Saving Scheme : अगर आप भी निवेश करने की तैयारी कर रहे हैं तो ये खबर आपके काफी काम की हो सकती है। बता दें कि सरकार ने 3 धांसू स्कीम (Government Saving Scheme) की शुरुआत कर दी है। इस स्कीम के तहत एफडी से भी ज्यादा रिटर्न ऑफर किया जा रहा है। आइए जानते हैं इस बारे में पूरी जानकारी।
सरकार के द्वारा कई तरह की स्कीम चलाई जा रही है। इन स्कीम में निवेश करके आप काफी कम समय में ही बंपर रिटर्न (Saving Scheme Return) पा सकते हैं। ये सेविंग स्कीम एफडी से भी ज्यादा शानदार है। इसके तहत निवेश करके आप काफी कम समय में ही बंपर रिटर्न कमा सकते हैं। खबर में जानिये इस बारे में पूरी डिटेल।
यहां पर करें निवेश
आज के समय में ज्यादातर लोग अपनी कमाई का एक हिस्सा ऐसी जगह निवेश करना चाह रहे हैं जहां पर पैसा सुरक्षित भी रहे और रिटर्न भी बेहतर मिले। लंबे समय तक बैंक एफडी (FD Investment) को सबसे सुरक्षित ऑप्शन माना जाता रहा है। हालांकि हाल के महीनों में कई बैंकों ने ब्याज दरों में कटौती कर दी है। इस तरह निवेशक अब ऐसे सरकारी ऑप्शन तलाश रहे हैं जोकि एफडी (FD Rates) से ज्यादा रिटर्न देने के साथ सुरक्षित भी हो।
सुकन्या समृद्धि योजना के तहत करें निवेश
सुकन्या समृद्धि योजना खासतौर पर बेटियों के लिए बनाई गई लंबी अवधि की बचत योजना है। इस स्कीम के तहत फिलहाल 8.2 प्रतिशत सालाना ब्याज दिया जा रहा है जोकि सामान्य एफडी दरों से ज्यादा है। इस योजना में बेटी के नाम से खाता खोला जाता है। इसके साथ ही में पेरेंट्स (Sukanya Samriddhi Yojana) 15 साल तक इसमें निवेश कर सकते हैं और खाता 21 साल तक सक्रिय रहता है। न्यूनतम 250 रुपये से निवेश शुरू किया जा सकता है, जबकि एक व्यक्ति साल में अधिकतम 1.5 लाख रुपये की राशि को जमा कराया जा सकता है। इस योजना की सबसे बड़ी खासियत ये है कि इसमें जमा रकम, मिलने वाला ब्याज और मैच्योरिटी राशि (Sukanya Samriddhi Yojana Intrest Rate) तीनों पूरी तरह टैक्स फ्री रहने वाली है। इसका मतलब है कि जो रिटर्न मिलेगा उस पर कोई टैक्स नहीं देना होगा। बेटी की पढ़ाई या शादी जैसे बड़े खर्चों के लिए इसे मजबूत ऑप्शन माना जाता है।
आरबीआई की इस स्कीम में करें निवेश
आरबीआई फ्लोटिंग रेट सेविंग्स बॉन्ड (Savings Bond Scheme) भी एक सुरक्षित निवेश ऑप्शन है, जिस पर सरकार की गारंटी दी जाती है। इन बॉन्ड की खासियत ये है कि उनकी ब्याज दर हर 6 महीने में रिसेट कर दी जाती है। यह अंतरराष्ट्रीय बचत प्रमाण पत्र की दर से 0.35 प्रतिशत ज्यादा तय की जाती है। इसके साथ ही में फिलहाल इन पर लगभग 8.05 प्रतिशत सालाना ब्याज मिल रहा है, जो कई बैंकों की एफडी (FD Intrest Rate) से ज्यादा है। इनकी अवधि 7 साल की होती है और ब्याज हर 6 महीने में सीधे निवेशक के खाते में जमा होता है। इसके अलावा न्यूनतम निवेश 1000 रुपये से किया जा सकता है और अधिकतम सीमा (Savings Bond Scheme) को तय नहीं किया गया है। हालांकि इस पर मिलने वाला ब्याज निवेशक की टैक्स स्लैब के मुताबिक ही टैक्सेबल होता है।
पब्लिक प्रोविडेंट फंड में मिलेगा बंपर रिटर्न
पीपीएफ भी एक सरकारी स्कीम है, जिसके तहत सुरक्षित और स्थिर रिटर्न के साथ निवेश किया जाता है। इस पर इस समय इस पर 7.1 प्रतिशत सालाना ब्याज ऑफर (Public Provident Fund) किया जा रहा है। इसमें भी हर साल अधिकतम 1.5 लाख रुपये निवेश किया जा सकता है और अवधि 15 साल होती है। अगर कोई व्यक्ति 15 साल तक हर साल 1.5 लाख रुपये की राशि को निवेश करता है तो फिर कुल निवेश (PPF Investment) 22.5 लाख रुपये का हो जाता है। इसके साथ ही में मौजूदा ब्याज दर के हिसाब से मैच्योरिटी पर ये रकम लगभग 42 से 43 लाख रुपये तक जा पहुंचती है। खास बात तो ये है कि पीपीएफ का रिटर्न पूरी तरह टैक्स फ्री होता है।
