DDA Flats : अगर आप भी सस्ते में घर की खरीदी का मौका ढूंढ़ रहे हैं तो ये खबर आपके काफी काम की हो सकती है क्यों अब डीडीए सस्ते में फ्लैट्स खरीदने का मौका दे रहा है। इसकी वजह से DDA (DDA Flats Sale) के फ्लैट्स की बिक्री के सारे रिकॉर्ड टूट गए है। आज हम आपको इस खबर के माध्म से इस बारे में पूरी जानकारी देने जा रहे हैं। आइए जानते हैं इस बारे में।
दिल्ली में सस्ते घर का सपना देख रहे लोगों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आ रही है। दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA Housing Scheme) की हालिया हाउसिंग स्कीम में फ्लैट्स की बिक्री ने रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। ऐसे में अब कम कीमत में ही बेहतर सुविधाओं वाले घरों को उपलब्ध कराया जा रहा है। किफायती कीमतों और बेहतर सुविधाओं के चलते बड़ी संख्या में लोगों ने इस मौके का फायदा उठाया है। खबर के माध्यम से जानिये इस बारे में पूरी जाकनारी।
सुविधाओं में हुई बढ़ौतरी
दिल्ली डेवलपमेंट अथॉरिटी (DDA Housing Scheme) ने एक बार फिर से रेजिडेंशियल प्रॉपर्टीज की बिक्री के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिये हैं और एक नया रिकॉर्ड बना लिया है। कमियों को सुधारने और सुविधाओं को बढ़ाने की पॉलिसी पर चलते हुए इसकी बिक्री में बढ़ौतरी दर्ज की जा रही है। मौजूदा फाइनेंशियल ईयर 2025-26 में सिर्फ डेढ़ महीने बाकी हैं, और DDA (Housing Scheme Project) ने अलग-अलग कैटेगरी और लोकेशन में 10,004 फ्लैट की बिक्री कर दी है। इन बिक्री में सबसे बड़ा हिस्सा नरेला का है।
डीडीए के ताजा आंकड़े
डीडीए ने ये आंकड़े हाल ही में LG वीके सक्सेना की अध्यक्षता में हुई एक रिव्यू मीटिंग में साझा किये हैं। DDA (DDA Flats Price) चेयरमैन के तौर पर, LG, जो खुद लगातार DDA से अपनी पुरानी और बिना बिकी रेजिडेंशियल प्रॉपर्टीज को बेचने की अपील कर रहे हैं। उनको बताया गया है कि पिछले चार सालों (2022-23 से 2025-26, 10 फरवरी तक) में, DDA ने 40,167 फ्लैट (DDA Flats allotment) को अलॉट कर दिया है। ये परफॉर्मेंस पिछले छह सालों (2016-17 से 2021-22) की कुल बिक्री से काफी ज्यादा रही है।
नीतिगत सुधारों में भी हुए बदलाव
LG की मजबूत लीडरशिप और गाइडेंस में, DDA ने अपनी हाउसिंग पॉलिसी में कई बड़े सुधार को लागू कर दिया है। इन सुधारों में 67-स्क्वायर-मीटर की ओनरशिप लिमिट को हटाना शामिल किया गया था, जोकि पहले लोगों को DDA (DDA Flats) की दूसरी प्रॉपर्टी खरीदने से रोकती थी। इसके साथ ही में फ्लैट्स को एक साथ करने की इजाजत देना, साइट विजिट की सुविधा प्रदान करना, पसंदीदा फ्लैट चुनने का ऑप्शन और प्रीमियम फ्लैट्स के लिए ई-ऑक्शन जैसे प्रोसेस ने खरीदार का भरोसा बढ़ा दिया है।
इस वजह से ग्राहकों को पसंद आ रही है जगहें
LG सेक्रेटेरिएट की हर सप्ताह मॉनिटरिंग से भी कस्टमर एक्सपीरियंस बेहतर हो रहा है। इसमें तुरंत बुकिंग, डिमांड लेटर की तुरंत प्रोसेसिंग और पूरे पजेशन पैकेज को शामिल किया गया हैं। इसके साथ ही में नरेला में एजुकेशनल हब, बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर (Property Price in Delhi) और मेट्रो कनेक्टिविटी ने इस नजरअंदाज किए गए इलाके को एक पसंदीदा जगह के रूप में तबदील कर दिया है। एक मजबूत हाउसिंग पोर्टल और डिजिटलाइजेशन ने भी बिक्री को बढ़ा दिया है।
बिक्री में आई 260 प्रतिशत की बढ़ोतरी
आंकड़ों को कंपेयर करें तो फिर 2016-17 और 2021-22 के बीच छह सालों में सिर्फ 15,217 यूनिट्स की बिक्री हुई है। इसकी तुलना में, 2022-23 से अब तक बिक्री में 260 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। पिछले छह सालों में, हर साल औसतन (Property Price Hike) 2,536 फ्लैट की बिक्री हुई थी। जबकि पिछले चार सालों में, हर साल औसतन 10,042 फ्लैट की बिक्री हुई हैं, जोकि सालाना बिक्री में लगभग 296 प्रतिशत की बढ़ोतरी को शो कर रहा है।
