UPI Transactions : भारत में ज्यादातर लोग यूपीआई के माध्यम से ही पेमेंट करते हैं। ऐसे में अगर आप भी यूपीआई से पेमेंट करते हैं तो ये खबर आपके काफी काम की हो सकती है। कुछ दिनों से लोगों के बीच ये कंफ्यूजन (UPI Transactions Rules) बनी हुई है कि क्या यूपीआई के माध्यम से पमेंट करने पर भी चार्ज देना होता है। आज हम आपको इस बारे में पूरी जानकारी देने जा रहे हैं। आइए जानते हैं इस बारे में।
कुछ समय से ये बता उठ रही है कि अब आने वाले कुछ ही समय में यूपीआई पर होने वाली ट्रांजेक्शन पर भी चार्ज (UPI Transactions Charge) का भुगतान करना होगा। हालांकि इस बात में कितनी सचाई है इस बारे में लोगों को जानकारी नहीं है। हाल ही में आरबीआई ने यूपीआई ट्रांजैक्शन पर लगने वाले चार्ज के बारे में जानकारी दे दी है। खबर के माध्यम से जानिये इस बारे में।
जानिये क्या अब देने होगा चार्ज-
लगातार बढ़ रही अफवाहों पर विराम लगाते हुए आरबीआई ने क्लियर कर दिया है कि सामान्य ग्राहकों (P2P – Person to Person) के लिए एक बैंक खाते से दूसरे बैंक खाते में पैसे भेजना अभी भी पूरी तरह से फ्री है। NPCI (NPCI New Rule) ने क्लियर कर दिया है कि अगर आप अपने बैंक अकाउंट से किसी दोस्त या फिर रिश्तेदार को पैसे भेजते हैं तो फिर आपको कोई भी चार्ज नहीं देना होगा। आप गूगल पे (Google Pay), फोन पे (PhonePe) या पेटीएम (Paytm App) से जो भी नॉर्मल पेमेंट करते हैं, वो पूरी तरह से फ्री होती है।
जानिये कहां से सामने आई चार्ज की बात-
भ्रम तब शुरू हुआ जब NPCI ने PPI (Prepaid Payment Instruments) यानी वॉलेट ट्रांजैक्शन पर इंटरचेंज फीस की शुरुआत की गई। इसको आसान भाषा में समझें तो अगर आप अपने Paytm Wallet, Amazon Pay Wallet या PhonePe Wallet में पैसे रखकर किसी ‘मर्चेंट’ यानी की दुकानदार को 2000 से ज्यादा का पेमेंट करते हैं, तो फिर उसपर आपको मर्चेंट चार्ज का भुगतान करना पड़ सकता है। इसमें भी ग्राहक (UPI Transactions Charge) को कुछ भी एक्स्ट्रा नहीं देना होता। ये चार्ज दुकानदार और बैंक के बीच का ही मामला होता है।
इन बातों का दें ध्यान-
डेली लिमिट : अधिकतर बैंक एक दिन में 1 लाख रुपये तक के UPI ट्रांजैक्शन (UPI Transactions Charge New rule) की अनुमति प्रदान करते हैं। कुछ बैंकों ने छोटे पेमेंट्स के लिए 2000 रुपये की लिमिट को तय किया है। इसकी वजह से फ्रॉड से बचा जा सकता है।
UPI Lite: अगर आप 500 रुपये से कम के छोटे पेमेंट बार-बार करते हैं, तो फिर UPI Lite का यूज कर सकते हैं। इसमें आपको कई पिन भी नहीं डालना होता है, बिना पिन डाले ही पेमेंट हो जाती है और आपके बैंक स्टेटमेंट में भीड़ नहीं लगती।
स्कैम से करें बचाव : आपको इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि पैसे प्राप्त (OTP For Payment Receive) करने के लिए कभी भी अपना UPI PIN डालने की जरूरत नहीं होती है। अगर कोई आपसे पैसे भेजने के नाम पर पिन की मांग कर रहा है तो फिर ये एक फ्रॉड होगा।
सोशल मीडिया पर हर 1000 रुपये पर चार्ज वाली खबरें महज एक क्लिकबेट या अफवाह हैं। भारत सरकार और NPCI डिजिटल ट्रांजैक्शन को बढ़ावा देना चाह रहे हैं। इस वजह से आम जनता के लिए इसको फिलहाल चार्जेबल बनाने का कोई इरादा नहीं माना जा रहा है। आप बेफिक्र होकर UPI का इस्तेमाल जारी रख सकते हैं।
