PM Kisan Yojana : देश के करोड़ों किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत 22वीं किस्त का इंतजार बना हुआ है। ऐसे में कई किसानों में मन में अक्सर ये सवाल रहते हैं कि क्या उनका नाम पीएम किसान योजनरा की लिस्ट में है या नहीं। अगर आप भी पीएम किसान योजना (PM Kisan Yojana ) से जुड़े स्टेटस के बारे में जानना चाहते हैं तो घर बैठे फोन में लिस्ट को चैक कर सकते हैं।
सरकार की ओर से किसानों को आर्थिक मदद देने के उद्देश्य से कई योजनाएं चलाई जाती है। सरकार की ओर से चलाई जा रही प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (Pradhan Mantri Kisan Samman Nidhi) बड़ी योजना में शामिल है। इस योजना के तहत किसानों को 21 किस्त का फायदा मिल चुका है। आज हम आपको इस खबर में बताने वाले हैं कि फोन में आप कैसे पीएक किसान योजना की लिस्ट के बारे में चैक कर सकते हैं।
योजना के तहत कितनी राशि होती है आबंटित
दरअसल, आपको बता दें कि सरकार की ओर से पीएम किसान योजना (PM Kisan Beneficiary Status ) साल 2019 में शुरू की गई थी। बजट में इस योजना की घोषणा की गई थी। इस योजना के तहत करोड़ों किसानों को सालना 6,000 रुपये की राशि दी जाती है जो किसानों को तीन किस्तों में दी जाती है। हर किस्त में किसानों को 2,000 रुपये दिए जाते हैं। अब किसानों में 22वीं किस्त का इंतजार है।
कैसे चेक करें योजना से जुड़ा स्टेटस
अगर आप भी यह जानना चाहते हैं कि पीएम किसान की लिस्ट में आपका नाम है या नहीं, तो इसके लिए आपको पीएम किसान Beneficiary Status को चैक (PM Kisan Status Check Online) करना होगा और इसके लिए आपको फोन से पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। वहां जाकर Know Your Status के ऑप्शन पर क्लिक करें। पहले इसका नाम बेनिफिशरी स्टेटस (Beneficiary Status ) था जिसका नाम तब्दील कर Know Your Status किया गया है।
जानिए क्या है पूरा प्रोसेस
जैसे ही आप Know Your Status पर क्लिक करेंगे तो उसके बाद पीएम किसान का रजिस्ट्रेशन नंबर (PM Kisan registration number) डालना होगा और फिर कैप्चा भी डालना होगा। उसके बाद पीएम किसान योजना में रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर जो OTP आएगा, उसे सब्मिट करें, जिससे आपको पीएम किसान की लिस्ट में आपका नाम है या नहीं, इसका पता चल जाएगा।
कैसे पता करें अपना रजिस्ट्रेशन नंबर
कई बार ऐसा होता है कि लोग अपने रजिस्ट्रेशन नंबर (registration number) ही भूल जाते हैं, लेकिन ऐसे मामले में डरने की जरूरत नहीं है। इसके लिए आपको पीएम किसान की वेबसाइट पर जाना होगा और Know Your Status पर क्लिक करते ही Know your रेजिस्ट्रेशन नंबर का ऑप्शन आएगा, जहां पर क्लिक करते ही आधार नंबर डालकर अपना रजिस्ट्रेशन नंबर के बारे में पता कर सकेंगे।
बिहार के किसानों को मिलेगी इतनी रकम
बता दें कि बिहार के किसानों (farmers of bihar) को अब सालाना 6,000 रुपये नहीं, बल्कि 9,000 रुपये मिलेंगे। हर किस्त में पहले जहां 2,000 रुपये दिए जाते थे, वहीं अब इस रकम को बढ़ाकर 3,000 रुपये किया गया है। इसकी शुरुआत पीएम किसान की 22वीं किस्त से होने वाली है।
पीएम किसान की 22वीं किस्त (22nd Installment of PM Kisan) आने से पहले लिस्ट में आपका नाम है या नहीं, इस बारे में पता कर लें। हम आपको चैक करने के लिए इस वजह से कह रहे हैं, क्योंकि अब जल्द ही योगी सरकार ने तकरीबन 19 लाख किसानों की ब्लैकलिस्ट किया है। ऐसा इसलिए किया गया है, क्योंकि इसमें कई किसान फर्जी तरीके से योजना का फायदा ले रहे थे।
कब जारी होगी 22 वीं किस्त
हालांकि अभी सरकार की ओर से पीएम किसान की 22वीं किस्त (22nd Installment of PM Kisan) को लेकर ऐलान नहीं किया है, लेकिन नियमो के मुताबिक हर चार महीने में एक बार पीएम किसान की किस्त जारी की जाती है और बीते वर्ष नवंबर में पीएम किसान की 21वीं किस्त जारी की गई थी तो ऐसे में अगली किस्त होली से पहले जारी की जाने की संभावना है।
योजना पर प्रधानमंत्री ने कही ये बात
पीएम किसान योजना को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने संसद में एक सवाल पर जवाब देते हुए कहा है कि हमारे दिल में छोटे किसानों के प्रति बेहद संवेदनशीलता है। इसी वजह से हम पीएम किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Samman Nidhi Scheme) की शुरुआत की है। हमने इतने कम समय में सरकार ने छोटे किसानों के अकाउंट में तकरीबन 4 लाख करोड़ रुपये जारी किए हैं।
