8th pay commission Updates : कर्मचारियों की निगाहें आठवें वेतन आयोग से जुड़े अपडेट पर टिकी हुई है। अब आठवें पे कमीशन में 60 प्रतिशत डीए का भी अहम रोल रहने वाला है। डीए बढ़ौतरी का यह असर कर्मियों की सैलरी बढ़ौतरी पर भी पड़ने वाला है। आइए खबर के माध्यम से जानते हैं कि आठवें पे कमीशन (8th pay commission latest) के लागू होने पर कर्मियों की सैलरी पर क्या असर पड़ेगा।
केंद्रीय कर्मचारियों में आठवें वेतन आयोग के लागू होने का इंतजार बना हुआ है। नए पे कमीशन में सैलरी बढ़ौतरी के लिए फिटमेंट फैक्टर का अहम रोल होता है। अब नए पे कमीशन (New Pay Commission) में 60 प्रतिशत डीए की भी अहम भूमिका रहने वाली है। आइए खबर के माध्यम से जानते हैं कि डीए में इस बढ़ौतरी से सैलरी पर क्या असर पड़ेगा। खबर में जानिए इस बारे में विस्तार से।
कैसे तय होगा नए पे कमीशन का फैक्टर
अभी तक आठवें वेतन आयोग (8th cpc) की सिफारिशें तय नहीं हुई है और वेतन आयोग की सिफारिशें लागू होने में तकरीबन 18 से 20 महीने का वक्त लग सकता है, लेकिन अभी सिफारिशें लागू होने से पहले ही केंद्रीय कर्मचारी सैलरी और महंगाई भत्ते की गणना कर रहे हैं। हालांकि अभी यह क्लियर नहीं हुई है कि , 7वें वेतन आयोग की तरह ही फिटमेंट फैक्टर आधारित फॉर्मूले को 8वां पे कमीशन क्या अपनाएगा। अगर यही पैटर्न रिपिट होता है तो इससे कर्मियों के महंगाई भत्ते (dearness allowance of employees) की दर एक बार फिर फिटमेंट फैक्टर तय करने का बेस बन सकती है।
पिछले वेतन आयोग में क्या रहा था पैटर्न
इससे पहले 7वें आयोग ने फिटमेंट फैक्टर से न्यूनतम सैलरी (Minimum salary with fitment factor) को 18,000 रुपये तय किया था और 6वें वेतन आयोग को जब 1 जनवरी 2006 को लागू किया गया था तो उस समय में न्यूनतम वेतन 7,000 रुपये से 18,000 रुपये किया गया थ, जो 7,000 रुपये से 2.57 गुना ज्यादा था। बता दें कि इस 2.57 के फिटमेंट फैक्टर में तकरीबन 2.25 का हिस्सा सिर्फ डीए के न्यूट्रलाइजेशन के लिए तय किया गया था और शेष हिस्सा वास्तविक सैलरी बढ़ौतरी और स्ट्रक्चरल बदलावों से जुड़ा था। अब 8वें वेतन आयोग (8th cpc updates) में भी यही पैटर्न दोहराया जाता है तो फिटमेंट फैक्टर तय करने के लिए 1 जनवरी 2026 को संभावित 60 प्रतिशत DA को आधार बना सकता है।
कैसे तय होता है कर्मचारियों का डीए
बात करें डीए की तो कर्मियों का डीए जनवरी (DA of employees in January) से जून की छमाही के लिए कर्मचारियोंर का महंगाई भत्ता 60 प्रतिशत तक पहुंचने की संभावना है। भले ही अभी सरकार ने क्लियर नहीं किया है, लेकिन AICPI-IW के 2025 के आंकड़ों (AICPI-IW data for 2025) के आधार पर ऐसा हो सकता है। हालांकि अभी यह तय नहीं हुआ है कि आठवें पे कमीशन में फिटमेंट फैक्टर कितना होगा और कर्मचारियों का न्यूनतम वेतन कितना होगा। भले ही अभी घोषणा नहीं हुई है, लेकिन फिर भी DA को आधार मानने की पुरानी परंपरा रिपिट होती है तो इससे 60 प्रतिशत डीए 8वें वेतन आयोग के सैलरी निर्धारण में अहम रोल निभा सकता है।
वेतन आयोग ने की कर्मचारियों, पेंशनर्स से सुझाव की मांग
केंद्र सरकार की ओर से कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए वेतन आयोन ने वेबसाइट पर कर्मचारियों, पेंशनर्स तथा अन्य हितधारकों से सुझाव भी मांग लिए हैं। हालांकि, अभी सैलरी (Central Employees News Updates) और पेंशन बदलाव से जुड़ी सिफारिशें आने में वक्त लग सकता है। जानकारी के लिए बता दें कि सरकार की ओर से बीते वर्ष जनवरी महीने में सैलरी आयोग के गठन (Constitution of Salary Commission ) का ऐलान किया था। नवंबर महीने में आठवें पे कमीशन का गठन किया गया है।
