Sarso mandi bhav : सरसों उत्पादक किसानों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। रबी सीजन 2026 की नई सरसों खेतों में पक्कर तैयार होने वाली है। फरवरी के आखिर तक सरसों मंडियों में पहुंचने लगेगी। लेकिन जबरदस्त तेजी के बाद अब सरसों की कीमतों में गिरावट देखने को मिल रही है। आने वाले दिनों में रेट बढ़ेंगे या फिर घटेंगे चलिए नीचे खबर में जानते हैं –
सरसों की कीमतों में लगातार उतार चढ़ाव बना हुआ है। पिछले दिनों बाजारों में सरसों की कम आवाज और तेज मांग के चलते रेट अचानक उछाल थे। काफी दिनों तक सरसों की कीमतों (sarso rate today) में जबरदस्त तेजी देखने को मिली। हालांकि इस दौरान रबी सीजन 2025 की सरसों का स्टॉक करने वाले किसानों ने खूब मुनाफा कमाया।
हालांकि, इन किसानों की संख्या काफी कम है। किसान उम्मीद कर रहे थे की सरसों में तेजी (sarso rate) का सिलसिला मार्च 2026 के आखिर तक बना रहे ताकि नई सरसों बेचकर किसान अच्छा लाभ कमा सकें। परंतु अब देश कि ज्यादातर मंडियों में आज 16 फरवरी को गिरावट दर्ज की गई है। हालांकि कुछ मंडियों में सरसों तेज बिक रही है।
सरसों में आई गिरावट का किसानों को नहीं होगा नुकसान –
सरसों की कीमतों में अचानक आई गिरावट का किसानों को ज्यादा नुकसान नहीं होगा। दरअसल, केंद्र सरकार ने कुछ दिनों पहले ही सरसों की न्यूनतम समर्थन मूल्य (Sarso MSP Hike) में 250 रुपए की बड़ी बढ़ोतरी की है यानी 2025 MSP 5950 रुपए क्विंटल से बढ़कर अब 6200 प्रति क्विंटल कर दिया गया है। इसका मतलब यह है कि किसानों को रबी सीजन 2026 में सरसों का सरकारी रेट 6200 क्विंटल मिलेगा। चलिए नीचे खबर में जानते हैं देश की प्रमुख मंडियों में आज सरसों (sarso ka taja bhav) की ताजा कीमत –
इन मंडियों में 100 रुपये सस्ती बिक रही सरसों –
रुचि बरन (RUCHI BARAN)
सरसों सीड भाव 6825
रुचि श्रीगंगानगर (RUCHI SRI GANGANAGAR)
सरसों सीड भाव 6925
रुचि गुना (RUCHI GUNA)
सरसों सीड भाव 6825
भरतपुर मंडी (Bharatpur Mandi)
सरसों पुरानी भाव 6752
देई मंडी (बूंदी, राजस्थान)
सरसों भाव 6700
चरखी दादरी मंडी (CHARKHI DADRI)
सरसों सीड भाव 6950 से 7000
अलवर (ALWAR)
सरसों सीड भाव 6900
सरसों (MUSTARD)
गोयल कोटा भाव 6800
राजस्थान सोया (RAJ. SOYA)
शिव एडिबल भाव 5300
सुमेरपुर मंडी (राजस्थान)
सरसों भाव ₹ 6900 से 6930
इन मंडियों में 100 रुपये क्विंटल तेज बिक रही सरसों –
दिल्ली (DELHI)
सरसों सीड भाव 6900 से 6950
चरखी दादरी (CHARKHI DADRI)
सरसों सीड भाव 6875 से 6925
भरतपुर मंडी (BHARATPUR)
सरसों नई भाव ₹ 6731
कामां मंडी (KAMAN)
सरसों भाव 6731
कुम्हेर मंडी (KUMHER)
सरसों भाव 6731
नदबई मंडी (NADBAl)
सरसों भाव 6731
नगर मंडी (NAGAR)
सरसों भाव 6731
कोटा मंडी (KOTA)
सरसों भाव 6731
