Weather Update : पिछले काफी समय से देशभर में मौसम का हाल बदल रहा है। बता दें कि अब देश के इन 5 राज्यों में बारिश आफत मचाने वाली है। बारिश होने की वजह से तापमान में गिरावट (aaj ka mausam) आएगी और लोगों को भी एक बार फिर से हल्की ठंड का अहसास होगा। इसको लेकर मौसम विभाग ने भी जानकारी दी है। खबर के माध्यम से जानिये इस बारे में पूरी जानकारी।
लगातार बदल रहे मौसम का दौर अब एक बार फिर से शुरू हो गया है। बता दें कि देश के कई हिस्सों में मौसम ने एक बार फिर से करवट बदल ली है। मौसम विभाग ने अलर्ट जारी करते हुए बताया है कि पांच राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश (Rain Alert) होने की वजह से लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। तेज बारिश के साथ आंधी-तूफान और बिजली गिरने की भी उम्मीद लगाई जा रही है। इसकी वजह से जनजीवन भी प्रभावित हो सकता है। प्रशासन को सतर्क रहने और लोगों को जरूरी सावधानियां बरतने की सलाह दी गई है।
इन राज्यों में गरजेंगे बादल
मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे में देश के 5 राज्यों में मध्यम से तेज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। जिन राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है, उनमें जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, अरुणाचल प्रदेश, तमिलनाडु और पुडु़चेरी (Rain Alert) को शामिल किया गया है। मछुआरों को समुद्री किनारे से हटने का अलर्ट जारी किया गया है। हालांकि, फिर 16 फरवरी और 17 फरवरी को जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब और हरियाणा में बारिश मुश्किलें बढ़ाई जाने वाली है। इस अवधि के दौरान तेज (aaj ka mausam) हवा भी चलने का अलर्ट जारी किया गया है।
उत्तर भारत में छाएगा घना कोहरा
उत्तर भारत में ठंड का अहसास कम हो रहा है। हालांकि घना कोहरे का प्रभाव कम होता नहीं दिख रहा है। इस घने कोहरे के चलते ट्रेन से लेकर वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लग गया है। कई ट्रेनें लेट चल रही हैं। आज यानी 12 फरवरी को यूपी के मेरठ, (UP Weather Forecast) गाजियाबाद, अलीगढ़, आगरा, अमेठी, बाराबंकी, मैनपुरी, बहराइच, बुलंदशहर, चंदौली, चित्रकूट, अयोध्या, प्रयागराज, गोरखपुर, शामली, सीतापुर और झांसी में मध्यम से घने कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है। इसके साथ ही में हरियाणा के गुरुग्राम, फरीदाबाद, कुरुक्षेत्र, सोनीपत, हिसार, (Haryana Weather) झज्जर, पानीपत में भी सुबह के समय कोहरे की वजह से परेशानी बढ़ रही है। पंजाब के मौसम की बात करें तो फिर यहां पर लुधियाना, अमृतसर, फिरोजपुर, होशियारपुर, पटियाला और कपूरथला में कोहरे से दृश्यता कम होगी।
दिल्ली में ऐसा रहेगा मौसम का मिजाज
मौसम विभाग के अनुसार 11 से 13 फरवरी तक अधिकतम तापमान 24 से 26 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 10 से 11 डिग्री के बीच रहने की उम्मीद लगाई जा रही है। फिलहाल के तौर पर बारिश की कोई भी संभावना नहीं लगाई जा रही है। हालांकि, शुक्रवार (Delhi Weather Update) को आसमान में बादल छाए रहेंगे। कुछ इलाकों में हल्के से मध्यम कोहरे छाए रहने की संभावना है। सुबह के समय 5 से 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है।
यूपी में ऐसा रहेगा मौसम का हाल
मौसम विभाग के अनुसार यूपी में आज यानी 12 फरवरी को मौसम बिल्कुल साफ रहेगा, बारिश की किसी तरह की उम्मीद नहीं लगाई जा रही है। हालांकि, कुछ जिलों में घने कोहरे की वजह से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जिन जिलों में घने कोहरे (Uttar Pradesh ka Mausam) का प्रभाव दिखेगा उनमें गाजियाबाद, अलीगढ़, मथुरा, आगरा, लखनऊ, कानपुर, अयोध्या, प्रयागराज, देवरिया और गोरखपुर को शामिल किया गया है। आज लखनऊ में अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है।
बिहार के मौसम का अपडेट
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार बिहार में आज यानी 12 फरवरी को आसमान साफ रहने वाला है। किसी भी जिले में बारिश की उम्मीद नहीं लगाई जा रही है। हालांकि 10 से ज्यादा जिलों में घने कोहरे की वजह से से मुश्किलें बढ़ रही है। जिन जिलों में घने कोहरे (Bihar ka mausam) की चेतावनी है, उनमें पूर्णिया, किशनगंज, अररिया, सहरसा, कटिहार, समस्तीपुर, दरभंगा और मधुबनी को शामिल किया गया है। आज पटना में अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहेगा।
उत्तराखंड में ऐसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग के मुताबिक उत्तराखंड में 16 फरवरी से मौसम बिगडने वाला है। इसका मतलब है कि राज्य में एक बार फिर से तेज बारिश दस्तक देने वाली है। जिन जिलों में बारिश की उम्मीद है, उनमें नैनीताल, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, पौड़ी गढ़वाल (Uttrakhand weather) और चमोली को शामिल किया गया है। देहरादून में आज अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है।
राजस्थान के इन जिलों में होगी बारिश
राजस्थान में आज यानी 12 फरवरी को मौसम साफ रहने वाला है। बारिश को लेकर कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। हालांकि, 17 फरवरी को जयपुर और आसपास के जिलों में बारिश की उम्मीद लगाई जा रही है। हालांकि, अजमेर, अलवर, बरन, बाड़मेर, (Rajasthan weather Today) भरतपुर, भीलवाड़ा और बीकानेर में मध्यम से घने कोहरे छाए रहेंगे। जयपुर में आज अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनमतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहेगा।
