Expressway Updates : यूपी में नए-नए एक्सप्रेसवे की सौगात दी जा रही है। अब जल्द ही प्रदेशवासियों को नए एक्सप्रेसवे (Expressway News) की सौगात मिलने वाली है। ये नया एक्सप्रेसवे यूपी और हरियाणा के 22 जिलों को कनेक्ट करेगा। अभी इस एक्सप्रेसवे के ड्रोन सर्वे का काम शुरू हो गया है। आइए खबर के माध्यम से जानते हैं कि यूपी में ये एक्सप्रेसवे कहां बनाया जाएगा।
हरियाणा और यूपी आने-जाने वाले वाहनचालको के लिए अच्छी खबर सामने आई है। दरअसल, आपको बता दें कि हरियाणा और उत्तर प्रदेश की रोड कनेक्टिविटी मजबूत बनाने के लिए प्रदेश में नया एक्सप्रेसवे बनाया जाएगा। इस एक्सप्रेसवे (Expressway Updates ) के निर्माण से हरियाणा से यूपी की यात्रा बेहद सुगम होगी। अभी इस एक्सप्रेसवे के लिए ड्रोन सर्वे के काम की शुरुआत हो गई है।
जानिए कौन सा है ये एक्सप्रेसवे
अब जल्द ही प्रदेश में पानीपत गोरखपुर एक्सप्रेसव (Panipat Gorakhpur Expressway) का निर्माण होगा, जिसमें ड्रोन सर्वे का काम शुरू हो गया है। NHAI की ओर से पहले ही सर्वे 3(A) का काम पूरा कर लिया है। वहीं, दूसरा 3(A) सर्व दस दिन में पूरा किया जा सकता है। जैसे ही इसमे ड्रोन सर्वे का काम पूरा होता है तो उसके बादगजट प्रकाशन किया जाएगा। उसके बाद एलान्मेंट के दायरे में जो गाटें आएंगे, उनकी खरीद बिक्री पर रोक लग जाएगी। जानकारी के लिए बता दें कि एलाइन्मेंट के दायरे में आने वाले नए निर्माण करने वालों को मुआवजे का भुगतान नहीं दिया जाएगा।
किन गांवों का हुआ तकनीकी सर्वेक्षण
बता दें कि इस नए एक्सप्रेसवे में ड्रान से टोपोग्राफी (Drone topography of new expressway) के दौरान एलाइन्मेंट के इलाके में मकान, नदी, बिजली समेत अन्य रिकॉर्ड को भी जुटाया जा रहा हैं। जिसमें कहां कौन सा निर्माण होगा, इन सब चीजों को कार्यालय में बैठे ही इंजीनियर ही देख सकेंगे। इस प्रोजेकअ के लिए ड्रोन के जरिए जिन गांवों का तकनीकी सर्वेक्षण (technical survey of villages) किया गया है। उसमे- गोरखपुर के सदर में 24 गांव का नाम शामिल है और 22 राजस्व गांव हैं। वहीं, कुशीनगर के कप्तानगंज और हाटा में 19 गांव का नाम शामिल हैं। एलाइनमेंट सर्वे और पीलर झंडों से चिन्हांकन के बाद कैंपियरगंज तहसील क्षेत्र में तकनीकी सर्वेक्षण हुआ है।
कितनी होगी एक्सप्रेसवे की लंबाई
इस एक्सप्रेसवे के निर्माण के बाद ये एक्सप्रेसवे यूपी-हरियाणा के कुल 22 जिलों को कनेक्ट करेगा और इस बड़े एक्सप्रेसवे की कुल लंबाई (Total length of expressway) तकरीबन 750 किलोमीटर के आस-पास होगी। जानकारो का कहना है कि एलाइनमेंट का कार्य तेजी से हो रहा है और इस महीने में ही इसका डिजाइन तैयार किया जाएगा।बता दें कि ड्रोन तकनीक से तैयार डिजिटल मैपिंग के बेस पर भूमि अधिग्रहण का प्लान तैयार किया गया है।
सीएम योगी ने दी बड़ी जानकारी
दो दिन पहले ही सीएम योगी (CM Yogi) की ओर से विधानसभा में इस बारे में जानकारी दी गई है कि एक्सप्रेसवे की चौड़ाई को 110 मीटर से इन्क्रिज कर 120 मीटर किया गया है और अब से सेमी बुलेट ट्रेन को केवल पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के किनारे ही चलाए जाने का प्लान है।
