Mahindra Sales : महिंद्रा एंड महिंद्रा का पिछले काफी सयम से भारतीय ओटो बाजार में दबदबा बना हुआ है। बता दें कि महिंद्रा एंड महिंद्रा ने कुछ ही समय में 47 प्रतिशत तक मुनाफे को बढ़ा लिया है। इसकी सबसे बड़ी वजह ये है कि लोग इस कंपनी की कारों को काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं। आइए जानते हैं महिंद्रा एंड महिंद्रा की सेल बढ़ने के पीछे क्या कारण है।
ऑटो सेक्टर में एक बार फिर से महिंद्रा एंड महिंद्रा ने धमाल बचा दिया है। बता दें कि एक बार फिर से कंपनी के मुनाफे में 47 प्रतिशत तक का उछाल आया है। इसने बाजार और निवेशकों (Mahindra Sales) दोनों का उत्साह बड़ा दिया है। कंपनी की इतनी तेजी से हो रही बिक्री के पीछे कई कारण बताये जा रहे हैं। इसमें से सबसे बड़ा कारण इस कंपनी की कारों में मिलने वाले फीचर्स हैं। खबर के माध्यम से जानिये इस बारे में पूरी जानकारी।
26 फीसदी तक बढ़ गया है रेवेन्यू
महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड (Mahindra & Mahindra Limited) ने वित्त वर्ष 2026-26 की तीसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे को जारी कर दिया है। इसका कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट साल-दर-साल 47 फीसदी बढ़कर 4,675 करोड़ रुपये पर जा पहुंचा है। हालांकि ऑपरेशन से रेवेन्यू 26 फीसदी बढ़कर 52,100 करोड़ रुपये पर जा पहुंचा है। कंपनी ने जानकारी देते हुए बताया है कि तिमाही के दौरान लेबर कोड रेगुलेशन (Mahindra & Mahindra Sales record) में बदलाव के प्रभाव को छोड़कर, कंसोलिडेटेड प्रॉफिट आफ्टर टैक्स (PAT) साल-दर-साल 54 फीसदी बढ़ा दिया है। इसके साथ ही में कंसोलिडेटेड PAT मार्जिन Q3 FY26 में बढ़कर 9 फीसदी तक जा पहुंचा है। हालांकि एक साल पहले ये 7.7 प्रतिशत तक थी।
इतने करोड़ रुपये का हुआ प्रोफिट
महिंद्रा एंड महिंद्रा के ऑटोमोटिव सेगमेंट ने Q3 FY26 में 30,370 करोड़ रुपये का कंसोलिडेटेड रेवेन्यू दर्ज किया है जोकि साल-दर-साल 30 फीसदी से ज्यादा का रहा है। सेगमेंट के लिए कंसोलिडेटेड प्रॉफिट (Mahindra Q3 Results) 42 फीसदी बढ़कर 1,993 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। इसके साथ ही में तिमाही वॉल्यूम 3.02 लाख गाड़ियां रहा, जोकि 23 फीसदी से भी ज्यादा है। इसमें यूटिलिटी व्हीकल (UV) वॉल्यूम 1.79 लाख यूनिट तक की रही है।
SUVs सेगमेंट में बना दबदबा
महिंद्रा ने SUVs में अपनी लीडरशिप को बनाए रखा है और इस तिमाही में रेवेन्यू मार्केट शेयर 24.1 प्रतिशत तक का रहा है। जोकि साल-दर-साल 0.90 फीसदी (Mahindra Q3 earning) ज्यादा रहा है। लाइट कमर्शियल व्हीकल्स (3.5 टन से कम) में, मार्केट शेयर 0.10 फीसदी पॉइंट्स बढ़कर 51.9 प्रतिशत तक हो गया है
शेयर पर पड़ा ये प्रभाव
तिमाही नतीजों का कंपनी के शेयर पर कोई प्रभाव नहीं पड़ रहा है। BSE पर ये 3675.40 रुपये के मुकाबले 3,696.60 रुपये पर खुल गया है और कारोबार के दौरान 3,786 रुपये तक ऊपर जा पहुंचा है। लगभग सवा 3 बजे ये BSE पर इसके शेयर (Mahindra Share) 1.60 रुपये गिरकर 3,673.80 रुपये पर आ गया है। ऐसे में निवेशकों को इस बात की चिंता सता रही है कि क्या इसके रेट आने वाले दिनों में भी बढ़ेंगे या नहीं।
