Weather Alert : फरवरी महीना आधा बीत चुका है और देश के कई राज्यों में ठंड अब विदाई लेने जा रही है। दिन के समय कई जगहों पर काफी ज्यादा धूप निकलने लगी है और इसी बीच मौसम विभाग की तरफ से बताया गया है कि ठंड एक बार फिर से दस्तक देने वाली है और कई इलाकों में बरसात हो सकती है। चलिए खबर के माध्यम से चेक करते हैं आने वाले दिनों में कैसा रहने वाला है मौसम।
देश के अभी राज्यों में मौसम बदलने लगा है और धीरे-धीरे गर्मी के दिन शुरू हो रहे हैं। ज्यादातर जगहों पर काफी ज्यादा धूप निकलने लगी है लेकिन इसी बीच मौसम विभाग की तरफ से अपडेट जारी किया गया है और बताया गया है कि ठंड एक बार फिर से दस्तक देने वाली है और देश के कई राज्यों में बरसात का माहौल शुरू होने वाला है। चलिए खबर के माध्यम से चेक करते हैं आने वाले दिनों में आपके यहां कैसा रहने वाला है मौसम।
लखनऊ के मौसम की बात की जाए तो…
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के मौसम (Lucknow Weather) की बात की जाए तो कल यहां मौसम सामान्य रहने का अनुमान है और दिन के समय धूप के लिए रहेगी वहीं तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। सुबह और शाम के समय शीतलहर भी चल सकती है।
लखनऊ के AQI की बात करें तो…
आज वैलेंटाइन डे पर लखनऊ में मौसम (Lucknow Weather Update) काफी साफ रहा और दिन के समय चिलचिलाती धूप रही। आज 14 फरवरी शनिवार शाम को औसत AQI 177 दर्ज किया गया।
इन जिलों में धुंध की चेतावनी
मौसम विभाग (IMD Weather Updates) के विशेषज्ञों के अनुसार, प्रदेश में ठंड लगभग खत्म होने की कगार पर है, लेकिन कोहरे की स्थिति अभी पूरी तरह समाप्त नहीं हुई है। मथुरा, आगरा, अलीगढ़, अमेठी, बागपत, आजमगढ़, बहराइच, बलिया, बांदा, बाराबंकी, बरेली, बिजनौर, चंदौली, चित्रकूट, इटावा, फतेहपुर, गाजियाबाद, गाजीपुर और झांसी सहित कई स्थानों पर सुबह के समय हल्का से मध्यम कोहरा छाए रहने की संभावना है, जिससे वाहन चालकों को काफी परेशान हो सकती है।
पश्चिमी यूपी में हो सकती है बरसात
जहां एक तरफ मध्य और पूर्वी यूपी में सुबह-शाम धुंध बनी हुई है, वहीं पश्चिमी हिस्सों में 17 और 18 फरवरी को हल्की से मध्यम बारिश होने के संकेत मिले हैं। इससे ठंड का असर कुछ समय के लिए फिर महसूस किया जा सकता है। IMD के अनुसार सहारनपुर, हाथरस, कासगंज, औरैया, फर्रुखाबाद और मैनपुरी समेत कुछ जिलों में हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है। इसके अलावा इन क्षेत्रों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है, जिससे दिन का तापमान कुछ गिर सकता है और मौसम में ठंडक (Latest Weather Updates) बढ़ सकती है।
मौसम विशेषज्ञों की सलाह
जानकारों का अनुमान है कि आने वाले 4 दिनों में उत्तर प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में तापमान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है। हालांकि पश्चिमी भागों में संभावित बारिश और तेज हवाओं की वजह से तापमान में गिरावट (Latest Hindi News) आ सकती है। मौसम विभाग की तरफ से कहा गया है कि किसानों और वाहन चालकों को मौसम विभाग के ताजा अपडेट से जरूर जुड़ा रहना चाहिए। कुल मिलाकर यूपी में मौसम (UP Weather) बदलाव के दौर से गुजर रहा है। सर्दी की विदाई और गर्मी के आगमन के बीच कोहरा, बारिश और हवाओं का मिश्रित प्रभाव लोगों के स्वास्थ्य पर भी असर डाल सकता है।
