FD Rates : इस समय वरिष्ठ नागरिकों के लिए फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) पर ब्याज दरें 6.95% से लेकर 8% तक हैं। छोटी और बड़ी दोनों तरह की बैंकिंग संस्थाएं वरिष्ठ नागरिकों को आकर्षक दरें दे रही हैं। ऐसे में चलिए आइए नीचे खबर में जानते हैं कि आखिर कौनसा बैंक अपनी FD योजना पर कितना ब्याज दे रहा है और किस बैंक से ज्यादा लाभ मिल सकता है-
सुरक्षित निवेश के लिए फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) हमेशा से वरिष्ठ नागरिकों (Senior Citizens) की पसंदीदा निवेश विकल्प रहा है। हाल ही में आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा की अध्यक्षता में हुई बैठक में रेपो रेट को 5.25% पर स्थिर रखा गया है। इससे पहले दिसंबर 2025 में इसे 0.25% कम किया गया था।
रेपो रेट (repo rate) स्थिर रहने का मतलब है कि फिलहाल बैंकों द्वारा एफडी की ब्याज दरों में बड़ी कटौती की संभावना कम बनी हुई है, लेकिन भविष्य में बाजार परिस्थितियों के अनुसार दरें घट भी सकती हैं। अब देखते हैं कि वर्तमान में कौन से बैंक वरिष्ठ नागरिकों को सबसे अधिक ब्याज दे रहे हैं-
Budget 2026 और रेपो रेट का गणित-
इस साल के बजट में वरिष्ठ नागरिकों की एफडी (FD for senior citizens in the budget) पर कोई बड़ा बदलाव नहीं किया गया है। वहीं, पिछली रेपो रेट कटौती का असर धीरे-धीरे बैंकों की ब्याज दरों में नजर आने लगा है।
निवेशकों के लिए जरूरी सलाह: यदि आपकी एफडी (fixed deposit) पहले से चालू है, तो उसकी मैच्योरिटी (maturity) तक ब्याज दरें स्थिर रहेंगी। वहीं, नई एफडी लगाने वालों को वर्तमान बाजार की बदलती दरों के अनुसार ब्याज मिलेगा।
टॉप बैंक और स्मॉल फाइनेंस बैंक (SFB) की ब्याज दरें-
वर्तमान में स्मॉल फाइनेंस बैंक (SFBs) बड़े कमर्शियल बैंकों की तुलना में वरिष्ठ नागरिकों को काफी अधिक FD ब्याज दरें दे रहे हैं।
सीनियर सिटीजन FD रेट्स 2026-
बैंक का नाम – सबसे अधिक ब्याज दर – समय अवधि (Tenure)
Utkarsh Small Finance Bank – 8.00% – 3 साल
Jana Small Finance Bank – 8.00% – 2 से 3 साल
Yes Bank – 7.75% – 36 महीने से 60 महीने से कम
ICICI Bank – 7.10% – 3 साल 1 दिन से 10 साल
Canara Bank – 7.00% – 555 दिन
HDFC Bank – 6.95% – 21 महीने से 2 साल 11 महीने
TDS और टैक्स बचत के नियम-
वरिष्ठ नागरिकों (senior citizen) के लिए एफडी पर मिलने वाले ब्याज पर टैक्स (TDS) के नियम थोड़े अलग हैं-
TDS कब कटता है-
यदि किसी बैंक में एक साल में आपका ब्याज ₹1,00,000 से अधिक हो जाता है, तो बैंक उस पर TDS काटना शुरू कर देता है।
TDS कैसे बचाएं (Form 15H)-
यदि आपकी कुल वार्षिक आय टैक्स दायरे (total annual income taxable) में नहीं आती, तो आप बैंक में फॉर्म 15H (Form 15H) जमा कर सकते हैं। इसे हर वित्तीय वर्ष की शुरुआत में देना होता है, ताकि बैंक आपका TDS काटने से बचे।
TDS रिफंड का विकल्प –
अगर गलती से TDS कट गया है, तो आप इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) फाइल करते समय उसका रिफंड मांग सकते हैं।
वरिष्ठ नागरिकों के लिए अभी भी 7.5% से 8% के बीच ब्याज पाने का अच्छा अवसर है, खासकर स्मॉल फाइनेंस बैंकों (small finance bank) में। हालांकि, सुरक्षा के लिहाज से निवेश को कई बैंकों में विभाजित करना बेहतर माना जाता है।
