MG Majestor 2026 : भारत देश में पॉपुलर गाड़ियों की लिस्ट में फॉर्च्यूनर गाड़ी का नाम भी काफी ज्यादा ऊपर आता है। फॉर्च्यूनर गाड़ी खरीदना भी अक्सर लोगों का एक सपना होता है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं एमजी Majestor के बारे में जो फॉर्च्यूनर को कड़ी टक्कर दे रही है। कंपनी की तरफ से इस गाड़ी की कीमत बताने से पहले ही ग्राहकों ने इसकी प्री बुकिंग शुरू कर दी है।
भारत देश में गाड़ियों की बढ़ रही डिमांड को देख कंपनियों तरफ से भी नई-नई गाड़ियों को भारतीय बाजार में उतारा जा रहा है। इन दिनों फॉर्च्यूनर गाड़ी हर किसी की फेवरेट बनी हुई है लेकिन बीते कल एमजी कंपनी की एक SUV ने भारतीय बाजार में अपने कदम रखे हैं और यह गाड़ी फॉर्च्यूनर को कड़ी टक्कर दे रही है। अगर आप भी इन दिनों नई गाड़ी खरीदने की प्लानिंग (Planning to buy a new car) कर रहे हैं तो चलिए खबर के माध्यम से जानते हैं MG Magestor की कीमत, इंजन तथा इसकी बुकिंग डीटेल्स के बारे में जानते हैं।
आपको बता दे कि MG Majestor प्रीमियम D+ सेगमेंट में ब्रांड की सबसे खास एंट्री है। मिली जानकारी के मुताबिक पता चला है कि Gloster के सक्सेसर के रूप में लॉन्च की गई Majestor को पहली बार Auto Expo 2025 में पेश किया गया था, लेकिन इस ऑफिशियल रिवील में इसके शानदार डिजाइन व प्रीमियम लुक (Premium looking car) को पूरी तरह देखा जा सकता है। कंपनी की तरफ से अभी इसकी कीमत को लेकर चुपी रखी गई है, बताया जा रहा है की MG Majestor की कीमत को लेकर घोषणा अप्रैल 2026 में होने की संभावना है और इसकी डिलीवरी इस साल के पांचवे महीनें से शुरू होने की उम्मीद है।
एक्सटीरियर और डिजाइन की बात करे तो….
MG कंपनी की तरफ से Majestor को सबसे चौड़ी, लंबी और ऊंची SUV होने का दावा किया गया है। कंपनी द्वारा इसके आधिकारिक लॉन्च में इसके स्टाइलिश Mosaic Matrix ग्रिल को दिखाया गया, जिसके दोनों ओर Dragon-Eye DRLs और Tri-beam LED हेडलैम्प्स लगाएं गए है।
MG Majestor की चौड़ी बॉडी, सीधा खड़ा स्टांस व मस्कुलर लाइन्स (MG Majestor New Design) इसे सड़क पर एक आकर्षक लुक देते हैं। कंपनी की तरफ से इस SUV में 19 इंच के डुअल-टोन अलॉय व्हील्स दिए गए है जो इस गाड़ी को और भी प्रीमियम लुक देते हैं।
इंटीरियर और फीचर्स भी गजब
MG Majestor के केबिन में प्रवेश करते ही लग्ज़री और एडवांस टेक्नोलॉजी का बेहतरीन संगम महसूस होता है। इसमें वेंटिलेटेड सीटें दी गई हैं जो कई मसाज मोड्स के साथ आती हैं। साथ ही JBL का 12-स्पीकर साउंड सिस्टम, 64-रंगों वाली एम्बिएंट लाइटिंग और बड़ा पैनोरमिक सनरूफ केबिन के प्रीमियम अहसास (Interior and Features) को और बढ़ाते हैं। ड्राइवर सीट को 12 तरीकों से एडजस्ट किया जा सकता है। इसके अलावा 12.3-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम Apple CarPlay और Android Auto सपोर्ट के साथ पूरी तरह डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर से लैस है।
सुरक्षा और ऑफ-रोड क्षमता
सुरक्षा के मामले में यह SUV काफी एडवांस है। इसमें ADAS लेवल 2 टेक्नोलॉजी, लेन-कीपिंग असिस्ट, एडाप्टिव क्रूज कंट्रोल और ऑटोमैटिक इमरजेंसी ब्रेकिंग जैसी आधुनिक सुविधाएं मिलती हैं। इसके अलावा 6 एयरबैग्स, हिल-डिसेंट कंट्रोल और 360-डिग्री HD कैमरा भी दिया गया है। ऑफ-रोडिंग के शौकीनों के लिए इसमें 3 डिफरेंशियल लॉक और अलग-अलग ड्राइव मोड्स (2H, 4H, 4L) की सुविधा उपलब्ध है।
इंजन और परफॉर्मेंस
मैजेस्टर में 2.0-लीटर ट्विन-टर्बो डीजल (twin-turbo diesel) इंजन मिलता है, जो 216 hp की पावर देता है। यह इंजन सेटअप MG Gloster के समान है। इसमें 8-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन दिया गया है, जो स्मूद और दमदार ड्राइविंग अनुभव (MG Majestor Engine) सुनिश्चित करता है।
लॉन्च और बुकिंग डिटेल
इस SUV को कंपनी की तरफ से आधिकारिक रूप से लॉन्च (MG Majestor Booking Details) किया जा चुका है। MG कंपनी ने जानकारी दी है कि पूरे भारत में इसकी बुकिंग 41,000 रुपये से शुरू हो गई है। इसकी आधिकारिक कीमत की घोषणा अप्रैल 2026 में की जाएगी, जबकि डिलीवरी (MG Majestor Delivery) अगले महीने से शुरू होने की उम्मीद है।
