Loan – अब युवाओं को लोन लेने में आने वाली बाधाएं दूर होंगी। दरअसल आपको बता दें कि योगी आदित्यनाथ ने बैंकों को निर्देश दिए हैं कि ऋण वितरण प्रक्रिया को सरल बनाया जाए। खासतौर पर मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना में भागीदारी बढ़ाने के प्रयास होंगे…जारी इस अपडेट से जुड़ी पूरी डिटेल जानने के लिए खबर को पूरा पढ़ लें-
युवा उद्यमियों को प्रोत्साहित करने के लिए 20 फरवरी को बैंकों की मदद से ऋण वितरण शिविर आयोजित किया जाएगा। लघु, सूक्ष्म और मध्यम उद्यम ( MSME) योजनाओं के तहत युवाओं को बैंक लोन दिलाने और उनकी समस्याओं का समाधान करने पर जोर दिया जाएगा। खासतौर पर मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना (Chief Minister Young Entrepreneur Scheme) में भागीदारी बढ़ाने के प्रयास होंगे।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) ने हाल ही में उच्च स्तरीय बैठक में सभी बैंकों को ऋण वितरण शिविर आयोजित करने और मार्च तक प्रदेश का सीडी रेशियो 62 प्रतिशत तक बढ़ाने का निर्देश दिया था। शासन ने 20 फरवरी के शिविर में कृषि और एमएसएमई क्षेत्र की केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं के तहत ऋण वितरण करने और लाभार्थियों के उत्पादों के स्टॉल लगाने का भी आदेश दिया है।
समस्याओं का भी होगा समाधान-
मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना (Chief Minister Youth Entrepreneur Development Campaign Scheme), एक जिला एक उत्पाद, पीएम सूर्य घर योजना, पीएम विश्वकर्मा, पीएम मुद्रा और अन्य योजनाओं के तहत ऋण वितरित किए जाएंगे। लोन पास करने में आने वाली व्यावहारिक समस्याओं का समाधान भी किया जाएगा। शिविर में हर जिले में बैंक के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहेंगे। साथ ही साइबर सुरक्षा, डिजिटल ऋण (Digital Loans) और अन्य थीम का प्रदर्शन भी होगा।
शिविर के आयोजन को लेकर राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति ने सभी बैंकों को विस्तृत निर्देश दिए हैं। सरकार ने युवा उद्यमियों के लिए योजनाओं के लिए बजट (budget) भी उपलब्ध कराया है। खासतौर पर सूक्ष्म उद्यमों (micro enterprises) के लिए, युवाओं को पांच लाख रुपये तक शून्य ब्याज दर पर लोन देने हेतु युवा उद्यमी योजना के लिए एक हजार करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।
शिविर में 10 हजार युवाओं को ऋण देने का लक्ष्य-
सीएम युवा उद्यमी योजना (CM Young Entrepreneur Scheme) के नोडल अधिकारी सर्वेश्वर शुक्ला ने बताया कि शिविर में युवा उद्यमियों को ऋण वितरित करने पर विशेष ध्यान रहेगा। शिविर में 10 हजार लाभार्थियों को लोन देने का लक्ष्य रखा गया है। योजना के तहत इस वित्तीय वर्ष में अब तक एक लाख से अधिक आवेदकों को लोन उपलब्ध कराया जा चुका है।
सीएम युवा उद्यमी योजना का लक्ष्य अधूरा, केवल 1,335 को मिला लाभ-
मुजफ्फरनगर में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना (Chief Minister Youth Entrepreneur Scheme in Muzaffarnagar) पूरी तरह प्रभावी नहीं हो पा रही है। विभागीय अधिकारी और पात्र युवा लक्ष्य पूरा करने में प्रयास कर रहे हैं, लेकिन बैंक सभी आवेदकों को 100 प्रतिशत स्वीकृति नहीं दे रहे हैं। जिले में 4,300 युवाओं का पंजीकरण होने के बावजूद केवल 1,335 को ऋण का लाभ मिला है। योजना युवाओं को प्रोत्साहित कर प्रदेश की प्रगति बढ़ाने के लिए शुरू की गई थी।
इस योजना में 40 वर्ष से कम उम्र के युवाओं को पांच लाख रुपये तक का ऋण बिना ब्याज (interest-free loan) दिया जाएगा। चार वर्षों में पूरा ऋण चुकाने पर 10 प्रतिशत की सब्सिडी का लाभ भी मिलेगा। मुजफ्फरनगर में योजना के प्रचार-प्रसार के बाद युवा पंजीकरण के लिए आगे आए, लेकिन अब तक केवल 1,335 युवाओं को लाभ मिला है, जबकि लक्ष्य 2,600 है।
हालांकि इस योजना के लिए 4,300 युवाओं ने पंजीकरण कराया है, लेकिन व्यापार का स्टीमेट तैयार (business estimate ready) करने जैसी प्रक्रियाओं में 2,965 युवा पीछे रह गए। इस कारण अब तक केवल करीब 50 प्रतिशत युवा ही योजना का लाभ ले पाए हैं। स्थिति को देखते हुए विभागीय अधिकारी अधिक से अधिक युवाओं को योजना से जोड़ने की तैयारी में जुटे हैं।
