Delhi Mumbai Expressway : दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे को लेकर इन दिनों खूब चर्चांए हो रही है। लोग बड़ी बेकरारी से इस एक्सप्रेसवे के खुलने का इंतजार कर रहे हैं। अब इसी बीच दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे को लेकर बड़ा अपडेट आया है। अपडेट के अनुसार अगले 100 दिन में ही इस एक्सप्रेसवे से जुड़ा बड़ा काम पूर कर लिया जाएगा। खबर में जानिए इस एक्सप्रेसवे से जुड़े अपडेट (Expressway updates) के बारे में विस्तार से-
सरकार के कई महत्वपूर्ण एक्सप्रेसवे प्रोजेक्ट में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे का नाम शामिल है। जिसके तैयार होने से कई राज्यों की कनेक्टिविटी बढ़ेगी और यातायात सुगम हो सकेगा। अब इसी बीच दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे (Delhi Mumbai Expressway News) से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। जानकारी के मुताबिक अगले 100 दिन में एक्सप्रेसवे से जुड़ा एक बड़ा काम पूरा किया जाएगा। खबर में जानते हैं कि ये एक्सप्रेसवे कब तक बनकर तैयार हो जाएगा।
केंद्रीय मंत्री ने कही ये बात
इस एक्सप्रेसवे के शुरु होने से वाहन 120 किलोमीटर की गति से धर्राटा भर सकेंगे। अब हाल ही में इस एक्सप्रेसवे को लेकर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी (Union Minister Nitin Gadkari) ने बड़ी जानकारी दी है। बताया गया है कि अगले तीन महीने यानी तकरीबन 100 दिनों में गुजरात और मध्य प्रदेश एक्सप्रेसवे से जुड़ने वाले हैं। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का कहना है कि दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे (Delhi-Mumbai Expressway) का दिल्ली से वडोदरा का हिस्सा 2026 के बीच तक पूरा कर दिया जाएगा, जिसे जनता के लिए ओपन कर दिया जाएगा।
हाईवे पर ट्रैफिक का दबाव होगा कम
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के खुलते ही मुंबई और गुजरात से एमपी, राजस्थान और दिल्ली की ओर जाने वाले लोगों को बड़ी सुविधा मिलेगी। दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे (Delhi Mumbai Expressway Updates) के इस हिस्से के ओपन होने से पुरानी हाईवे पर ट्रैफिक का दबाव कम हो सकेगा। अभी तो यहां पर पहुंचने के लिए झाबुआ में NE4 से उतरकर दाहोद से होते हुए वडोदरा आना पड़ता है, लेकिन अब अब सीधे वडोदरा पहुंचा जा सकेगा।उनका कहना है कि एमपी और गुजरात के बॉर्डर पर बचे पैच का काम भी अब पूरा होने को है।
मई 2026 तक ओपन होगा एक्सप्रेसवे का ये हिस्सा
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी (Union Minister Nitin Gadkari) का कहना है कि मई 2026 दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे का दिल्ली से वडोदरा वाला हिस्सा ओपन कर दिया जाएगा। हालांकि अभी गुजरात-मध्य प्रदेश बॉर्डर से वडोदरा तक का हिस्सा ओपन नहीं हुआ है, क्योंकि अभी आधा दर्जन से भी बेहद कम रुकावटें हैं। रूकावटें यानी कि एक बिजली का खंभा, बिजली की लाइन और लैंड-स्लाइडिंग की परेशानी आदि चीजें शामिल हैं।
कितनी होगी एक्सप्रेसवे की कुल लंबाई
यानी की दिल्ली से वडोदरा का ट्रेवल (Delhi to Vadodara travel) इस कैलेंडर साल के बीच तक ही हो पाना संभव है। गौर करने वाली बात यह है कि दिल्ली मुंबई के प्रोजेक्ट को कुल 48 पैकेज में बंटा हुआ है। लंबाई की बात करें तो इस एक्सप्रेसवे की कुल लंबाई (Total length of the expressway) 1350 किलोमीटर के पास है। अभी एक्सप्रेसवे का तकरीबन 875 किलोमीटर लंबा हिस्सा ट्रैफिक के लिए ओपन होगा।
संसद के निचले सदन में मंत्री ने दिया जवाब
कांग्रेस सदस्य के सवाल में केंद्रीय मंत्री गडकरी (Union Minister Gadkari) ने संसद के निचले सदन में जवाब दिया है कि अभी तक इसे लागू करने का खर्चा पूरे कॉरिडोर की मंजूर लागत के भीतर है। मंत्री का कहना है कि कुछ पैकेज में जमीन अधिग्रहण, पेड़ काटने की परमिशन में देरी, यूटिलिटी शिफ्टिंग में देरी और कंसेशनेयर के डिफॉल्ट से जुड़े मामलों के चलते देरी हुई है।
कब तक पूरा होगा प्रोजेक्ट का काम
उनका कहना है कि वडोदरा से मुंबई तक दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के हिस्से में गुजरात के तीन पैकेज में काम पूरा करने में लेट हो सकता है और यह अप्रैल 2028 तक पूरा हो सकेगा। उनका कहना है कि दिल्ली से वडोदरा तक के हिस्से (Delhi to Vadodara stretch) के पूरा होते ही बदली हुई तय तारीख मई, 2026 है। वित्त मंत्री नितिन गडकरी का कहना है कि हमारा मकसद है कि वडोदरा से मुंबई की ओर गुजरात के 3 पैकेज के काम को 2027-28 में पूरा किया जा सकता है।
