kal ka mausam : उत्तर भारत के राज्य में मौसम तेजी से बदल रहा है। कड़ाके की ठंड के बाद अब गर्मी महसूस होने लगी है। पिछले कई दिनों से मौसम साफ बना है, लेकिन अब एक बार फिर से ठंड शुरू होने वाली है। हाल ही में मौसम विभाग ने हरियाणा (Haryana ka Mausam) में आने वाले कुछ दिनों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। आईये नीचे खबर में जानते हैं हरियाणा में किस दिन बारिश होगी –
देश के कई राज्यों में भयंकर ठंड का कहर अब खत्म होता नजर आ रहा है। फरवरी का महीना गर्मी लेकर आया है। काफी दिनों से मौसम साफ बना हुआ है और दिन की शुरुआत तेज धूप के साथ हो रही है जिसकी वजह से तापमान तेजी से बढ़ा है। अभी से मार्च वाली गर्मी का एहसास होने लगा है।
17 फरवरी से फिर बदलेगा मौसम –
मौसम विभाग (kal ka mausam) ने 17 फरवरी से एक बार फिर मौसम बदलने की संभावना जताई है। 9 फरवरी को एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के असर से फिलहाल आसमान में हलचल हुई है। आसमान में हल्के बादल नजर आ रहे हैं, लेकिन बरसात नहीं हुई है। कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम में उतार चढ़ाव बना हुआ है आने वाले दिनों में तापमान बादलों व कोहरे का खेल जारी रहने वाला है। मौसम 16 फरवरी तक शुष्क रहेगा।
इस दिन से एक्टिव होगा नया पश्चिम विक्षोभ –
मौसम विभाग (Mausam Update) के ताजा अपडेट के अनुसार, फरवरी के दूसरे पखवाड़े में 17 फरवरी को एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर पर्वतीय क्षेत्र पर सक्रिय होने से उतरी पर्वतीय क्षेत्र पर बर्फबारी और बारिश के साथ उत्तरी मैदानी राज्यों विशेष कर हरियाणा, एनसीआर-दिल्ली में एक बार फिर मौसम बदलेगा और बारिश शुरू होगी।
भारतीय मौसम विभाग (IMD weather Update) के अनुसार, 16 फरवरी तक मौसम आमतौर पर शुष्क बना रहेगा। हरियाणा और दिल्ली एनसीआर (Delhi NCR ka Mausam) में 16 फरवरी तक किसी भी प्रकार की बारिश को लेकर कोई संभावना नहीं जताई गई है।
इस दौरान मौसम सामान्य रूप से क्रिया रहेगा और धीरे-धीरे तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। वर्तमान प्रदेश में कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के चलते हरियाणा और दिल्ली NCR में 9 और 10 फरवरी को हल्के बादल नजर आए, लेकिन बारिश नहीं हुई। इसके बाद आसमान साफ होने लगेगा।
इस दिन से शुरू होगी बारिश –
मौसम विभाग (IMD Weather Update) ने अब 16 और 17 फरवरी के आसपास एक और पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने की संभावना जताई है। इसके प्रभाव से उत्तरी पर्वतीय क्षेत्र में दोबारा बारिश और बर्फबारी होगी। इससे तापमान में गिरावट आ सकती है। हरियाणा और दिल्ली NCR में भी हल्के बादल नजर आएंगे और बारिश होने की संभावना है।
16 फरवरी तक पहले तापमान में जोरदार बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। उसके बाद तापमान फिर से धीरे-धीरे गिरना शुरू हो जाएगा। 16 फरवरी तक दिन और रात दोनों के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है जिससे हल्की गर्महाट महसूस होगी। 17 फरवरी को एक बार फिर से मौसम पलटी मारेगा और तापमान में गिरावट आएगी।
पहाड़ों पर बर्फ, मैदानों में छाए बादल
पश्चिमी विक्षोभ का असर मुख्य रूप से उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों तक सीमित रहेगा। हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में हल्की बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। वहीं मैदानी राज्यों विशेषकर हरियाणा और दिल्ली-एनसीआर (Delhi NCR Ka Mausam) में बारिश नहीं होगी, केवल बादलों की आवाजाही बनी रहेगी।
