DA Hike : केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में बढ़ौतरी के इजाफे का एलान होने वाला है। जल्द ही कर्मचारियों को महंगाई भत्ते के बढ़ने का लाभ मिलने वाला है। कर्मचारियों की सैलरी में तगड़ा इजाफा होगा। सरकार की ओर से करोड़ों रुपये कर्मचारियों को दिए जाएंगे। यह रुपये कहीं न कहीं कर्मचारियों को नए वेतन आयोग के लागू होने से पहले राहत देने का काम करेंगे, लेकिन सभी की सैलरी (DA Hike Update) में एक समान रुपया नहीं आएगा। आइए जानते हैं कि कैसे चेक करें किसकी सैलरी में कितना इजाफा हुआ है।
नए वेतन आयोग के लागू होने से पहले कर्मचारियों को सैलरी बढ़ोतरी का लाभ दिया जाएगा। कर्मचारियों को महंगाई भत्ते में बढ़ौतरी का लाभ जल्द ही दिया जाएगा। कर्मचारियों के खाते में कराड़ों रुपये महंगाई भत्ते के आएंगे, कई हजार करोड़ रुपये सरकार के राजस्व में भी खर्च होंगे।
1.19 करोड़ परिवारों को होगा लाभ
केंद्रीय कर्मचारियों (Center Employees) के खाते में सरकार करोड़ों रुपये डालने जा रही है। एक करोड़ 19 लाख के करीब केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स (DA Hike) को लाभ मिलेगा। कर्मचारियों के लिए यह बड़ी सौगात है। केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार लगातार कर्मचारियों के लिए सौगात देती आ रही है।
बढ़ाया जाएगा महंगाई भत्ता
केंद्र सरकार की ओर से कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए महंगाई भत्ता (Dearness Allowance – DA) और महंगाई राहत (Dearness Relief – DR) में 2 प्रतिशत की बढ़ोतरी की जा सकती है। कर्मचारियों को इस बढ़ौतरी का लाभ 1 जनवरी 2026 से मिलेगा। पीएम मोदी की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक में यह फैसला लिया जा सकता है।
खाते में तीन माह की आएगी बढ़ौतरी
कर्मचारियों को बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता अप्रैल 2026 में सैलरी के साथ मिल सकता है। अप्रैल में जनवरी, फरवरी और मार्च 2025 का एरियर भी मिल सकता है। कर्मचारियों को 3 महीने का डीए एरियर (DA Hike) मिलेगा। मार्च या अप्रैल में कर्मचारियों के खाते में बंपर पैसा आएगा।
सैलरी में कितनी होगी बढ़ौतरी
केंद्रीय कर्मचारियों की 7वें वेतन आयोग के तहत न्यूनतम बेसिक सैलरी 18,000 रुपये है। इसमें दो प्रतिशत डीए बढ़ने से ग्रोस सैलरी (Gross Salary) में 360 रुपये मासिक का लाभ होगा। कर्मचारियों के खाते में एरियर के साथ 1,080 रुपये ज्यादा आएंगे। वहीं, इसके हिसाब से कर्मचारियों की सैलरी बेसिक सैलरी पर निर्भर करेगी, जिसकी जितनी बेसिक सैलरी (Basic Salary) होगी, उतनी अधिक ग्रोस सैलरी मिलेगी। ऐसे ही बेसिक पेंशन 9,000 रुपये होने पर हर महीने 180 रुपये का इजाफा होगा, जिससे कुल 540 रुपये का एरियर मिलेगा।
सरकार पर 6 हजार करोड़ का आ सकता है भार
पिछले रिकॉर्ड को देखें तो जनवरी 2025 के महंगाई भत्ते में बढ़ौतरी से केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA Hike) में दो प्रतिशत की बढ़ौतरी से 50 लाख केंद्रीय कर्मचारी और 69 लाख पेंशनर्स को फायदा हुआ था। सरकार पर इसका सालाना वित्तीय भार 6,614.04 करोड़ रुपये पड़ा था। यानी केंद्रीय कर्मचारियों के खाते में इस बार भी 6 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा पैसे डाले जाएंगे।
अगले डीए पर अपडेट
अगला डीए जुलाई-दिसंबर 2026 के लिए लागू होगा। इसकी घोषणा अक्तूबर या नवंबर 2026 में हो सकती है। 8वें वेतन आयोग (8th Pay Commission) की सिफारिशें लागू होने के बाद डीए को बेसिक सैलरी में मिला दिया जाएगा। इससे कर्मचारियों का सैलरी स्ट्रक्चर बदल जाएगा और डीए फिर से शून्य से शुरू होगा।
कैसे चेक करें, डीए से किसकी कीतनी बढ़ी सैलरी
केंद्र सरकार के कर्मचारी अपने बढ़े हुए डीए और एरियर का पेमेंट चेक करना चाहते हैं तो कर्मचारियों को अपनी सैलरी स्लिप देखनी होगी। अप्रैल 2026 की सैलरी स्लिप में डीए (DA Hike) को एक अलग सेक्शन में लिस्ट किया जाएगा। वहीं, कर्मचारी बैंक स्टेटमेंट भी चेक कर सकते हैं। डीए बढ़ोतरी और एरियर का पेमेंट साफ दिखाई देगा। इसके अलावा ऑनलाइन कर्मचारी पोर्टल पर लॉगिन करके सैलरी डिटेल ले सकते हैं। इसके अलावा आप एचआर से भी इसकी जानकारी ले सकते हैं।
