Haryana Weather : हरियाणा में मौसम का मिजाज एकदम खुशनुमा हो गया है। जहां सुबह-शाम हल्की ठंडक महसूस हो रही है। वहीं, दिन में अच्छी-खासी धूप देखने को मिल रही है। हालांकि अभी तक प्रदेश में बारिश नहीं हुई और मौसम शुष्क बना हुआ है। अब इसी बीच मौसम विभाग ने हरियाणा के मौसम (Haryana Weather Forecast) को लेकर पूर्वानुमान जारी किया है। आइए खबर के माध्यम से जानते हैं कि हरियाणा का मौसम कैसा बना रहने वाला है।
फरवरी का आधा महीना बीतने को है और ऐसे में हरियाणा के मौसम में बदलाव देखा जाने लगा है। हालांकि अभी पूरी तरह से प्रदेश में ठंड नहीं आई है, लेकिन आईएमडी ने प्रदेश के मौसम (Haryana Weather) को लेकर अपडेट जारी किया है। मौसम विभाग का कहना है कि हरियाणा में आगामी दिनों में कई जिलों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। खबर में जानिए हरियाणा के मौसम से जुड़े अपडेट के बारे में-
बीते दिनों कैसा रहा हरियाणा का मौसम
फरवरी के महीने में अब हरियाणा में मौसम (Weather in Haryana) एकदम गर्म हो गया है और इस दौरान अधिकतम तापमान सामान्य से ऊपर ही चल रहा है। बीते दिनों यहां का औसत अधिकतम तापमान सामान्य से 2.3 डिग्री अधिक रिकॉर्ड किया गया है। इस दौरान पलवल में सबसे अधिक तापमान (Highest temperature in Palwal) रिकॉर्ड किया गया है, जो 29.2 डिग्री सेल्सियस रहा है। वहीं, हथिनीकुंड में सबसे कम 21.5 डिग्री तापमान रहा है। भले ही बीते दिनों प्रदेश में केवल 0.2 डिग्री की मामूली गिरावट आई, लेकिन फिर भी कई जिलों में पारा अब भी ऊपर ही बना हुआ है।
किन जिलों में कितना रहा तापमान
आंकड़ों के अनुसार पलवल के वाटर सर्विस डिवीजन (Palwal Water Service Division) केंद्र पर सबसे अधिक तापमान रहा है, जहां 29.2 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया है। इसके साथ ही फरीदाबाद में 28.2 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा है और नूंह में 28.0, भिवानी में 27.7 और गुरुग्राम में 26.3 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया है। इसके साथ ही करनाल (Karnal Weather Forecast) और कुरुक्षेत्र में 24.9 तापमान रिकॉर्ड किया गया है और अंबाला में 24.8, रोहतक में 24.6 डिग्री तापमान रहा है। इसके अलावा हिसार (Hisar Ka Mausam) में 25.2 और महेंद्रगढ़ में 25.6 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया है। इसके अलावा पानीपत में 23.8 और यमुनानगर के हथिनीकुंड बैराज में 21.5 डिग्री सेल्सियस रहा है।
16 फरवरी तक हरियाणा में रहेगा सूखा
इस दौरान हरियाणा (Haryana Rain Alert) में कहीं भी बारिश नहीं हुई है। हालांकि प्रदेश के कई इलाकों में सुबह-शाम हल्की ठंड बनी हुई है। हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के वरिष्ठ एक्सपर्ट का कहना है कि हरियाणा में 16 फरवरी तक मौसम सूखा और थोड़ा बदलता रह सकता है। इस दौरान उत्तर और उत्तर-पश्चिमी हवाएं (northwesterly winds) चलने की संभावना है, जिससे रात को ठंड बढ़ सकती है, लेकिन दिन में हल्की गर्मी भी बढ़ेगी।
एक्सपर्ट ने दिया मौसम से जुड़ा बड़ा अपडेट
एक्सपर्ट का कहना है कि हरियाणा (Haryana Weather Updates) में 16 फरवरी को पश्चिमी विक्षोभ का हल्का असर दिखना शुरू होगा और इसके बाद से ही 17 फरवरी को आसमान में हल्के बादल छाए रहने की संभावना है। इस दौरान तेज हवाएं चलेंगी और कहीं-कहीं गरज के साथ हल्की बारिश या बूंदाबांदी (IMD Rain Alert) दर्ज की जा सकती है। हालांकि ये मौसम किसानों के लिए एकदम सही है, क्योंकि बारिश नहीं होने से फसलों को नुकसान पहुंच रहा था।
