Gold silver -सोना और चांदी खरीदने वालों के लिए सुनहरा मौका आया है। दरअसल, मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर आज कीमती धातुओं की कीमतों में अचानक गिरावट दर्ज की गई है। जिससे निवेशकों और ज्वेलरी खरीदारों के लिए यह शॉर्ट टर्म में खरीदारी का सही समय माना जा रहा है…आइए नीचे खबर में जान लेते है सोना-चांदी के ताजा रेट क्या चल रहे हैं-
सोना और चांदी खरीदने की योजना बना रहे लोगों के लिए आज राहत भरी खबर है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर आज की शुरुआत गिरावट के साथ हुई है। सोने और चांदी दोनों की कीमतों में कमजोरी देखने (gold silver price fall) को मिली है, जिससे निवेशकों और ज्वेलरी खरीदारों के लिए यह सही मौका माना जा रहा है।
MCX पर कितना टूटा सोना-चांदी का भाव-
MCX पर 5 मार्च एक्सपायरी वाली चांदी पिछले सत्र में 2,63,018 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी, जबकि आज यह गिरकर 2,60,938 रुपये प्रति किलो पर खुली। यानी चांदी में 2,000 रुपये से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई। वहीं, 2 अप्रैल एक्सपायरी वाला सोना पिछले सत्र में 1,58,755 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था और आज 1,58,040 रुपये पर खुला, यानी सोने में 650 रुपये से अधिक की कमी आई। विशेषज्ञों के मुताबिक, अंतरराष्ट्रीय बाजार (International Market Gold Price) में कमजोरी और डॉलर इंडेक्स में मजबूती के कारण कीमती धातुओं पर दबाव बना हुआ है।
दिल्ली में आज का साेना-चांदी रेट-
24 कैरेट सोने की कीमत दिल्ली (delhi 24 carrot gold price) में 159760 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 146460 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं अगर चांदी की बात करें तो दिल्ली में इसकी कीमत 2,598 रुपये प्रति 10 ग्राम और 2,59,840 रुपये प्रति किलो है।
मुंबई में सोने का भाव-
देश की आर्थिक राजधानी मुंबई (Mumbai Gold Price) में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,58,791 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 143060 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
खरीदारी का सही समय-
कीमतों में आई गिरावट को देखते हुए बाजार विशेषज्ञों (market experts) का मानना है कि यह शॉर्ट टर्म में सोना और चांदी (gold-silver short term plan) खरीदने का अच्छा अवसर हो सकता है। हालांकि, निवेश करने से पहले बाजार की चाल और अंतरराष्ट्रीय संकेतों पर ध्यान देना जरूरी है।
