DA Hike : सरकार की ओर से कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी आ सकती है। अब कुछ ही दिनों में होली का त्योहार आने वाला है और होली से पहले ही सरकार कर्मचारियों को डीए हाइक की बड़ी सौगात दे सकती है। कर्मचारियों के डीए (DA of employees) में इस बढ़ौतरी से कर्मचारियों के शुरुआती वेतन में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। आइए खबर के माध्यम से विस्तार से जानते हैं कि कर्मचारियों के डीए में कितनी बढ़ौतरी हो सकती है।
होली का फेस्टिवल आने वाला है और इस बड़े त्योहार के साथ ही केंद्रीय सरकारी कर्मचारियों के बीच डीए हाइक को लेकर कई उम्मीदें जाग गई है। उन्हें उम्मीद है कि त्योहार से पहले सरकार उनकी सैलरी और डीए हाइक (DA Hike Updates) से जुड़ा बड़ा फैसला ले सकती है। आइए खबर के माध्यम से जानते हैं कि होली से पहले कर्मचारियों के डीए में बढ़ौतरी के आसार है। खबर में जानिए इस बारे में विस्तार से-
कब-कब होता है डीए का रिविजन
सरकार साल में दो बार डीए (Dearness Allowance) में संशोधन करती है, जिसमे से पहला बदलाव जनवरी से प्रभावी माना जाता है। हालांकि इसकी घोषणा अक्सर मार्च में होती है। वहीं, दूसरा संशोधन जुलाई से होता है और इसकी घोषणा दिवाली के आस-पास अक्टूबर-नवंबर में होती है।
अब इस बार जनवरी 2026 का DA संशोधन (DA revision of January 2026) कर्मचारियों के लिए बेहद अहम माना जा रहा है, क्योंकि यह 7वें वेतन आयोग के समाप्त होने के बाद पहला बड़ा बदलाव होगा। ऐसे में आसार है कि 8वें वेतन आयोग का प्रोसेस आगे बढ़ने के साथ ही सरकार होली से पहले DA बढ़ौतरी का ऐलान कर सकती है।
कितना मिल रहा कर्मियों को डीए
अभी फिलहाल तो कर्मचारियों को महंगाई भत्ता (dearness allowance to employees) 58 प्रतिशत मिल रहा है। यह दर जुलाई से दिसंबर 2025 की अवधि के लिए 3 प्रतिशत के इजाफे के बाद तय की गई थी। अब महंगाई दर और मौजूदा हालात पर गौर करते हुए जनवरी 2026 से 2 प्रतिशत बढ़ौतरी को लेकर खबरें आ रही है। अगर ऐसा होता है, तो जनवरी का कर्मचारियों का डीए 60 प्रतिशत तक पहुंच सकता है।
कब हुई थी डीए में सबसे कम बढ़ौतरी
अगर सरकार जनवरी में कर्मियों के डीए (DA of employees in January) में 2 प्रतिशत का इजाफा करती है तो यह बढ़ौतरी बीते 26 सालों में सबसे छोटी बढ़ोतरी कही जाएगी, लेकिन जानकारी के लिए बता दें कि यह सबसे कम नहीं होगी। जनवरी 2000 में कर्मचारियों के डीए में सिर्फ 1 प्रतिशत की बढ़ौतरी की गई थी। वहीं, इससे पहले जनवरी 2007, 2018 और 2025 में 2 प्रतिशत का इजाफा किया गया था। डीए में बढ़ौतरी से कर्मियों का मासिक वेतन तो बढ़ता ही है और साथ ही पेंशन और एरियर पर भी इसका असर पड़ता है।
डीए बढ़ौतरी का कर्मियों की सैलरी पर असर
आठवें वेतन आयोग के बारे में बात करें तो सरकार ने 3 नवंबर 2025 को नए पे कमीशन के टर्म्स ऑफ रेफरेंस (Terms of Reference) जारी किए थे। वैसे तो जब नया पे कमीशन लागू किया जाता है तो मौजूदा महंगाई भत्ते को बेसिक सैलरी में मर्ज किया जाता है और उसके बाद ही नए सैलरी स्ट्रक्चर (Employees new salary structure) में DA का केलकुलेशन जीरो से शुरू होता है। पिछले वेतन आयोग के पैटर्न को देखें तो बीते सभी वेतन आयोगों में यही प्रोसेस अपनाया गया है और इस बार भी ऐसा हो सकता है। यानी की मौजूदा 58 या संभावित 60 प्रतिशत DA भविष्य में नई बेसिक सैलरी का एक जरूरी हिस्सा बन सकता है।
