Auto news Hindi : गाड़ियों की बढ़ रही डिमांड को देख कंपनियों की तरफ से भी गाड़ियों की कीमतों में काफी ज्यादा इजाफा किया जा रहा है, लेकिन साल में कुछ महीने ऐसे होते हैं जब कंपनियों की तरफ से ऑफर भी पेश किए जाते हैं। चलिए खबर के माध्यम से जानते हैं साल में कौन से ऐसे महीने होते हैं जिनमें कार खरीदना बेहद ज्यादा सस्ता पड़ता है।
कार निर्माता कंपनियों की तरफ से ग्राहकों को अपनी और आकर्षित करने के लिए समय-समय पर नए-नए ऑफर्स (New Offers On Car) पेश किए जा रहे है। कार कंपनियों की तरफ से निकालें जाने वाले ऑफर्स का लोग काफी ज्यादा इंतजार करते रहते है। ऐसे में अगर आप भी नई कार खरीदने की प्लानिंग कर रहे है तो चलिए खबर के माध्यम से जानते है साल के उन दिनों के बारे में जब कार कंपनियों की तरफ से काफी ज्यादा ऑफर्स पेश किए जाते है और इस समय आप कार खरीद कर मोटी बचत कर सकते है।
अगर आप नई कार खरीदने की सोच (Car Buying Tips) रहे हैं, तो फैसला लेने से पहले सही समय का चुनाव करना बहुत अहम है। आपको बता दे कि साल के कुछ महीने ऐसे होते हैं जब कंपनियां ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए बड़े डिस्काउंट, एक्सचेंज बेनिफिट और खास फाइनेंस ऑफर देती हैं। इन दिनों गाड़ी लेने से खर्च कम होता है और फायदे ज्यादा मिलते हैं। आइए जानते हैं किन महीनों में कार खरीदना सबसे ज्यादा लाभकारी रहता है।
मार्च का महीना क्यों होता है खास?
देश में वित्तीय वर्ष मार्च में खत्म होता है, इसलिए इस समय कार शोरूम्स पर बेहतरीन ऑफर (Offers On Car) देखने को मिलते हैं। डीलर अपने सालाना टारगेट पूरे करने और पुराने स्टॉक को निकालने के लिए बड़े कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस, कॉर्पोरेट बेनिफिट, मुफ्त इंश्योरेंस, एक्सेसरीज और आकर्षक फाइनेंस प्लान देते हैं। कारोबारी और सेल्फ-एम्प्लॉयड लोग अक्सर इसी दौरान गाड़ी खरीदते हैं ताकि टैक्स में राहत (Tax On Car) मिल सके। आम खरीदारों के लिए भी यह महीना बचत का सुनहरा मौका बन जाता है। खासतौर पर मार्च के आखिरी दिनों में शोरूम विजिट करने पर शानदार डील मिल सकती है।
दिसंबर में खरीदारी क्यों मानी जाती है समझदारी
कार खरीदने के लिए भारत में दिसंबर का महीना भी काफी फायदेमंद माना जाता है। इसके पीछे कई अहम कारण हैं—
ईयर-एंड क्लियरेंस ऑफर : साल खत्म होने से पहले डीलर अपने स्टॉक (Year-end clearance offers) को कम करना चाहते हैं, इसलिए वे मोटे डिस्काउंट देते हैं। कई बार हजारों से लेकर लाखों रुपये तक की छूट मिल जाती है।
सेल्स टारगेट का दबाव: साल के अंतिम महीने में डीलर और सेल्स टीम अपने वार्षिक और मासिक लक्ष्य (Sales target pressure) पूरे करने की कोशिश में रहते हैं। ऐसे में ग्राहक बेहतर मोलभाव कर सकता है और अतिरिक्त एक्सेसरीज, एक्सटेंडेड वारंटी या आकर्षक EMI प्लान हासिल कर सकता है।
जनवरी की संभावित कीमत बढ़ोतरी से बचाव: अक्सर कंपनियां नए साल में कीमतें (Car Price) बढ़ाती हैं। दिसंबर में कार खरीदने से आप इस बढ़ोतरी से बच सकते हैं, जिससे कुल मिलाकर अच्छी-खासी बचत हो जाती है।
