Abhishek Sharma and Mohammad Amir: भारत-पाक मैच से पहले पाकिस्तानी क्रिकेट मोहम्मद आमिर ने टीम इंडिया के स्टार अभिषेक शर्मा को लेकर ऐसी बात बोली है जिसे सुनकर हर भारतीय का खून खौल जाएगा।
Abhishek Sharma and Mohammad Amir: भारत-पाकिस्तान की टीमें जब भी सामने-सामने होने वाली होती हैं, उससे पहले पाकिस्तान के कुछ क्रिकेट एक्सपर्ट्स ऐसी अजीबो-गरीब बात बोल जाते हैं जिसका समय बीतने के बाद से शायद उन्हें भी अफसोस होता है।
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में 15 फरवरी को भारत-पाक मुकाबला खेला जाना है। इस मैच से पहले पाकिस्तानी क्रिकेट मोहम्मद आमिर ने टीम इंडिया के स्टार अभिषेक शर्मा को लेकर ऐसी बात बोली है जिसे सुनकर हर भारतीय का खून खौल जाएगा। क्या है पूरा मामला आइए जानते हैं।
पाकिस्तान के खिलाफ खेलेंगे Abhishek Sharma?
अभिषेक नामीबिया के खिलाफ गुरुवार को खेले गए मुकाबले से पहले बीमार पड़ गए थे। अभिषेक की हालत इतनी बिगड़ गई थी कि उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन उन्हें अब छुट्टी मिल गई है। हालांकि, उनका पाकिस्तान के खिलाफ खेलना अब भी मुश्किल दिखाई दे रहा है। अब आमिर ने पाकिस्तान के खिलाफ मैच को देखते हुए शर्मा को लेकर बड़ा दावा किया है।

पाकिस्तान का बड़बोलापन
पाकिस्तान के एक टीवी शो पर बात करते हुए आमिर ने कहा, “मैंने जितना अभिषेक शर्मा को देखा है, अगर आप मुझसे ईमानदारी से पूछेंगे, तो वो सिर्फ अंधाधुन बल्लेबाजी (स्लॉगर) करना जानता है। अभिषेक अपनी पूरी ताकत के साथ गेंद को मारते हैं। जिस दिन वे लय में होंगे, तो सबकुछ ठीक रहेगा लेकिन उनके असफल होने की संभावना बहुत ही अधिक होती है। अभिषेक 8 पारियों में से एक पारी में रन बनाते हैं और बाकी में उनका स्कोर 10,15,0 और 20 रहता है। मुझे नहीं लगता है कि उनकी तकनीकि बहुत अच्छी है।”
پاک بھارت ٹاکرے ميں پاکستانی ٹيم ميں کيا ميجر چينجز ہوں گی؟
ديکھئے احمد شہزاد، محمد عامر اور راشد لطيف کا تجزيہ pic.twitter.com/2n75Bzq5Pv
— Geo News Urdu (@geonews_urdu) February 12, 2026
Abhishek Sharma के बारे में क्या बोले आमिर?
आमिर का मानना है कि अभिषेक को रोकने के लिए सबसे अच्छा होगा कि उनकी शरीर में गेंदबाजी करें। अगर बाएं हाथ के बल्लेबाज के खिलाफ ये रणनीति बनाई जाएगी, तो वे फेल हो जाएंगे। आमिर का ये भी मानना है कि अभिषेक को वे इंटरनेशनल क्रिकेट में तभी एक सफल बल्लेबाज मानेंगे, जब वे स्विंग गेंदों के खिलाफ रन बनाएंगे।
AMIR: Abhishek sharma mujhy to slogger lgty hn pic.twitter.com/GwB6IrZ0qa
— FAKHAR💚AMIR💜 IMAD ❤️ (@hahs4221522_) February 13, 2026
आमिर ने आगे कहा, अभिषेक बस एक जगह खड़ा रहता है और ये चाहता है कि सारी गेंद एक ही एरिया में फेंकी जाए। मैं एक बार फिर से कह रहा हूं कि जिस दिन वो लय में रहेगा, उस दिन विपक्षी टीम को नुकसान पहुंचा सकता है। मैं उन्हें एक सफल बल्लेबाज तभी मानूंगा, जब वे स्विंग गेंदबाजी के खिलाफ रन बनाएंगे।
