Haryana News : प्रदेश में मौसम एक बार फिर बड़ा बदलाव लेने जा रहा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने प्रदेश के कई हिस्सों में मानसून जैसी बारिश को लेकर वेदर अलर्ट जारी किया है। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से तेज हवाएं, गरज-चमक और बारिश की संभावना जताई गई है, जिससे तापमान में गिरावट आ सकती है-
हरियाणा में मौसम लगातार बदल रहा है। इस सप्ताह फिर से ठंड और गर्मी के बीच बदलाव देखने को मिल सकता है। फिलहाल दिन में हल्की गर्मी महसूस हो रही है, लेकिन पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय (Active western disturbance) होने से जल्द ही ठंडक बढ़ने की संभावना है। ऐसे में आने वाले दिनों में हरियाणा में मौसम का हाल कैसा रहने वाला है, आइए जानते हैं-
मौसम विभाग के अनुसार, तीन दिन बाद एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिससे तापमान में हल्की गिरावट (slight drop in temperature), तेज हवाएं और बारिश की संभावना है।
मौसम विभाग के अनुसार (IMD weather forecast), 17 से 19 फरवरी के बीच पश्चिमी विक्षोभ कई जिलों में सक्रिय रहेगा, जिससे बारिश और तेज हवाओं की संभावना है। IMD ने किसानों को सलाह दी है कि हल्की सिंचाई करें और अधिक पानी देने से बचें, क्योंकि इससे फसलों की जड़ों में सड़न का खतरा बढ़ सकता है।
15 फरवरी को हरियाणा (haryana weather update) के कई इलाकों में मौसम हल्का गर्म और साफ रहेगा। सुबह और शाम को हल्की धुंध या कोहरा रह सकता है, लेकिन बारिश की संभावना नहीं है। 16 फरवरी को मौसम ज्यादातर स्थिर और शुष्क रहेगा, तापमान में हल्का बढ़ाव होगा और अधिकतम तापमान 28-30°C तक पहुंच सकता है।
17 फरवरी को दिनभर धूप खिली रहेगी और मौसम सामान्य से थोड़ा गर्म रहेगा। शाम तक धूल भरी हवाओं के साथ बादल छा सकते हैं और कुछ इलाकों में बारिश भी हो सकती है। 18 फरवरी को तेज हवा और गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है।
19 फरवरी को तेज हवाओं के साथ बादल छाए रहेंगे और बारिश होने की संभावना है, जिससे तापमान में हल्की गिरावट आएगी। 20 फरवरी को मौसम फिर से खुला और धूपभरा रहेगा, तापमान में हल्की बढ़ोतरी होगी और बारिश की संभावना कम रहेगी।
21 फरवरी को मौसम धूपभरा और गर्म रहने का अनुमान है। राज्य के कई हिस्सों में दिन का तापमान 32°C तक पहुंच सकता है, जबकि रात का तापमान लगभग 16-18°C के बीच रहने की संभावना है, जिससे गर्मी का अहसास बढ़ेगा।
