FD vs RD : ज्यादातर लोग अपनी मेहनत की कमाई को किसी ऐसी जगह इन्वेस्ट करना चाहते हैं, जहां आपको रिस्क फ्री और बेहतर रिटर्न मिलें तो ऐसे में वो पोस्ट ऑफिस में एफडी और स्कीम में निवेश करते हैं, लेकिन अक्सर लोग इन दोनों में निवेश को लेकर कन्फ्यूज रहते हैं कि इन दोनों स्कीम (Post Office FD vs RD) में से कौन सा ऑप्शन इन्वेस्टमेंट के लिए ज्यादा बेहतर है। आइए खबर में जानते हैं इस बारे में विस्तार से-
वैसे तो पोस्ट ऑफिस की ओर से कई स्कीमें चलाई जाती है, लेकिन अक्सर निवेशक पोस्ट ऑफिस फिक्स्ड डिपॉजिट (Fixed Deposit) और रिकरिंग डिपॉजिट (recurring deposit) दोनों स्कीम में इन्वेस्टमेंट को लेकर बेहद कन्फयूजड रहते है। वैसे तो पोस्ट ऑफिस की इन दोनों स्कीम्स में ही फिक्स रिटर्न और रिस्क फ्री रिटर्न मिजतर है, लेकिन आज हम आपको खबर में बताने वाले हैं कि इन दोनों स्कीम में बेस्ट कौन सी स्कीम बेस्ट है।
रिकरिंग डिपॉजिट की ब्याज दरें
पोस्ट ऑफिस की RD स्कीम (Post Office Saving Scheme) की बात करें तो ये एक 5-साल की सेविंग स्कीम है। आप इस स्कीम में हर महीने एक निश्चित राशि इन्वेस्टमेंट कर बंपर बचत कर सकते हैं। इस स्कीम में ब्याज तिमाही आधार पर कंपाउंड होता है और मैच्योरिटी पर पेमेंट किया जाता है, जिसका फायदा यह होता है कि समय के साथ पूंजी में लगातार बढ़ौतरी होती जाती है।
जानिए क्या है RD स्कीम की खासियतें
आप आरडी स्कीम (Features of RD Scheme) में सिर्फ 100 रुपये महीने इन्वेस्टमेंट की शुरुआत कर सकते हैं। इस योजना में निवेश से आप बचत शुरू कर सकते हैं और तिमाही कंपाउंडिंग ब्याज का लाभ ले सकते हैं। आरडी स्कीम में निवेश से 3 साल बाद समय से पहले आप विड्रॉल कर सकते हैं और इमरजेंसी में आंशिक लिक्विडिटी मिलती है। इतना ही नहीं इस स्कीम में निवेश से आपको बैलेंस का 50 प्रतिशत तक लोन मिल सकता है और अकाउंट ट्रांसफर और नॉमिनेशन सुविधा भी मिलती है।
RD स्कीम में खोल सकते हैं ये तीन अकाउंट
आप आरडी स्कीम में सिंगल अकाउंट, जॉइंट अकाउंट, माइनर अकाउंट खुलवा सकते हैं। सिंगल अकाउंट तो निवेशकों के लिए है और जॉइंट अकाउंट (Account in RD scheme) परिवारों या साझेदारों के लिए वित्तीय गोल बनाने के लिए और माइनर अकाउंट में आप अपने बच्चों के फ्यूचर के लिए सेविंग कर सकते हैं।
पोस्ट ऑफिस RD स्कीम में निवेश के फायदे
आरडी स्कीम में निवेश (Investing in RD Scheme) से इन्वेसटर्स को गारंटीड रिटर्न मिलता है और साथ ही कम जमा सीमा के चलते इसमे सभी आय समूहों के लोग आसानी से इन्वेस्ट कर सकते हैं। इसके साथ ही अपनी बचत को सेफ रखते हुए कैश फ्लो को मैनेज करने में मददगार है। इतना ही नहीं इस स्कीम में निवेश नियोजित वित्तीय गोल्स को पूरा करने के लिए बेहतर है।
पोस्ट ऑफिस एफडी स्कीम ब्याज दरें
अब बात करें पोस्ट ऑफिस की एफडी स्कीम (Post Office FD Scheme) की तो FD या टाइम डिपॉजिट स्कीम है। एफडी में इन्वेस्ट से निवेशकों को 1 से 5 साल की अवधि में गारंटीड रिटर्न का फायदा मिलता है। आप इसमे एक बार के इन्वेस्टमेंट से सालाना कंपाउंड ब्याज कमाते हैं और और सालाना भुगतान किया जाता है। जिन भी इन्वेस्टर्स के पास अतिरिक्त फंड है, उनके लिए ये एकदम बेस्ट है।
पोस्ट ऑफिस FD स्कीम की खासियत
पोस्ट ऑफिस की एफडी स्कीम में इन्वेस्टमेंट (Features of Post Office FD Scheme) करते समय आप अपने बजट के हिसाब से समय-सीमा को चुन सकते हैं और इसमे आप 1000 रुपये से इन्वेस्टमेंट की शुरुआत कर सकते हैं। पोस्ट ऑफिस की एफडी स्कीम भारतीय परिवारों के लिए सुलभ है और इसमे 6 महीने बाद समय से पहले विड्रा की सुविधा भी मिल जाती है। सिर्फ इतना ही नहीं एफडी स्कीम में ऑटोमैटिक रिन्यूअल और नॉमिनेशन की सुविधा भी मिलती है।
बजट के हिसाब से कौन सा ऑप्श है बेस्ट
अब हम आपके कन्फयूशन को दूर करते हैं। जैसे कि अगर आप एकमुश्त इन्वेस्टमेंट करना चाहते हैं तो ऐसे में आपके लिए पोस्ट ऑफिस की एफडी (Post Office FD) एकदम बेहतर होती है। वहीं, मंथली सेविंग करने के लिए आरडी स्कीम बेस्ट हो सकती है। वैसे तो पोस्ट ऑफिस की दोनों ही स्कीम (post office scheme) में रिस्क नहीं है और दोनों ही स्कीम में फिक्स रिटर्न का फायदा मिलता है। ऐसे में आप अपने वित्तीय गोल के हिसाब से इन्वेस्टमेंट कर सकते हैं।
