Gold Price : बढ़ती महंगाई के बीच सोने की कीमतें आसमान छू रही हैं। गोल्ड में साल 2001 के बाद पिछले 12 से 13 महीने में सोना सबसे ज्यादा महंगा हुआ है। आज सोना इतना ज्यादा महंगा हो चुका है कि आम लोगों के लिए एक तोला खरीदना मुकिश्ल हो गया है। जनवरी 2025 में 75 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम मिलने वाला सोना अब 1 लाख 50 हजार रुपये से ऊपर बिक रहा है। ऐसे में मौजूदा महंगाई को देखते हुए एक्सपर्ट ने रिपोर्ट जारी करते हुए बताया है कि 2030 तक सोनेा कितना महंगा होगा। आईये जानते हैं –
सोने की बढ़ती कीमतों ने सभी के होश उड़ा दिए हैं। आए दिन सोने के रेट बढ़ते ही जा रहे हैं। बीते दिनों आई ऐतिहासिक गिरावट के बाद खरीदारों को कुछ राहत मिली थी। लेकिन अब फिर सोना तेजी से रिकवरी कर रहा है। ऐसे में हर किसी के मन में सोने की कीमतों को लेकर कई तरह के सवाल उठ रहे हैं। लोग जानना चाहते हैं कि आने वाले कुछ सालों में सोने की कीमत कहां तक जाएगी। फिलहाल बढ़ती महंगाई को देखते हुए बड़े एक्सपर्ट ने अंदाजा लगाया है कि अगले पांच साल यानी 2030 तक सोने का क्या रेट होगा। एक्सपर्ट की रिपोर्ट जानकार आप चौंक जाएंगे। आईये जानते हैं –
पांच साल बाद ये होगा 1 ग्राम सोने का रेट –
जी हां, आप बिल्कुल सही पढ़ रहे हैं। अगर मौजूदा रुझान जारी रहा तो एक्सपर्ट का अनुमान है कि 2030 तक 1 ग्राम गोल्ड का रेट 30,000 रुपये तक पहुंच सकता है। इसका मतलब है कि अगर आपको एक पवन (8 ग्राम) सोना चाहिए, तो आपको लाखों-करोड़ों रुपये खर्च करने होंगे। वह समय ज्यादा दूर नहीं है कि जब आम आदमी के लिए 1 ग्राम सोना खरीदना भी मुश्किल हो जाएगा।
सुरक्षित निवेश होता है सोना –
समय बीतने के साथ-साथ हमारे पास मौजूद धन या मुद्रा का मूल्य घटता जाता है। लेकिन सोने की कीमत कभी नहीं घटती, बल्कि बढ़ती ही रहती है। यही वजह है कि लोग और अमीर लोग सोने को सबसे सुरक्षित निवेश मानते हैं। चूंकि हर कोई इससे मुनाफा कमा रहा है, इसलिए इसकी मांग लगातार बढ़ रही है।
इस वजह से महंगा हो रहा सोना –
बता दें कि दुनिया भर के सभी देशों के रिजर्व बैंक (reserve Bank) या केंद्रीय बैंक भारी मात्रा में सोना खरीदकर अपनी तिजोरी भर रहे हैं। सरकारों द्वारा सोने का भंडार करने से बाजार में सोने की कमी हो गई है और कीमतों को सपोर्ट मिला है। इसी वजह से सोने की कीमतें सातवें आसमान पर जा पहुंची है।
एक्सपर्ट ने किया पक्का दावा –
इसका एक और मुख्य कारण यह है कि खानों से सोना निकालने की लागत हर साल बढ़ती जा रही है। नई सोने की खदानें नहीं मिल रही हैं। धरती में सोने के भंडार कम हो रहे हैं। आपूर्ति कम है, लेकिन मांग ज्यादा है। इसलिए, एक्सपर्ट का कहना है कि आने वाले सालों में सोने की कीमतों (Sone Ki kimat) में बंपर तेजी आना निश्चित है।
इस वजह से 2030 में ज्यादा महंगा होगा सोना –
इस समय पूरी दुनिया में अनिश्चितता का माहौल है। अमेरिकी डॉलर का क्या होगा, यह कोई नहीं जानता। आर्थिक प्रतिबंधों के डर से रूस और चीन जैसे देश डॉलर की जगह सोने पर निर्भर हैं। सोने की कीमतों (Gold Rate Hike 2030) में बढ़ोतरी का यह एक प्रमुख कारण है। अगर महंगाई या मूल्य वृद्धि इसी तरह जारी रही तो 2030 तक रुपये का मूल्य काफी कम हो जाएगा। तब हमें छोटी-छोटी चीजों के लिए भी ज्यादा कीमत चुकानी पड़ेगी। इन सभी अनुमानों के आधार पर सोने की कीमत 30,000 रुपये प्रति ग्राम तक पहुंचने की संभावना है।
