Mahindra New Cars : वाहन निर्माता कंपनी महिंद्रा पिछले कई सालों से भारतीय कार बाजार में राज कर रही है। इस कंपनी की गाड़ियों को खरीदने के लिए लोगों की लाइन लगी रहती है। अब महिंद्रा कंपनी अपनी पांच नई गाड़ियों को लॉन्च करने जा रही है। कंपनी की तरफ से बताया गया है कि अब महिंद्रा थार को भी अपडेट किया जाएगा।
भारतीय कार बाजार में वैसे तो कई बड़ी-बड़ी कंपनियां है लेकिन बात की जाए महिंद्रा कंपनी की तो इसकी बात ही कुछ और है। भारतीय SUV बाजार (Indian SUV market) में महिंद्रा कंपनी लगातार अपनी पकड़ को मजबूत बनती जा रही है। इस कंपनी की हर एक गाड़ी ग्राहकों को काफी पसंद आती जा रही है। अब फिर महिंद्रा कंपनी (Mahindra Company) एसयूवी बाजार में एक नया तहलका करने जा रही है। महिंद्रा कंपनी की तरफ से अपनी पॉपुलर SUVs को अपडेट किया जाएगा।
महिंद्रा कंपनी की नई XUV 7XO (XUV700 फेसलिफ्ट) को हाल ही में नए लुक और बेहतर फीचर्स के साथ लॉन्च किया गया है। अब इसके बाद महिंद्रा अपनी दो और लोकप्रिय गाड़ियों के नए मॉडल लाने की तैयारी कर रही है। खबरों के मुताबिक, जल्द ही Scorpio Classic, Scorpio N और Thar 3-Door के फेसलिफ्ट वर्जन लॉन्च हो सकते हैं।
इसके अलावा, महिंद्रा की इलेक्ट्रिक SUVs BE 6 और XEV 9e में भी बड़ा अपडेट मिल सकता है। इनमें XEV 9S वाला नया 70kWh बैटरी पैक दिया जा सकता है, जिससे इनकी रेंज बेहतर हो सकती है।
Mahindra Scorpio Classic/Scorpio N Facelift
इस साल लॉन्च होने वाली Mahindra Scorpio N facelift में काफी ज्यादा नया डिजाइन तथा एडवांस तकनीकी से भरपूर फीचर्स मिलने वाले हैं। कंपनी की तरफ से पेश की जाने वाली महिंद्रा स्कॉर्पियो एन फेसलिफ्ट में नई डिजाइन ग्रिल, नए बंपर नए एलॉय तथा LED DRL सिग्नेचर वाले बदले हुए हेडलैंप मिलने की उम्मीद है।
इसके अतिरिक्त इसमें बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, डॉल्बी एटमॉस तकनीक, पैनोरमिक सनरूफ, डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले और लेवल 2 ADAS जैसे फीचर्स शामिल किए जा सकते हैं। अपडेटेड Mahindra Scorpio N में 2.0 लीटर टर्बो पेट्रोल और 2.2 लीटर टर्बो डीजल इंजन के साथ मैनुअल तथा ऑटोमैटिक गियरबॉक्स विकल्प पहले की तरह मिल सकते है।
नई स्कॉर्पियो क्लासिस में स्कॉर्पियो N की तरह ही अंदर और बाहर बहुत कम बदलाव होने की उम्मीद है। मैकेनिकली, SUV में कोई बदलाव कम होने की संभावना है।
महिंद्रा थार Facelift
वाहन निर्माता कंपनी महिन्द्रा की बेहद पॉपुलर Mahindra Thar 3-डोर एक और नए अपडेट के लिए (Mahindra Thar Facelift) तैयार है, जो जल्द ही लॉन्च हो सकती है। मिली जानकारी से पता चला है कि इस SUV में थोड़ा बदला हुआ ग्रिल, C-शेप्ड DRLs के साथ गोल LED हेडलैंप, नए एलॉय व्हील और बदला हुआ LED टेललैंप सिग्नेचर होगा।
इसके फीचर्स (Mahindra Thar Facelift Features) की बात की जाएं तो इसके लाइनअप में वेंटिलेटेड फ्रंट सीट, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, ऑटो डिमिंग IRVM, ऑटो फोल्डिंग ORVM, पुश-बटन स्टार्ट के साथ कीलेस एंट्री और लेवल 2 ADAS मिलने की संभावना है। नई महिंद्रा थार फेसलिफ्ट (Mahindra Thar Facelift 2026) में 2.0L टर्बो पेट्रोल, 1.5L डीजल और 2.2L डीजल इंजन मिलते रहेंगे।
महिंद्रा BE 6/XEV 9e
मिली जानकारी के अनुसार, महिंद्रा कंपनी की नई BE 6 और XEV 9e इलेक्ट्रिक SUV में XEV 9S 7-सीटर EV से नया 70kWh बैटरी पैक लिया जाएगा, जोकि 245bhp इलेक्ट्रिक मोटर (Mahindra New Electric Car) के साथ आता है और इसे एक बार चेंज करने पर 600km तक की ARAI-रेटेड रेंज प्रदान करता है। आपको बता दे कि BE6 और XEV 9e के परफॉर्मेंस के आंकड़ों में ज्यादा बदलाव होने की संभावना नही है।
