Property: हाल ही में आई एक ताजा रिपोर्ट के मुताबिक आपको बता दें कि इस एक्सप्रेसवे के पास प्लॉट खरीदने का शानदार मौका सामने आया है। बेहतरीन लोकेशन, मजबूत कनेक्टिविटी और निवेश की अच्छी संभावनाओं के चलते यह योजना लोगों को आकर्षित कर रही है… ऐसे में समय रहते रजिस्ट्रेशन कर प्लॉट पाने का यह बेहतरीन अवसर हाथ से न जाने दें-
गाजियाबाद के मंडोला विहार में एमएसएमई कारोबारियों के लिए औद्योगिक प्लॉट खरीदने का शानदार मौका मिला है। यहां औद्योगिक प्लॉट्स की बिक्री (Sale of industrial plots) के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, जो 13 मार्च तक चलेगी। योजना के तहत 300 और 450 वर्गमीटर आकार के कुल 122 प्लॉट उपलब्ध कराए जा रहे हैं।
गाजियाबाद के आसपास प्लॉट लेने की योजना बना रहे लोगों के लिए अच्छी खबर है। मंडोला विहार में MSME कारोबारियों को औद्योगिक प्लॉट खरीदने का बेहतरीन मौका दिया जा रहा है। इन प्लॉट्स के लिए पंजीकरण 13 मार्च तक चलेगा। यहां 300 और 450 वर्ग मीटर आकार के कुल 122 प्लॉट उपलब्ध हैं।
दिल्ली (delhi) और एक्सप्रेसवे के नजदीक होने के कारण यहां प्रदूषण रहित उद्योगों को बढ़ावा देने और रोजगार सृजन की योजना है। इन प्लॉट्स का आवंटन ‘पहले आओ, पहले पाओ’ के आधार पर किया जाएगा।
122 प्लॉट्स के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू-
बता दें कि मंडोला विहार में एमएसएमई भूखंडों (MSME plots) के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो गए हैं। 13 मार्च तक कुल 122 प्लॉट्स के लिए पंजीकरण किया जाएगा। परिषद की कई कोशिशों के बावजूद पहले यहां निवेश या निर्माण को लेकर खास रुचि नहीं दिख रही थी। इसी कारण एमएसएमई भूखंडों की यह योजना करीब डेढ़ साल पहले तैयार होने के बावजूद अटकी रही।
इस क्षेत्र में रोजगार के अवसर बढ़ाने और प्रदूषण रहित उद्योगों को बढ़ावा (Promoting pollution-free industries) देने के उद्देश्य से योजना बनाई गई थी, लेकिन कुछ विभागीय अड़चनों के चलते रजिस्ट्रेशन शुरू नहीं हो पा रहे थे। अब सभी बाधाएं दूर होने के बाद शुक्रवार से पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
कहां चल रही योजना-
संपत्ति प्रबंधक पीएस रावत (Property Manager PS Rawat) के अनुसार इस योजना में 300 वर्ग मीटर के 68 और 450 वर्ग मीटर के 54 भूखंड शामिल हैं। इन प्लॉट्स की कीमत ₹1.39 करोड़ से ₹2.39 करोड़ के बीच तय की गई है। यह योजना मंडोला विहार सेक्टर 21 में स्थित है, जहां से दिल्ली महज 4 किलोमीटर की दूरी पर है।
एक्सप्रेसवे और नजदीकी मेट्रो से बेहतर कनेक्टिविटी-
इन भूखंडों से ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे (Eastern Peripheral Expressway) करीब 8 किलोमीटर और नजदीकी मेट्रो स्टेशन लगभग 9 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। इसके अलावा मंडोला विहार की दिल्ली-सहारनपुर हाईवे (Delhi-Saharanpur Highway) से सीधी कनेक्टिविटी भी है। बेहतर लोकेशन और कनेक्टिविटी को देखते हुए यहां बड़ी संख्या में पंजीकरण होने की उम्मीद जताई जा रही है, जिसके बाद आवंटन प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
15 प्रतिशत छूट-
मंडोला विहार, सिद्धार्थ विहार (Siddharth Vihar) और वसुंधरा में खाली पड़े फ्लैटों की बिक्री को बढ़ावा देने के लिए 15 फीसदी छूट वाली योजना की अवधि बढ़ा दी गई है। पहले यह योजना 31 जनवरी तक थी, जिसे अब 31 मार्च तक लागू कर दिया गया है।
योजना के तहत पंजीकरण (Registration under the scheme) के 60 दिनों के भीतर पूरा भुगतान करने पर 15 प्रतिशत, जबकि 90 दिनों में भुगतान करने पर 10 प्रतिशत की छूट दी जाएगी। इन इलाकों में अभी भी 4,000 से अधिक फ्लैट खाली हैं। फ्लैटों का आवंटन ‘पहले आओ, पहले पाओ’ के आधार पर किया जा रहा है।
