Wheat Price Today : गेहूं की कीमतों में गिरावट के बाद अब एक बार फिर से तेजी लौट आई है। पिछले एक दो दिन से लगातार गेहूं में मंदी के बाद अब रेट दौड़ने लगे हैं। आज 16 फरवरी को देश की कई मंडियों में गेहूं के भाव में जोरदार उछाल देखने को मिला है। बाजार जानकारों का कहना है कि जब तक मंडियों में नई गेहूं नहीं पहुंचती है तब तक रेट और भी बढ़ सकते हैं। आईये नीचे खबर में जानते हैं आज का ताजा मंडी भाव –
गेहूं किसानों को मालामाल करने वाली है। इस समय ज्यादातर मंडियों में जोरदार उछाल देखने को मिल रहा है। इसके साथ ही केंद्र सरकार ने गेहूं की न्यूनतम समर्थन मूल्य (Gehu MSP Hike) में बड़ा बदलाव किया है। दरअसल, कुछ दिनों पहले ही सरकार ने रबी सीजन 2026-27 के लिए गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2585 निर्धारित कर दिया है। इसमें 160 रुपए प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी की गई है। इसका मतलब यह है कि इस बार किसानों को गेहूं का अच्छा भाव मिलेगा।
आगे और आएगी गेहूं में तेजी –
बाजार जानकारों का कहना है फिलहाल मंडियों में गेहूं की आवक कम है और मांग तेज होने से रेट आए दिन बढ़ रहे हैं। रबी सीजन 2026 की नई गेहूं मार्च और अप्रैल तक मंडियों में पहुंचेगी। ऐसे में अगले एक महीने गेहूं की कीमतें (Gehu Rate) और भी तेज देखने को मिल सकती हैं। इस दौरान रबी सीजन 2025 की गेहूं का स्टॉक करने वाले किसान ऊंचे दामों पर फसल को बेचकर तगड़ा मुनाफा कमा रहे हैं, हालांकि कुछ किसान अभी भी गेहूं में तगड़ी तेजी का इंतजार कर रही है। आईए जानते हैं आज देश की प्रमुख मंडियों (Taja Mandi bhav) में गेहूं का ताजा रेट क्या है –
इटावा मंडी (ETAWAH MANDI)
गेहूं भाव 2380
फतेहाबाद मंडी (Fatehabad Mandi)
गेहूं भाव 2550 से 2555
अमृतसर मंडी (AMRITSAR MANDI)
गेहूं नेट भाव 2620
ग्वालियर मंडी (GWALIOR MANDI)
गेहूं भाव 2450
पुणे मंडी (PUNE MANDI)
गेहूं मध्य प्रदेश लोकवान नेट भाव 2660
गेहूं उत्तर प्रदेश मिल क्वालिटी नेट भाव 2660
गेहूं राजस्थान मिल क्वालिटी नेट भाव 2660
एटा मंडी (ETAH MANDI)
गेहूं भाव 2400
मथुरा मंडी (MATHURA MANDI)
गेहूं भाव 2420 से 2430
नरेला मंडी (NARELA MANDI)
गेहूं भाव 2560
आगरा मंडी (AGRA MANDI)
उत्तर प्रदेश बिलिंग भाव 2575
उदयपुर मंडी (UDAIPUR MANDI)
गेहूं भाव 2550
जोधपुर मंडी (JODHPUR MANDI)
गेहूं भाव 2640
दाहोद मंडी
गेहूं मिल भाव 2500
पटना मंडी (PATNA MANDI)
अहमदनगर मंडी (AHMEDNAGAR MANDI)
गेहूं मध्य प्रदेश मिल क्वालिटी नेट भाव 2620
गेहूं उत्तर प्रदेश मिल क्वालिटी ने भाव 2620
जलगांव मंडी (JALGAON MANDI)
गेहूं भाव 2600
खन्ना मंडी (KHANNA MANDI)
गेहूं नेट भाव 2600 से 2625
कौशाम्बी मंडी (KOSHAMBI MANDI)
गेहूं भाव 2460 से 2465
अलीगढ़ मंडी (ALIGARH MANDI)
गेहूं भाव 2500
बहराइच मंडी (BAHRAICH MANDI)
गेहूं भाव 2460
दाहोद मंडी (DAHOD MANDI)
गेहूं मुद्दत भाव 2511 से 2520
श्री गंगानगर मंडी
गेहूं भाव 2610
मुंबई मंडी (MUMBAI MANDI)
गेहूं राजस्थान नेट भाव 2630
गेहूं मध्य प्रदेश नेट भाव 2630
