New Expressway : उत्तर प्रदेश में रोड नेटवर्क को बढ़ाने के लिए सरकार लगातार काम कर रही है। प्रदेश में एक के बाद एक नए एक्सप्रेसवे बनाया जा रहे हैं। अब यूपी सरकार ने एक बड़ा मास्टर प्लान तैयार किया है। सरकार अब प्रदेश में एक दर्जन नए एक्सप्रेसवे बनाने जा रही है। इससे कई राज्यों जिलों और शहरों के विकास को रफ्तार मिलेगी। चलिए जानते हैं नए एक्सप्रेसवे किस रूट पर बनाए जाएंगे।
रोड इंफ्रास्ट्रक्चर के मामले में उत्तर प्रदेश देश का नंबर वन राज्य है। फिलहाल प्रदेश में 7 संचालित एक्सप्रेसवे हैं और तीन बड़े एक्सप्रेसवे पर निर्माण कार्य चल रहा है, जो जल्द ही पूरा होने वाला है। इसी कड़ी में सरकार ने 12 नए एक्सप्रेसवे (new expressways update) बनाने का ऐलान किया है। यह प्रस्तावित एक्सप्रेसवे उत्तर प्रदेश के साथ-साथ अन्य राज्यों कई जिलों, शहरों की भी तस्वीर बदलेंगे।
यूपी के विकास को मिलेगी रफ्तार –
यह नए एक्सप्रेसवे (new expressways latest news) उत्तर प्रदेश की कनेक्टिविटी को मजबूत करेंगे। इससे नए केवल सफर आसान और तेज होगा बल्कि राज्य की आर्थिक और व्यापारिक गतिविधियों में भी तेजी आएगी। यूपी दिन दोगुनी रात चौगुनी उन्नति करेगा। उत्तर प्रदेश के विकास की रफ्तार को तेज करने के लिए सरकार अब एक्सप्रेसवे और एयरपोर्ट पर ध्यान केंद्रित कर रही है। इसलिए सरकार ने भविष्य में 12 नए एक्सप्रेसवे बनाने का ऐलान तैयार किया है।
देश के हर कोने के साथ जुड़ेगा यूपी –
सरकार का लक्ष्य है की उत्तर प्रदेश का हर छोटे से छोटे कस्बे और शहर को एक्सप्रेसवे की कनेक्टिविटी मिले। इसके साथ ही प्रदेश देश के हर कोने के साथ कनेक्ट हो। इससे सफर आसान होगा। इसके अलावा पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।
10 से बढ़कर 22 हो जाएगी एक्सप्रेसवे की संख्या –
रिपोर्ट के अनुसार, यूपी सरकार राज्य में 12 नए एक्सप्रेसवे (new expressways) बनाने की योजना पर तेजी से कम कर रही है। प्रदेश में जल्द ही 3 नए एक्सप्रेसवे का उद्घाटन होने वाला है। लगभग इन एक्सप्रेसवे का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। इसके बाद यूपी में कुल 10 एक्सप्रेसवे संचालित हो जाएंगे। जिसके बाद 12 नए एक्सप्रेसवे (New new expressways in up) बनाने की योजना पर काम शुरू होगा और एक्सप्रेसवे की संख्या 10 से बढ़कर 22 हो जाएगी। इन सभी एक्सप्रेसवे के बनने के बाद लाखों करोड़ों लोगों को सीधा लाभ मिलेगा। इससे सफर पहले से कहीं ज्यादा तेज और सुरक्षित हो जाएगा। इसके साथ ही रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे।
