Smart Meter :बीते कुछ समय में स्मार्ट मीटर को लेकर कई शिकायते आ रही है। अब स्मार्ट मीटर को लेकर खूब हलचल मची हुई है। कई इलाकों में परेशानी कम होने की जगह बढ़ गई है। दावा किया जा रहा है कि अब स्मार्ट मीटर लगवाने के बाद 45 दिन का ही बहुत ज्यादा बिल आया है, जिससे उपभोक्ताओं (consumer complaints) की जेब पर असर पड़ रहा है। आइए खबर के माध्यम से विस्तार से जानते हैं इस बारे में-
अब स्मार्ट मीटर को लेकर बढ़ते बिलों की खबरों को देखते हुए नए कनेक्शन लेने वाले उपभोक्ताओं में चिंता बनी हुई है। अब स्मार्ट मीटर को लेकर पुराने उपभोक्ताओं की भी शिकायतें दर्ज की जा रही है। ऐसे में स्मार्ट मीटर (smart meter news) लगवाना लोगों के लिए टेंशन बन गया है। आइए खबर के माध्यम से जानते हैं कि स्मार्ट मीटर के 45 दिन का कितना बिल आया है।
अधिकारियों ने किया ये दावा
दरअसल, आपको बता दें कि कालाढूंगी इलाके (Kaladhungi smart meter) में उपभोक्ताओं द्वारा लगवाए गए स्मार्ट मीटर मुश्किलें बन गए हैं। यहां पर उपभोक्ताओं ने स्मार्ट मीटर को प्रीपेड मीटर करा लिया है, उसके बाद भी परेशानी और बढ़ गई हैं। इस मामले में अधिकारियों ने दावा किया है कि स्मार्ट मीटर लगने से उपभोक्ताओं को बिल से जुड़ी सभी परेशानियों से छुटकारा मिल जाएगा,लेकिन परेशानी खत्म होने की जगह बढ़ गई है।
कार्यालयों के चक्कर लगा रहे उपभोक्ता
बता दें कि स्मार्ट मीटर का बिल (smart meter bill) ज्यादा होने पर उपभोक्ता बिजली घर पहुंच कर एसडीओ का घेराव कर समाधान को लेकर मांग कर रहे है। इन बढ़ते बिलों से परेशान होकर उपभोक्ता कार्यालयों पहुंच रहे हैं। स्मार्ट मीटर की रीडिंग (smart meter reading) में बहुत सी गलतियां हो रही है और बिजली बिल ज्यादा आने से उपभोक्ताओं में चिंता बनी हुई है। बीते दिनों विजयपुर,गुलजापुर,पूरनपुर गांव दर्जनों ग्रामीण मीटर में बिल राशि बढने की शिकायत लेकर जो उपभोक्ता पहुंचा है, उसका बिल स्मार्ट मीटर की फीडिंग के पेच में बिजली बिल फंस गया है।
सिर्फ इतने ही दिनों में हजारों में आया बिल
ऐसे बहुत से घर है, जहां स्मार्ट मीटर (meter reading errors) लग गए हैं और इसके बाद यह प्रीपेड में तब्दील हो गए हैं। अब ये उपभोक्ता स्मार्ट मीटर लगवाने के बाद पछता रहे हैं। अब एक उपभोक्ता हेमा मेहता का कहना है कि उसके पति विकलांग है और उनका दो कमरों का घर हैं। ऐसे में 44 दिन में ही स्मार्ट मीटर से करीब 18937 रूपये का बिल (high electricity bills) आया है। अन्य उपभोक्ता दीपक का कहना है कि 45 दिन का बिल 1600 हजार के पास आया है। इसके अलावा प्रेमा तिवारी का कहना है कि वो मजदूरी कर परिवार चलाते हैं और उनका स्मार्ट मीटर से एक महीने का बिल 8000 रूपये आया है। इसके अलावा अन्य एक उपभोक्ता का दो महिने का बिल 1300 हजार आ गया है।
कब तक पूरी होगी कार्रवाई
उपभोक्ताओं के अनुसार स्मार्ट मीटर से जो बिल गर्मियों में आता था। अब सर्दियों में भी उतना ही बिल आ रहा है। उनके अनुसार बिजली का बिल (electricity bill issues) माइनस होते ही उनकी चिंता बढ़ती है और उन्हें टेंशन होती है कि कहीं कनेक्शन न कट जाए। ग्रामीणों ने विघुत विभाग के एसडीओ को खूब सुनाया है और कनेक्शन काटने को कहा है। उर्जा निगम के एसडीओ का कहना है कि पुराने मीटर की रीडिंग से परेशानी हो सकती है, रीडिंग चेक की जाएगी। मीटर की एमआरआई जांच कर डाटा निकाल कर ही आगे की कार्यवाही की जायेगी। इस दौरान सामाजिक कार्यकर्ता और कई अन्य ग्रामीण मौजूद रहे हैं।
