Mausam Update : उत्तर भारत के राज्यों में मौसम का मिजाज बदल रहा है। पहाड़ी राज्यों में पिछले काफी दिनों से बारिश और बर्फबारी हो रही है जिसकी वजह से मैदानी इलाकों में असर देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग (Weather Update) ने ताजा पूर्वानुमान जारी करते हुए बताया है कि आने वाले दिनों में दिल्ली-एनसीआर में बादलों की आवाजाही जारी रहेगी। वहीं हिमालयी क्षेत्रों और उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में बारिश की संभावना है। आईये नीचे खबर में जानते हैं –
देश के लगभग सभी राज्यों में मौसम साफ है और लगातार तापमान में तेजी से बढ़ौतरी हो रही है जिसकी वजह से फरवरी में ही मार्च वाली गर्मी का एहसास होने लगा है। दिल्ली-NCR में भी अभी से गर्मी ने पसीने छुड़ाने शुरू कर दिए हैं। आलम यह है कि दोपहर की तेज धूप के कारण लोगों को भयंकर गर्मी का एहसास हो रहा है।
मौसम विभाग (kal ka mausam) के अनुसार, 16 फरवरी से एक नया पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) एक्टिव होगा। जिससे हिमालयी क्षेत्रों और कुछ मैदानी इलाकों में बारिश और बर्फबारी हो सकती है। इस पश्चिमी विक्षोभ के कारण दिल्ली-NCR में बादलों की आवाजाही जारी है, लेकिन बारिश होने की कोई संभावना नहीं है आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है जिससे गर्मी और बढ़ने के आसार हैं।
पश्चिमी विक्षोभ से बदलेगा मौसम
मौसम विभाग (IMD Weather) की मानें तो दिल्ली-NCR में 15 और 16 फरवरी को आसमान साफ रहेगा। दिल्ली में 15 फरवरी को दिन में 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड से हवाएं चलेंगी। इससे पलूशन कम होगा। दिल्ली में 15 और 16 फरवरी को न्यूनतम तापमान (Delhi Temperature) 10 से 12 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। हालांकि इसके बाद पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम में बदलाव नजर आएगा।
पहाड़ों पर बारिश और बर्फबारी का अलर्ट –
16 फरवरी से एक नया पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित करेगा। इस पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 17 और 18 फरवरी को पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में चोटियों पर बर्फबारी और बारिश होने की संभावना है। वहीं उत्तर पश्चिम भारत के कुछ मैदानी इलाकों में कुछ स्थानों पर गरज चमक और तेज हवाओं के साथ बरसात होने का अनुमान है।
दिल्ली- एनसीआर में बारिश होगी या नहीं?
दिल्ली- NCR (Delhi NCR mausam) में इस पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से बारिश होने की कोई संभावना नहीं है। लेकिन बादलों की आवाजाही जारी रहेगी। मौसम विभाग के अनुसार, 17 फरवरी को शाम या रात तक आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे। 18 फरवरी को भी दिल्ली के साथ एनसीआर में मौसम कमोबेश ऐसा ही रहेगा। 18 फरवरी को भी दिल्ली एनसीआर में हल्के बादल छाए रहेंगे लेकिन दोनों दिन बारिश नहीं होगी।
20 फरवरी तक कैसा रहेगा मौसम –
दिल्ली के साथ ही एनसीआर में 19 और 20 फरवरी को आसमान साफ रहेगा। 16 और 17 फरवरी को दिल्ली में 5 से 10 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड से तेज हवाएं चलेंगी। इसके बाद 18 फरवरी को हवा के रुख में तेज हो सकता है और यह 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से चल सकती है। 19 और 20 फरवरी को दिल्ली में हवा की स्पीड 5 से 10 किलोमीटर प्रति घंटा रहेगी।
दिल्ली में इतना रहेगा तापमान –
दिल्ली में 17, 19 और 20 फरवरी को न्यूनतम तापमान (Delhi temperature) 11 से 13 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया जा सकता है। दिल्ली में 17 फरवरी को अधिकतम तापमान 27 से 29 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया जाएगा। 15, 18 और 19 फरवरी को दिल्ली में अधिकतम तापमान 25 से 27 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किए जाने का अनुमान है। दिल्ली में 16 और 20 फरवरी को अधिकतम तापमान 26 से 28 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किए जाने का अनुमान है।
