Sarso Mandi Bhav : सरसों उत्पादक किसानों के लिए खुशखबरी है। आज 17 फरवरी को एक बार फिर से देश की ज्यादातर मंडियों में सरसों का रेट हाई लेवल पर जा पहुंचा है। पिछले कुछ दिनों से लगातार सरसों की कीमतों में तेजी देखने को मिल रही है। बाजार जानकारों का कहना है कि आने वाले कुछ दिनों में सरसों के रेट और भी बढ़ सकते हैं। किसान यह उम्मीद कर रहे हैं कि सरसों (Sarso Mandi Rate) में तेजी का यह दौर अगले एक महीने तक ऐसे ही जारी रहे। चलिए जानते हैं नीचे खबर में विस्तार से –
रबी सीजन 2025 की तुलना मे रबी सीजन 2026 में किसानों को सरसों की अच्छी खासी कीमत मिलने वाली है। दरअसल, हाल ही में केंद्र सरकार ने गेहूं, सरसों, चना, धान समेत कई फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (Sarso MSP Hike) में तगड़ी बढ़ोतरी की है। सरकार ने रबी सीजन 2025 सरसों का न्यूनतम समर्थन मूल्य (Sarso MSP Update) 5950 रुपए क्विंटल से बढ़ाकर 6200 क्विंटल कर दिया है। इसमें 250 क्विंटल की बढ़ोतरी की गई है। इसका मतलब यह है कि इस बार किसानों को सरसों का सरकारी रेट ज्यादा मिलेगा।
आज सरसों की कीमतों में बड़ा बदलाव –
आज 17 फरवरी को ज्यादातर मंडियों में सरसों के भाव (Aaj Sarso ka Rate) में जबरदस्त उछाल देखने को मिला है। लगभग सभी मंडियों में सरसों न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) से ऊपर बिक रही है। हालांकि, कुछ मंडियों में सरसों की कीमत किस्म और क्वालिटी के हिसाब से अलग-अलग है। आईये जानते हैं देश की प्रमुख मंडियों में सरसों का ताजा भाव –
दिल्ली (Delhi sarso rate)
सरसों 42% कंडीशन भाव 6850
बरवाला (BARWALA)
सरसों भाव 6550 से 6600
हरियाणा, हिसार (Hisar Mandi Bhav)
सरसों भाव 6400 से 6500
चरखी दादरी मंडी (Charkhi Dadri Mandi) –
सरसों पुरानी 40% लैब, 8% नमी पास भाव 6900 से 6950
उत्तर प्रदेश, आगरा (Agra Sarso Rate)
बीपी आगरा सरसों भाव 7200
भरतपुर (Bharatpur Mandi rate)
सरसों भाव 6400
राजस्थान, देई (Dei Mandi Bhav)
सरसों भाव 6700
राजस्थान, सुमेरपुर (SUMERPUR)
सरसों भाव 6960 से 6990
ग्वालियर मंडी
सरसों भाव 6500 से 6600
अलवर मंडी
सरसों भाव 6800
सुमेरपुर मंडी
सरसों 42% कंडीशन भाव 6750
राजस्थान, निवाई (NEWAI)
सरसों भाव 6450 से 6700
राजस्थान, कोटा (KOTA)
सरसों तेल कच्ची घानी भाव 1420
राजस्थान, जयपुर (JAIPUR)
सरसों खल भाव 2710
