Railway Line : हरियाणा में पिछले काफी समय से प्रगति कार्य रफ्तार पकड़ रहा है। बता दें कि अब यहां पर एक और नई रेलवे लाइन को बिछाने की मांग रखी जा रही है। इस रेल लाइन (New Railway Line) के बिछने की वजह से यात्रियों को काफी लाभ होगा। इसके साथ ही में राज्य की आर्थिक व्यवस्था में भी सुधार देखने को मिलेगा। खबर के माध्यम से जानिये हरियाणा में बिछने वाली इस नई रेल लाइन के बारे में।
हरियाणा में नई रेलवे लाइन की मांग को लेकर एक बार फिर से लोग मांग करते नजर आ रहे हैं। ये रेल लाइन की मांग करनाल से पटियाला वाया कैथल की है। इस रूट में रेल लगाइ (New Railway Line Project) की सुविधा शुरू करने की बात स्थानिय लोगों ने सरकार के आगे रखी है। इसको लेकर हाल ही में सरकार ने एक अहम फैसला सुनाया है। हम आपको सरकार के इसी फैसले के बारे में बताने जा रहा है। बता दें कि सरकार जल्द ही इस दिशा में ठोस कदम उठाएगी।
नई रेल लाइन का होगा निर्माण
करनाल से पटियाला वाया कैथल नई रेलवे लाइन के निर्माण की वर्षों पुरानी मांग को लेकर एक बार फिर से लोगों में जोश देखने को मिल रहा है। बता दें कि इस संबंध में लायंस क्लब कैथल सेंट्रल (Lions Club Kaithal Central) ने सांसद नवीन जिंदल को ज्ञापन सौंप कर इस जनहित परियोजना को शीघ्र साकार करने की मांग की जा रही है। क्लब का प्रतिनिधिमंडल सांसद से मिला और उन्हें अवगत कराया कि करनाल से पटियाला वाया कैथल रेल मार्ग क्षेत्रवासियों की लंबे समय से चली आ रही मांग है। इस नई लाइन के निर्माण से शहर के साथ-साथ आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों (Railway Line Project) को भी आवागमन की बेहतर और सुगम सुविधा मिलने वाली है। सांसद नवीन जिंदल ने प्रतिनिधिमंडल को हर संभव मदद के लिए आश्वस्त कर दिया है।
नए कुरुक्षेत्र रेलवे स्टेशन के निर्माण को मिली मंजूरी
इसके साथ ही में नई रेलवे लाइन के साथ ही, एक नए कुरुक्षेत्र रेलवे स्टेशन के निर्माण का भी प्रस्ताव किया जा रहा है। ये स्टेशन ज्योतिसर गांव के पास बनाने की योजना (Railway Line Project) की जा रही है। सांसद नवीन जिंदल ने प्रस्तावित नक्शा रेल मंत्री को सौंपी है। नया स्टेशन और बाईपास लाइन यात्रियों को सीधी और तेज रेल यात्रा की सुविधा उपलब्ध कराने वाला है।
इस सफर का बचेगा समय
ये नई रेलवे लाइन एक तरह से रेल रिंग रोड का काम करने वाली है। इसके बनने की वजह से कुरुक्षेत्र जंक्शन पर ट्रेनों को इंजन रिवर्स करने की समस्या समाप्त होने वाली है। फिलहाल अंबाला से कैथल होते हुए नरवाना जाने वाली ट्रेनों को कुरुक्षेत्र जंक्शन (Kurukshetra Junction) पर दिशा बदलनी पड़ती है, इसकी वजह से यात्रियों का काफी समय बर्बाद हो जाता है। फिलहाल, रेलवे अंबाला और नरवाना के बीच कैथल होते हुए सिर्फ दो ट्रेनें चलने वाली है। इसमें रायपुर हरियाणा-अंब अंदौरा ट्रेन और दौलतपुर चौक-साबरमती एक्सप्रेस को शामिल किया गया है। इन दोनों ट्रेनों को कुरुक्षेत्र जंक्शन (Kurukshetra Junction Project) पर इंजन रिवर्स करना पड़ जाता है। इसकी वजह से ये ट्रेनें अक्सर 30 से 50 मिनट लेट हो जाती हैं।
राजस्थान जाने वाले लोगों को होगा लाभ
नई बाईपास रेलवे लाइन का निर्माण होने के बाद ये परेशानी पूरी तरह खत्म हो जाएगी और ट्रेनें समय पर चल पाएंगी। अंबाला से नरवाना होते हुए राजस्थान और हिसार जाने वाली ट्रेनों (New Railway Line) के संचालन का विस्तार करने की संभावनाएं लगाई जा रही है। रेलवे प्रशासन ने जानकारी देते हुए बताया है कि इस प्रोजेक्ट के लिए सर्वे का काम अप्रैल तक शुरू कर दिया जाएगा। सर्वे रिपोर्ट के मिल जाने के बाद, प्रोजेक्ट की फिजिबिलिटी के आधार पर एक DPR (डिटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट) तैयार की जाने वाली है। इसके बाद, निर्माण कार्य को अंतिम मंजूरी प्रदान (New Railway Line in Haryana) की जाने वाली है और इसके लिए काम भी शुरू हो गया है।
जमीन के बढ़ेंगे रेट
ये हरियाणा के इन जिलों के लिए एक बहुत बड़ा लाभ पहुंचाने वाला है। क्योंकि कैथल से अंबाला (Kaithal to Ambala Railway Line) तक एक नई सीधी रेलवे लाइन का निर्माण कराया जा रहा है। इसकी वजह से जिले की कनेक्टिविटी में सुधार देखने को मिलेगा और जमीन की कीमतें भी आसमान छूने लग जाएगी। इस रेलवे प्रोजेक्ट के पूरा होने से न सिर्फ कुरुक्षेत्र, कैथल और अंबाला (Kaithal to Ambala Railway Line Project) के यात्रियों को फायदा होगा, बल्कि GT रोड बेल्ट के औद्योगिक और कमर्शियल विकास को भी नई गति मिलने वाली है। इस प्रोजेक्ट को हरियाणा के रेल नेटवर्क को मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।
