने के भाव (Gold Rate on MCX) में लगभग 2,200 रुपये तक चढ़ा है। इस दौरान अप्रैल डिलीवरी वाले सोने का भाव 2,162 रुपये की तेजी के साथ 1,57,613 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर पहुंच गया।
शुरुआती कारोबार में सोने-चांदी के भाव
बता दें कि MCX पर मार्च डिलीवरी वाली चांदी की कीमतों में 12,000 रुपये से ज्यादा की तेजी आई है और भाव 2,62,526 रुपये प्रति किलो के पार पहुंच गया। घरेलू बाजार में दो दिन पहले चांदी की कीमत 6000 रुपये तेजी के साथ 2 लाख 50 हजार के करीब पहुंची ओर सोना लगभग 3000 रुपये चढ़कर 1।55 लाख के पास ट्रेड कर रहा था। कच्चा तेल लगभग 1 प्रतिशत गिरकर 68 डॉलर के नीचे आ गया था।
MCX पर चांदी की कीमत
अभी फिलहाल तो MCX पर सोने की मौजूदा कीमत (Gold Price on MCX) 1.55 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के पास चल रही है और सोने की कीमतों ने 29 जनवरी को 1.93 लाख रुपये का ऑल टाइम हाई रिकॉर्ड बनाया था। इस हिसाब से देखें तो सोने के भाव (Gold Price Crash) 38 हजार रुपये तक कम हो गए हैं। इस हिसाब से चांदी (Silver Price Crash) अपने ऑल टाइम हाई से 1.71 लाख रुपये कम हुई है। इसने 29 जनवरी को 4.20 लाख रुपये का ऑल टाइम हाई रिकॉर्ड बनाया था। MCX पर चांदी की कीमत 2.49 लाख रुपये प्रति किलो के पास पहुंच गई है।
कॉमेक्स पर सोने की कीमतों
कॉमेक्स पर सोने की कीमतों (Comex gold prices) ने 5,069 डॉलर प्रति औंस का हाई रिकॉर्ड (Gold-Silver High Record ) छुआ है और लो रिकॉर्ड 4,988 डॉलर/औंस पर रहा है और ये 5,003 डॉलर प्रति औंस के भाव पर ओपन हुआ था। इसके साथ ही चांदी की कीमतों ने 78.10 डॉलर/औंस के भाव पर ओपन होने के बाद 80.33 डॉलर/औंस का हाई रिकॉर्ड छुआ, वहीं, 78 के करीब का लो बनाया। घरेलू मार्केट में कीमती धातुओं की कीमतों में तेजी के आसार है।
कॉमेक्स पर अप्रैल डिलीवरी वाले सोने के भाव
कॉमेक्स पर अप्रैल डिलीवरी वाले सोने के भाव (Gold-Silver Rates Today ) में 67 डॉलर की तेजी के साथ 5,046 डॉलर/औंस के करीब कारोबार करता दिखाई दिया है। वहीं, मार्च डिलीवरी वाली चांदी की कीमतों में भी लगभग 4 डॉलर की तेजी आई है और ये 80 से 81 डॉलर/औंस के भाव पर ट्रेड करती दिखाई दी है।
