Haryana – एक रिपोर्ट के मुताबिक आपको बता दें कि हरियाणा के एक शहर में 11 कॉलोनियों को जल्द ही वैध किया जा सकता है। नगर परिषद ने इन कॉलोनियों की सूची और ड्राफ्ट प्लान (draft plan) तैयार किया है। ऐसे में चलिए आइए नीचे खबर में चेक कर लेते है सूची की लिस्ट-
बहादुरगढ़ की अवैध कॉलोनियों (Illegal colonies of Bahadurgarh) में रह रहे हजारों लोगों को जल्द राहत मिल सकती है। नगर परिषद ने 11 कॉलोनियों की सूची और ड्राफ्ट प्लान तैयार किया है, जिन्हें वैध ठहराने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। जिला नगर योजनाकार और डीएमसी (DMC) की मंजूरी के बाद फाइल शहरी स्थानीय निकाय निदेशालय के महानिदेशक को भेजी जा रही है। इन कॉलोनियों का करीब 78 एकड़ क्षेत्र वैध किया जाएगा।
नगर परिषद के प्रस्ताव में बहादुरगढ़ की 11 कॉलोनियों को वैध (11 colonies of Bahadurgarh legalized) करने का सुझाव शामिल है। इनमें मामन विहार, छिकारा कॉलोनी, बीएसएम स्कूल के पीछे और ओमेक्स के पास की कॉलोनी, जीडी एंड डिफेंस कॉलोनी (नियर कसार रोड), बीएसएम स्कूल कॉलोनी पार्ट टू, बादली रोड के पास कॉलोनी (Colony near Badli Road), लाइनपार क्षेत्र की शीतला माता कॉलोनी और न्यू सुभाष नगर कॉलोनी, सुभाष नगर एक्सटेंशन (Subhash Nagar Extension), सुभाष नगर पार्ट टू, विकास नगर एक्सटेंशन और छोटूराम नगर एक्सटेंशन पार्ट 3 शामिल हैं।
सभी कॉलोनियों को सरकार की नीति और नियमों के अनुरूप होने के कारण प्रस्ताव में शामिल किया गया है। नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी अरुण नांदल ने बताया कि वैध होने के मानदंड पर खरे उन अवैध कॉलोनियों और छूटे हुए पैच को भी प्रस्ताव में जोड़ा गया है। प्रस्ताव जिला स्तर पर मंजूरी मिलने के बाद निदेशालय को भेजा जा रहा है। उन्होंने कहा कि अनुमोदन मिलते ही इन कॉलोनियों में विकास कार्य शुरू (Development work started in the colonies) कर दिए जाएंगे। इससे पहले वैध कॉलोनियों में भी विकास कार्य शुरू हो चुके हैं।
