Link Expressway : औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने और विकास की गति को तेज करने के लिए लिंक एक्सप्रेसवे का निर्माण किया जा रहा है। अब हाल ही में एक लिंक एक्सप्रेसवे (Link Expressway news) के लिए भूमि अधिग्रहण का काम चालू कर दिया गया है। अब इसके लिए रजिस्ट्री का काम शुरू किया जाएगा। खबर में जानिए इस बारे में विस्तार से।
लोगों के सफर को आसान बनाने के लिए और पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए अब सरकार की ओर से नए-नए लिंक एक्सप्रेसवे का निर्माण किया जा रहा है। इस लिंक एक्सप्रेसवे के निर्माण से विकास की गति तो तेज होगी और साथ ही रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। अब इस लिंक एक्सप्रेसवे के निर्माण के लिए भूमि अधिग्रहण (Link Expressway land acquisition) का काम शुरू किया जाएगा। आइए खबर में जानते हैं कि ये लिंक एक्सप्रेसवे कहां बनाया जाएगा।
कहां से होकर निकलेगा ये लिंक एक्सप्रेसवे
जानकारी के लिए बता दें कि जो लिंक एक्सप्रेसवे (Link Expressway News) बनाया जा रहा है, वो फर्रुखाबाद जिले से होकर निकलने वाला है और इसके लिए जमीन अधिग्रहण का काम शुरू कर दिया गया है। तीन दिनों पहले ही रजिस्ट्री का काम हुआ है। इस दौरान सिरमौरा तराई के किसान रूपलाल की चार बीघा जमीन की रजिस्ट्री करवाई गई है और अभी भी लिंक एक्सप्रेस वे के लिए तकरीबन तीन हजार के आसपास रजिस्ट्री का काम बाकी है।
जिले के लोगों को मिलेगी बढ़िया कनेक्टिविटी
जिले से होकर जो लिंक एक्सप्रेसवे (Link Expressway Updates) बनाया जा रहा है, उसकी शुरुआत इटावा जिले के कुदरैल गांव आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे से होगी और यह हरदोई के सवायजपुर गंगा एक्सप्रेस वे से कनेक्ट किया जाएगा। लिंक एक्सप्रेस वे के निर्माण से जिले के लोगों को बढ़िया कनेक्टिविटी मिलेगी और लोगों को सुगम सफर का लाभ मिलेगा।
जमीन अधिग्रहण के काम की शुरुआत
तीन दिनों पहले ही लंबे वक्त के बाद लिंक एक्सप्रेस वे को बनाने के लिए जमीन अधिग्रहण (Link Expressway land acquisition) के काम की शुरुआत हो गई है। अब एक किसान की रजिस्ट्री करवाकर इसकी शुरुआत कर दी गई है। इसके लिए किसान को चार बीघा जमीन के लिए तकरीबन 19 लाख का मुआवजा दिया जा रहा है। इस प्रोजेक्ट में अभी तीन हजार के पास किसानों की जमीनों को ओर अधिग्रहण किया जाएगा।
लिंक एक्सप्रेस वे पर इन चीजों का होगा निर्माण
बता दें कि किसान की जमीन की रजिस्ट्री (land registry) तहसीलदार शनि कनौजिया और उप निबंधक की मौजूदगी में की गई है। उप निबंधक का कहना है कि लिंक एक्सप्रेस वे के निर्माण की पहली रजिस्ट्री करा दी गई है। किसान की चार बीघा जमीन की रजिस्ट्री हो गई है और शासन की ओर से किसान को मुआवजे के तौर पर 19 लाख रुपये दिए जाएंगे। उनका कहना है कि अभी तीन हजार रजिस्ट्री को ओर किया जाना हैं, जिससे 45 करोड़ रूपये का रिविन्यू भी मिल सकेगा। ये लिंक एक्सप्रेस (link express way Updates ) वे 6 लेन का निर्मित होगा, जिसमे सात हजार 488 करोड़ की लागत आ सकती है। लिंक एक्सप्रेस वे में 65 अंडरपास, 4 बड़े पुल, 25 छोटे पुल और दो रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण (Construction of two railway overbridges) किया जाएगा।
