8th Pay Commission : राजस्थान सरकार ने राज्य कर्मचारियों के लिए बड़ी घोषणा की है। वित्त मंत्री दीया कुमारी ने बताया कि आठवें वेतन आयोग की सिफारिशों को लागू करने के लिए एक उच्च स्तरीय कमेटी (high level committee) गठित की जाएगी। यह कमेटी वेतन असमानताओं और प्रमोशन से जुड़े मसलों का समाधान करेगी और कर्मचारियों के हित में फैसले करेगी-
राजस्थान विधानसभा में बुधवार, 11 फरवरी को डिप्टी सीएम और वित्त मंत्री दीया कुमारी (Finance Minister Diya Kumari) ने कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए खुशखबरी दी। राजस्थान बजट 2026 में उन्होंने आठवें वेतन आयोग(8th pay commission) लागू करने और सरकारी कर्मचारियों के लिए महत्वपूर्ण फैसले की घोषणा की।
वित्त मंत्री दीया कुमारी ने राजस्थान के सरकारी कर्मचारियों (rajasthan government employees) के लिए खुशखबरी दी है। उन्होंने आठवें वेतन आयोग की सिफारिशों को लागू करने के लिए एक ‘उच्च स्तरीय समिति’ बनाने की घोषणा की है। यह समिति वेतन असमानताओं (pay disparities) और प्रमोशन (promotion) से जुड़े मसलों का भी समाधान करेगी।
वित्त मंत्री दीया कुमारी ने राजस्थान के कर्मचारियों और पेंशनर्स (pensioners update) के लिए एक बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि सरकारी कर्मचारियों के लिए एक खास ‘सैलरी अकाउंट पैकेज’ (salary account package) लॉन्च किया जाएगा, जिसमें एडवांस डिजिटल बैंकिंग, रियायती दरों पर लोन और व्यापक बीमा कवरेज जैसी सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
70 साल तक के पेंशनर्स को भी मिलेगा लाभ-
वित्त मंत्री दीया कुमारी ने बताया कि इस पैकेज का सबसे बड़ा फायदा सिर्फ नौकरीपेशा कर्मचारियों को ही नहीं, बल्कि 70 वर्ष तक के पेंशनर्स को भी मिलेगा।
अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रशिक्षण सुविधा-
वित्त मंत्री दीया कुमारी ने प्रदेश के अधिकारियों की कार्यक्षमता बढ़ाने के लिए अब उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर का प्रशिक्षण (international level training) प्रदान करने की व्यवस्था की है।
