MP Latest News : मध्य प्रदेश के विकास गति को तेज करने के लिए सरकार यहां कई बड़े प्रोजेक्ट पर काम कर रही है। अब हाल ही में केंद्र सरकार ने मध्य प्रदेश में चार बड़े प्रोजेक्ट पर काम करने की तैयारी कर रही है। इन बड़े प्रोजेक्ट के लिए सरकार ने लगभग 70 हजार रुपये करोड़ स्वीकृत किए हैं। राज्य में इतना बड़ा खर्च होने के बाद MP के विकास को पंख लग जाएंगे। राज्य की आर्थिक और व्यापारिक गतिविधियों में तेजी आएगी और रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। आईये नीचे खबर में विस्तार से जानते हैं –
मध्यप्रदेश तेजी से विकसित होता हुआ राज्य है। यहां पर रोड इंफस्ट्रक्चर को मजबूत करने के लिए सरकार तेजी से काम कर रही है। एक के बाद एक नए एक्सप्रेसवे बनाए जा रहे हैं। अब मध्य प्रदेश वासियों के लिए एक बड़ी खबर है। दरअसल, हाल ही में केंद्र सरकार ने MP में चार नए एक्सप्रेसवे बनाने की घोषणा की है। यह चार एक्सप्रेसवे भारत माला प्रोजेक्ट में शामिल किया गए हैं। इसमें कोटा-इटावा एक्सप्रेसवे (Kota-Etawah Expressway) समेत प्रदेश में 3000 किलोमीटर के 4 ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे को केंद्र सरकार ने अपनी भारत माला परियोजना में शामिल किया है।
केंद्र सरकार ने जारी की 70 हजार करोड़ राशि –
अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार, केंद्र सरकार ने भारत माला परियोजना (Bharat Mala Project) में शामिल इन चारों प्रोजेक्ट के लिए 70,000 करोड़ रुपए की ज्यादा की राशि स्वीकृत की है। मीडिया रिपोर्ट में मिली जानकारी के मुताबिक, इन एक्सप्रेसवे के निर्माण का काम 2026 से शुरू किया जाएगा। जिससे मध्यप्रदेश के परिवहन व्यवस्था दुरुस्त हो जाएगी। इन एक्सप्रेसवे (New Expressway) से सफर आसान होगा और रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे।
नए एक्सप्रेसवे बनने से लोगों को होगा फायदा –
इन ग्रीनफील्ड परियोजनाओं (greenfield projects) के आने से स्थायीन लोगों को इसका सीधा लाभ मिलेगा। दरअसल, इन एक्सप्रेसवे के निर्माण कार्य के दौरान रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे, जिससे क्षेत्र के विकास में तेजी जाएगी। इससे राज्य सरकार को राजस्व जुटाने में मदद होगी। इसके साथ लॉजिस्टिक हब भी बनाए जाएंगे। जिससे किसी भी राज्य में सामान की डिलीवरी करीब 3 घंटे में हो पाएगी। ये चार बड़े एक्सप्रेसवे मध्य प्रदेश (New Expressway MP) के सभी जिलों की तस्वीर को बदल कर रख देंगे। इसके साथ ही इन एक्सप्रेसवे के आसपास लगते इलाकों में जमीन के रेट तेजी से बढ़ेंगे।
इंदौर में होगा लॉजिस्टिक पार्क का निर्माण-
इसके साथ ही में इंदौर में मल्टी मॉडल लॉजिस्टिक पार्क का निर्माण कराया जाएगा। इस प्रोजेक्ट पर काम करने के लिए सरकार पर 11 करोड़ रूपये से ज्यादा की राशि का भार आने वाला है। इस पार्क (Logistics Park in Indore) का क्षेत्रफल एक हजार हेक्टेयर से भी ज्यादा होगा। इसमें बड़ी कंपनियों के गोदाम और अन्य यूनिट असेंबल होंगी। इतने बड़े क्षेत्रफल में बनने वाला ये पहला पार्क होगा।
धार्मिक पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा-
ओंकारेश्वर और अमरकंटक को धार्मिक पर्यटन के रूप में विकसित करने की तैयारी की जा रही है। इसकी वजह से स्थानीय लोगों को रोजगार समेत तमाम सुविधाएं मिलने वाली है। इस योजना के तहत पर्यटक स्थलों (tourist places Devlopment) को 94 करोड़ रुपये की राशि दी जाने वाली है। हालांकि पिछले आठ सालों में धार्मिक पर्यटक, इको पर्यटन समेत अन्य क्षेत्रों में 2 हजार करोड़ से अधिक की राशि आवंटित की जा चुकी है।
