Haryana News : सरकार ने हरियाणा में विकास की गति को तेज करने के लिए एक अहम पहल की है। बीते कुछ समय से हरियाणा में अवैध कॉलोनियों को लेकर कई शिकायतें आ रही थी। ऐसे में अब सरकार ने प्रदेश में अवैध कॉलोनियों पर बुलडोजर (Bulldozers on illegal colonies) एक्शन लिया है। इस दौरान कई फार्म हाउस को ध्वस्त कर दिया गया है। अभी आगे भी ऐसी ही कार्रवाई की जाने वाली है। खबर में जानिए इस बारे में विस्तार से-
हरियाणा में एक बार फिर बुलडोजर ऐक्शन देखने को मिला। शासन की ओर से इस दौरान अवैध कॉलोनियों (illegal colonies) से लेकर अवैध फार्म हाउस पर बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया गया है। अब आगे भी शासन की ओर से कई ओर जगहों पर बुलडोजर एक्शन लिया जाने वाला है। आइए खबर के माध्यम से जानते हैं कि अब शाासन की ओर से कहां बुलडोजर चलाया जाएगा।
तीन कॉलोनियों पर चला बुलडोजर
बता दें कि गुरुग्राम नगर एवं ग्राम नियोजन विभाग (Gurugram Town and Country Planning Department) की ओर से बीते दिनों अवैध रूप से पनप रही तीन कॉलोनियों पर बुलडोजर एक्शन लिया गया है।। ये कॉलोनियां साढ़े 10 एकड़ जमीन पर बसाई जा रही थी और पनपने से पहले ही निर्माणाधीन मकानों को पुलिस बल की मौजूदगी में तोड़ दिया गया। डीटीपीई के नेतृत्व में तोड़फोड़ दस्ता पहले गांव ताजनगर में पहुंचा है और इस गांव में तकरीबन चार एकड़ में अवैध रूप से कॉलोनी हटाई जा रही थी, जिसमे से तकरीबन 11 मकानों को तैयार करने के लिए डीपीसी और चारदीवारी भी कर दी गई थी।
प्लॉट बेचने के लिए हुआ था सड़क का निर्माण
यहां पर बन रहे प्लॉट को सेल करने के लिए सड़क भी बना दी गई थी, लेकिन बुलडोजर ने इस कॉलोनी काो पनपने से पहले ही ध्वस्त (Bulldozer demolished the colony) किया गया। उसके बाद तोड़फोड़ दस्ता इस गांव में ही तकरीबन चार एकड़ में पनप रही दूसरी कॉलोनी में पहुंचा और इस कॉलोनी में 8 निर्माणाधीन मकानों को ध्वस्त कर दिया गया है। इसके साथ ही 20 मकान बनाने के लिए जो डीपीसी डाली थी, उसके भी तोड़ दिया गया।
सुल्तानपुर में यहां पर चला बुलडोजर
यहां पर तोड़फोड़ दस्ता गांव सुल्तानपुर में पहुंचा और इस कॉलोनी को लगभग ढाई एकड़ में बसाया जा रहा था। इस दौरान कॉलोनी में तीन निर्माणाधीन मकानों को हटा (Demolition of houses under construction) दिया गया और डीटीपीई ने लोगों से अपील की है कि वे अवैध रूप से इन कॉलोनियों में प्लॉट की खरीदी ने करें, क्योंकि इन कॉलोनियां को कभी भी ध्वस्त किया जा सकता है। इन कॉलोनियों में खरीद-फरोख्त पर प्रतिबंध लगाने के लिए तहसीलदार को लेटर लिख दिया है।
गुरुग्राम में कहां हुई सबसे बड़ी कार्रवाई
सबसे पहले तो आप यह जान लें कि गुरुग्राम में वन विभाग (Forest Department in Gurugram) ने बीते दिनों रायसीना की पहाड़ियों पर अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई की है। विभाग की टीम ने यहां पर लगभग 28 एकड़ बेशकीमती जमीन पर अवैध (illegal occupation of valuable land) रूप से बसाए जा रहे फार्म हाउसों को हटा दिया है। जिला वन अधिकारी का कहना है कि जिस जमीन पर यह निर्माण कार्य को अंजाम दिया जा रहा था। वह जमीन पंजाब भूमि संरक्षण अधिनियम की धारा 4 और 5 के तहत प्रोटेक्टिड है। नियम के अनुसार इस इलाके में निर्माण कार्य करना, पेड़ काटना या चारदीवारी बनाने पर रोक है। उसके बाद भी भू-माफिया पहाड़ियों को कांट-छांट कर यहां पर अवैध रूप से फार्म हाउस बना रहे थे, जो कि गलत है।
जानिए क्या है कार्रवाई के पीछे का मकसद
बीते दिनों निगम की स्ट्रीट वेंडिंग मैनेजमेंट टीम (Street Vending Management Team of Corporation) की ओर से शहर के प्रमुख व्यावसायिक और व्यस्त इलाकों में बड़ी कार्रवाई की है और इस दौरान अवैध स्ट्रक्चर को हटा दिया है। इस दौरान टीम की ओर से मुख्य चौराहे के पास ही अवैध रूप से खड़ी रेहड़ियों को हटाया गया। इतना ही नहीं सेक्टर-17 और सुखराली में फुटपाथों पर जो खोखे को हटाया गया है। शासन की ओर से इस कार्रवाई का मुख्य मकसद सड़कों पर यातायात के सुचारु प्रवाह को सुनिश्चित बनाना है।
किस स्थिती में जब्त होगा सामान
टीम ने कई जगहों पर कार्रवाई की और इस अभियान के दौरान अधिकारियों की ओर से खासतौर पर रेहड़ी-पटरी संचालकों और दुकानदारों को अलर्ट किया है। टीम ने क्नलिया किया है कि अगर एक बार हटाने के बाद दोबारा सड़क या फुटपाथ पर कब्जा पाया जाता है तो इससे सामान जब्त (goods confiscated) होने के साथ ही जुर्माना भी वसूला जाएगा।
जानिए क्या है सार्वजनिक स्थलों पर बड़ी बाधा
अधिकारियों ने दुकानदारों से कहा है कि वे अपनी सीमाओं के अंदर ही बिजनेस करें। निगम आयुक्त (corporation commissioner) का कहना है कि शहर की सुंदरता और व्यवस्था को मजबूत किया जाना है और इसके लिए खिलवाड़ को अब सहन नहीं किया जाएगा। सार्वजनिक स्थलों पर सबसे बड़ी बाधा तो अवैध कब्जा है। हमने अधिकारियों को साफ तौर पर इन चीजों को लेकर निगरानी के निर्देश दिए हैं। आम जनता से कहा गया है कि वह शहर को स्वच्छ और व्यवस्थित बनाने में मदद करें।
