IMD Rain Alert : देशभर के राज्यों में अब ठंड का असर कम हो रहा है। दिन की शुरूआत तेज धूप के साथ हो रही है और तापमान में तेजी से बढ़ौतरी देखने को मिल रही है जिसकी वजह से अब तेज गर्म का एहसास होन लगा है। मौसम विभाग के ताजा अपडेट के अनुसार अभी सर्दी की विदाई हुई नहीं है आने वाले दिनों में मौसम पलटी मारने वाला है और फिर से बारिश का सिलसिला शुरू होने वाला है। आईये जानते हैं किस किस दिन बरसात होगी।
देश के उत्तरी राज्यों में मौसम बदल रहा है। खासकर, पहाड़ों पर 9 फरवरी से लेकर अगले 3 दिन तक एक नया पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) एक्टिव होने की संभावना है, जिसका सबसे ज्यादा असर जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड पर असर देखने को मिलेगा। इस दौरान 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं चलेंगी और गरज-चमक के साथ भारी बर्फबारी और बारिश देखने को मिलेगी, जिससे समूचे घाटी में सिहरन वाली सर्दी महसूस की जाएगी। मौसम विभाग ने कई जगहों पर सर्द हवाएं चलने की संभावना जताई है जिससे कड़ाके की सर्दी महसूस होगी।
कल कैसा रहेगा मौसम –
मौसम विभाग के मुताबिक, 11 फरवरी तक हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों पर बादल नजर आ सकते हैं। हालांकि, बारिश को लेकर कोई अनुमान नहीं जताया गया है, लेकिन दिन में तेज पछुआ हवाओं के चलने से सुबह-शाम अधिक ठंडी और कोहरे की चादर छाई रहेगी।
यूपी-बिहार में चलेंगी तेज हवाएं –
उत्तर प्रदेश में पछुआ हवाओं ने मौसम (UP ka Mausam) का रुख बदल दिया है। दिन में धूप निकलने के बावजूद ठंड का एहसास हो रहा है, जबकि शाम होते ही तापमान तेजी से गिरने लगता है सुबह कहीं-कहीं पाला गिरने से गलन वाली सर्दी महसूस हो रही है। IMD का पूर्वानुमान है कि करीब 25 जिलों में अभी घना कोहरा छाएगा, लेकिन दिन में हवाओं की गति 20 से 25 किलोमीटर प्रति घंटा रहने के कारण इसके ग्राफ में कमी आएगी। अब धीरे-धीर तापमान में बढ़ोतरी के संकेत हैं। उधर, बिहार में मौसम (Bihar Weather) साफ रहेगा, लेकिन सुबह कई जिलों में कोहरा छाया नजर आएगा और दिन में तेज पछुआ हवाएं चलेंगी, जिससे सुबह और शाम तेज सर्दी का एहसास होगा। हालांकि, दिन में धूप निकलने से सर्दी का असर कम होगा।
हरियाणा-पंजाब में बदलेगा मौसम –
पहाड़ों पर हो रही बारिश और बर्फबारी का सीधा असर हरियाणा-पंजाब (Haryana Punjab Mausam) के कुछ शहरों पर देखने को मिलेगा। अगले कुछ घंटों तक हल्के फुल्के बादल छाए नजर आ सकते हैं। आईएमडी (IMD Weather) ने बताया कि मोहाली, पटियाला, बरनाला, मानसा, बठिंडा, फरीदकोट, फिरोजपुर, फाजिल्का, अमृतसर, गुरदासपुर, पठानकोट, कपूरथला, तरनतारन, जालंधर, होशियारपुर और लुधियाना समेत कई जिलों में अगले 2 दिन तक तेज हवाएं चलने की संभावना है, जिससे सर्दी का एहसास ज्यादा हो सकता है। हरियाणा में भी ऐसा ही मौसम बना रहेगा। यहां भी कई जिलों में बादलों की आवाजाही जारी रहेगी। ज्यादातर जिलों में हल्का कोहरा छाया रहेगा। कई जिलों में अभी भी न्यूनतम तापमान 5 से 10 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।
दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम –
दिल्ली-एनसीआर (Delhi NCR Mausam) में पिछले कई दिनों से मौसम साफ है, लेकिन पॉल्यूशन की स्थिति फिर से बिगड़ गई है। एक्यूआई 250 के आसपास बना हुआ है। मौसम विभाग ने बताया कि अगले 2 से 3 दिन तक हल्की बदली की आवाजाही हो सकती है। हालांकि, बारिश को लेकर कोई विशेष अलर्ट नहीं है। अगले दो दिन हवाओं की गति तेज रहने से न्यूनतम तापमान थोड़ा सा नीचे आएगा। मंगलवार को सबसे कम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।
हिमाचल प्रदेश में बारिश और बर्फबारी का अलर्ट –
IMD के ताजा अपडेट के अनुसार, हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh weather) में 9 से 11 फरवरी तक नए पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा जिससे मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। सोमवार से घने बादल आसमान में नजर आ रहे हैं और कहीं-कहीं बारिश और बर्फबारी भी हुई है। IMD के मुताबिक, अगले 3 दिन तक लाहौल-स्पीति, चंबा, मंडी, कुल्लू, किन्नौर, शिमला और कांगड़ समेत चोटियों वाले कई स्थानों पर बारिश के साथ तेज बर्फबारी हो सकती है। कमोबेश पूरे राज्य में मैदानी हिस्सों पर 30 से 40 किलोमीटर रफ्तार की हवाएं चलेंगी और भारी बारिश का अनुमान है। इससे कोल्ड डे की स्थिति रहेगी और सर्दी के ग्राफ में बढ़ोतरी होगी।
उत्तराखंड में जमकर बरसेंगे बादल –
उत्तराखंड के 5 जिलों में मौसम विभाग (Uttarakhand Weather) ने तेज बारिश और बर्फबारी होने की चेतावनी जारी की है। IMD का पूर्वानुमान है कि 9 से 11 फरवरी तक अल्मोड़ा, टिहरी में बादल छाए रहने और बारिश तो पिथौरागढ़, चमोली, उत्तरकाशी, रूद्रप्रयाग और बागेश्वर के ऊंचाई वाले भागों पर बारिश के साथ बर्फबारी का अनुमान है, जिस कारण न्यूनतम और अधिकतम तापामान में फिर से गिर सकता है और भयंकर ठंड पड़ने की भी संभावना है। अधिकांश जिलों में कोहरा छाए रहने और शीतलहर चलने का अनुमान है।
