Best SUV’s In India : अगर अभी नई गाड़ी खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं और कंफ्यूज है कि कौन सी गाड़ी आपके लिए बेस्ट है, तो चलिए खबर के माध्यम से आज हम आपको बताते हैं कि SUV सेक्शन में से आम आदमी के लिए टाटा सफारी से लेकर स्कॉर्पियो तक कौन सी गाड़ी बेस्ट रहती है। आइए खबर के माध्यम से जानते हैं विस्तार से।
गाड़ियों की बढ़ रही डिमांड को देख कंपनियों की तरफ से भी नई-नई गाड़ियों को भारतीय बाजार में उतारा जा रहा है। अगर आप भी नई SUV खरीदने की प्लानिंग कर रहे है तो चलिए खबर के माध्यम से जानते है बेस्ट SUV’s के बारे में विस्तार से।
भारतीय ऑटो सेक्टर (Indian auto sector) में ग्राहकों के लिए कई शानदार गाड़ियां उपलब्ध हैं। खासकर डीजल कारें उन परिवारों के लिए सही मानी जाती हैं जो अक्सर लंबी दूरी की यात्रा करते हैं। यही कारण है कि Mahindra & Mahindra और Tata Motors जैसी कंपनियां आज भी डीजल मॉडल बाजार में पेश कर रही हैं। आइए भारत की लोकप्रिय 7-सीटर डीजल SUVs पर एक नजर डालते हैं।
महिंद्रा बोलेरो
Mahindra Bolero देश की जानी-मानी और बजट फ्रेंडली 7-सीटर डीजल SUV है। इसकी शुरुआती कीमत करीब 9.28 लाख रुपये है। इसमें 1.5-लीटर mHawk डीजल इंजन मिलता है, जो 75 BHP पावर और 210 NM टॉर्क जनरेट करता है। यह 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ आती है और लगभग 16 किमी/लीटर का माइलेज देती है।
इसका लुक साधारण होने के साथ-साथ यह एक मजबूत कार है, जो खराब रास्तों और ग्रामीण इलाकों में बेहतर प्रदर्शन करती है। फीचर्स भले ही बेसिक हों—जैसे पावर स्टीयरिंग, एसी और सेंट्रल लॉकिंग—लेकिन इसकी टिकाऊ बनावट और कम खर्चीला मेंटेनेंस इसे छोटे शहरों और गांवों में बेहद लोकप्रिय बनाता है।
Mahindra Bolero Neo
बोलेरो नियो, बोलेरो का आधुनिक अवतार है, जिसकी शुरुआती कीमत लगभग 9.43 लाख रुपये है। इसमें 1.5-लीटर डीजल इंजन दिया गया है, जो 100 बीएचपी पावर और 260 एनएम टॉर्क देता है। इसका माइलेज करीब 17 किमी/लीटर है।
इसका डिजाइन पहले से ज्यादा आकर्षक है और इसमें LED टेललाइट्स, टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और रियर पार्किंग कैमरा जैसे फीचर्स शामिल हैं। 7-सीटर सेटअप में तीसरी पंक्ति बच्चों या छोटे सफर के लिए बेहतर है। यह बोलेरो की तुलना में ज्यादा आरामदायक है, हालांकि कठिन ऑफ-रोडिंग में उतनी दमदार नहीं मानी जाती।
Tata Safari
टाटा सफारी लंबे समय से भारतीय ग्राहकों की पसंदीदा SUV रही है। इसकी शुरुआती कीमत लगभग 14.66 लाख रुपये है। इसमें 2.0-लीटर क्रायोटेक डीजल इंजन मिलता है, जो 170 बीएचपी की ताकत और 350 एनएम टॉर्क प्रदान करता है। इसका माइलेज करीब 16.3 किमी/लीटर है।
Safari को 6 और 7-सीटर दोनों विकल्पों में खरीदा जा सकता है। इसमें वेंटिलेटेड सीट्स, 12.3-इंच टचस्क्रीन और पैनोरमिक सनरूफ जैसे प्रीमियम फीचर्स मिलते हैं। इसका दमदार लुक और आरामदायक तीसरी पंक्ति इसे फैमिली SUV सेगमेंट में मजबूत दावेदार बनाती है।
Scorpio Classic
स्कॉर्पियो क्लासिक एक पुरानी लेकिन भरोसेमंद SUV है, जिसकी शुरुआती कीमत करीब 13.03 लाख रुपये है। इसमें 2.2-लीटर डीजल इंजन मिलता है, जो 130 बीएचपी पावर और 300 एनएम टॉर्क देता है। इसका माइलेज लगभग 15 किमी/लीटर है। इसका शानदार डिजाइन और मजबूत सस्पेंशन इसे ग्रामीण और शहरी दोनों इलाकों में लोकप्रिय बनाता है।
महिंद्रा स्कॉर्पियो N
Mahindra Scorpio N इस सेगमेंट की ज्यादा आधुनिक SUV है, जिसकी शुरुआती कीमत लगभग 13.61 लाख रुपये है। इसका 2.2-लीटर डीजल इंजन 200 बीएचपी तक की ताकत देता है और माइलेज करीब 14.5 किमी/लीटर है।
इसमें पैनोरमिक सनरूफ, वेंटिलेटेड सीट्स और ADAS जैसी एडवांस सुविधाएँ मिलती हैं। इसका 4×4 वेरिएंट ऑफ-रोडिंग के शौकीनों के लिए शानदार विकल्प है और प्रीमियम लुक पसंद करने वालों के लिए उपयुक्त है।
महिंद्रा XUV700
Mahindra XUV700 कंपनी की प्रीमियम SUV मानी जाती है, जिसकी शुरुआती कीमत करीब 14.18 लाख रुपये है। इसमें 2.2-लीटर डीजल इंजन मिलता है, जो 200 बीएचपी तक की पावर (Mahindra XUV700 Features) देता है। इसका माइलेज लगभग 17 किमी/लीटर है।
इसमें 10.25-इंच टचस्क्रीन, लेवल-2 ADAS, 360-डिग्री कैमरा और पैनोरमिक सनरूफ (Latest Hindi News) जैसे हाई-टेक फीचर्स मौजूद हैं। इसे 6 और 7-सीटर विकल्प में खरीदा जा सकता है और AWD वेरिएंट भी उपलब्ध है। यह SUV उन ग्राहकों के लिए उपयुक्त है जो तकनीक और लक्ज़री को प्राथमिकता देते हैं।
