Maruti Suzuki Best Car : भारतीय कर बाजार में मारुति सुजुकी की गाड़ियों का दबदबा है। देश के लाखों लोगों को मारुति की गाड़ियां सबसे ज्यादा पसंद आती हैं। अगर आप मारुति की नई गाड़ी खरीदने की सोच रही है तो यह खबर आपके काम की है। दरअसल, आज हम आपको एक मारुति की ऐसी गाड़ी के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे बेहद कम कीमत में खरीद सकते हैं। चलिए नीचे खबर में जानते हैं गाड़ी की फीचर्स और कीमत के बारे में –
देश की सबसे बड़ी कार निर्माता मारुति सुजुकी की गाड़ियां लोगों को सबसे ज्यादा पसंद आती हैं। कंपनी समय-समय पर अपने ग्राहकों को डिस्काउंट ऑफर करती रहती है। अगर आप 2026 में मारुति की नई गाड़ी खरीदने की योजना अपना रहे हैं तो आपके लिए एक गुड न्यूज़ है। मारुति सुजुकी की वैगनआर (Maruti Suzuki WagonR) स्टैंडर्ड वेरिएंट पर आप 37,500 तक का डिस्काउंट पा सकते हैं।
जानिये कैसे मिलेगी 37,500 तक की छूट
फरवरी 2026 में मारुति सुजुकी वैगनआर (Maruti Suzuki WagonR) के स्टैंडर्ड वैरिएंट्स पर ग्राहकों 37,500 रुपये तक की छूट मिल रही है। इन ऑफर्स में कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और कॉर्पोरेट बेनिफिट शामिल हैं। मारुति सुजुकी वैगनआर (Maruti Suzuki WagonR) पहले से ही अपनी ऊंची सीटिंग, बढ़िया स्पेस और शानदार माइलेज के लिए मशहूर है। अगर आपका बजट कम है और नई कार खरीदना चाहते हैं तो Maruti WagonR बेस्ट ऑप्शन है।
वैगनआर ऑफर डिटेल्स
वैगनआर (P) – MT
कंज्यूमर ऑफर – 10 हजार
एक्सचेंज / स्क्रैपेज / लॉयल्टी Bonus – 15000 और 25000
इंस्टीट्यूशनल / रूरल सेल्स ऑफर – 2500 और 2100
वैगनआर (P) – AGS
कंज्यूमर ऑफर -10 हजार
एक्सचेंज / स्क्रैपेज / लॉयल्टी Bonus – 15000 और 25000
इंस्टीट्यूशनल / रूरल सेल्स ऑफर – 2500 और 2100
वैगनआर (CNG)
कंज्यूमर ऑफर – 10 हजार
एक्सचेंज / स्क्रैपेज / लॉयल्टी Bonus -15000 और 25,000
इंस्टीट्यूशनल / रूरल सेल्स ऑफर – 2500 और 2100
Maruti Alto पर होगी 35 हजार रुपये की बचत
मारुति ऑल्टो (Maruti Alto discount) के टैक्सी वर्जन मारुतिH1 पर इस महीने 35,000 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है। कम मेंटेनेंस और शानदार माइलेज की वजह से यह मॉडल टैक्सी ऑपरेटर्स के बीच काफी पॉपुलर है।
मारुति टूर H3 पर मिलेगा 40 हजार का डिस्काउंट
मारुति वैगनआर (Maruti WagonR H3 discount) के टैक्सी वर्जन Tour H3 पर सबसे ज्यादा डिस्काउंट मिल रहा है। इस मॉडल पर 40 हजार तक के ऑफर्स उपलब्ध हैं, जो इसे कैब और फ्लीट ऑपरेटर्स के लिए बेहद किफायती विकल्प बनाते हैं।
इस वजह से आज भी लोगों को पसंद है Maruti WagonR
मारुति वैगनआर काफी पुराना मॉडल है लेकिन यह कार आज भी लोगों के दिलों पर राज करती है। दरअसल, मारुति वैगनआर शानदार माइलेज और कम मेंटेनेंस वाली गाड़ी है। इसके साथ भरोसेमंद मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) नेटवर्क मिलता है। ये शहर और हाईवे दोनों के लिए उपयुक्त है। ये फैमिली और टैक्सी दोनों उपयोग के लिए सबसे बेस्ट है। वहीं कम बजट वालों के लिए तो यह कार स्कॉर्पियो से कम नहीं है।
मारुति वैगनआर खरीदने से पहले जान लें ये बात
जानकारी के लिए बता दें कि मारुति वैगनआर पर मिलने वाला डिस्काउंट की राशि वैरिएंट, शहर और डीलरशिप के हिसाब से अलग-अलग हो सकती है। इसलिए कार बुक करने से पहले अपने शहर में मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) के शोरूम में जाकर इसपर मिलने वाले ऑफर्स की जानकारी जरूर लें।
