PM Kisan Yojana : प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत देशभर के किसानों को हर साल तीन किस्तों के माध्यम से 6000 रूपये प्रदान किए जाते हैं। इन दिनों किसान इस योजना की 22वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। चलिए खबर में जानते है कि किस दिन आएगी पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त।
किसानों के आर्थिक रूप से मजबूत करने के लिए सरकार की तरफ से नई-नई स्कीमें चलाई जा रही है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत देशभर के किसानों को साल भर में 6000 रूपये प्रदान किए जाते है किसानों को इस योजना की 21 किस्त मिल चुकी है अब किसान 22 वीं किस्त का काफी इंतजार कर रहे हैं।
इस योजना के पात्र किसान इसका लाभ रहे है। इन दिनों किसान इस योजना की 22 वीं किस्त का इंतजार कर रहे है। इस योजना के पात्र किसानों के बीच इस योजना की 22वीं किस्त को लेकर ही सवाल चल रह है। चलिए खबर के माध्यम से जानते है कि इस योजना की 22 वीं किस्त किस दिन किसानों के खातें में आएगी तथा पिछली फरवरी में कितनी तारीख को किसानों में खातें में पैसे डालें गए थे।
12 फरवरी को भी नही आई किस्त तो फिर कब….
हर किसी की तरफ से अंदाजा लगाया जा रहा है कि फरवरी महीनें के 12 दिन बीत चुके है और अभी तक किसानों के खातें में पैसे नही आए है तो फिर कब आएंगे? अब कई लोगों का कहना यह भी है कि 22वीं किस्त इसी महीने यानी फरवरी में जारी होगी।
पीएम किसान योजना की 21वीं किस्त 19 नवंबर 2025 को जारी हुई थी और उससे पहले की किस्त भी लगभग चार-चार महीने के अंतराल पर जारी हुई है। अब फरवरी में पिछली किस्त (Kisan Samman Nidhi Yojana) आए लगभग 4 महीने हो जाएंगे तो किसानों की तरफ से अंदाजा लगाया जा रहा है कि 22वीं किस्त फरवरी महीने में ही आएगी, लेकिन सरकार की तरफ से इसको लेकर कोई आधिकारिक रूप से जानकारी शेयर नहीं की गई है।
PM Kisan पोर्टल पर अपडेट
इस योजना के पात्र लोग पीएम किसान पोर्टल (PM Kisan Portal) पर जाकर भी योजना से जुड़े अपडेट चेक करते रहते हैं। आपको बता दे कि अभी तक पीएम किसान योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर केवल 21वीं किस्त को लेकर ही अपडेट जारी हुआ है और 22वीं से जुड़ा अभी कोई अपडेट (22nd installment of PM Kisan Yojana) सामने नहीं आया है। अंदाजा लगाया जा रहा है कि जल्दी ही पोर्टल पर 22वीं किस्त को लेकर अपडेट जारी कर दिया जाएगा।
पिछले साल फरवरी में इस दिन आई थी किसानों के खाते में किस्त
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Samman Nidhi Scheme) की 19वीं किस्त पिछले साल 24 फरवरी को किसानों के खाते में डाल दी गई थी। उसे पिछले साल पीएम किसान योजना की 16वीं किस्त 28 फरवरी 2024 को किसानों के खाते में डाल दी गई थी। ऐसे में अब फिर माना जा रहा है कि फरवरी महीने में ही 22वीं किस्त को किसानों के खाते में डाल दिया जाएगा।
