ZIM vs IRE: जिम्बाब्वे और आयरलैंड मैच को रद्द करने से सबसे बड़ा फायदा जिम्बाब्वे को हुआ वो सुपर-8 के लिए क्वालिफाई कर गई लेकिन दूसरी ओर ऑस्ट्रेलिया के जख्मों पर बारिश ने ऐसा नमक रगड़ा जिसे कंगारू अपने सपने में भी भुला ना पाएंगे।
ZIM vs IRE: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में जिम्बाब्वे और आयरलैंड का मैच बारिश की भेंट चढ़ गया। बारिश के कारण इस मुकाबले का टॉस भी नहीं हो पाया। जिसके कारण इस मैच को रद्द करना पड़ा।
जिम्बाब्वे और आयरलैंड (ZIM vs IRE) मैच को रद्द करने से सबसे बड़ा फायदा जिम्बाब्वे को हुआ वो सुपर-8 के लिए क्वालिफाई कर गई लेकिन दूसरी ओर ऑस्ट्रेलिया के जख्मों पर बारिश ने ऐसा नमक रगड़ा जिसे कंगारू अपने सपने में भी भुला ना पाएंगे। ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 से बाहर हो चुकी है।
ZIM vs IRE: जिम्बाब्वे ने सुपर-8 में ली एंट्री
ऑस्ट्रेलिया का टी20 विश्व कप 2026 में सफर खत्म हो चुका है। टीम सुपर-8 में जगह नहीं बना पाई। टूर्नामेंट के 32वें मैच में जिम्बाब्वे की टक्कर आयरलैंड से थी। आयरलैंड की जीत से ही ऑस्ट्रेलिया की टीम सुपर-8 की रेस में बरकरार रह पाती। बारिश की वजह से इस मुकाबले में टॉस भी नहीं हो पाया और इसे रद्द करना पड़ा। इससे जिम्बाब्वे को एक पॉइंट मिल गया और टीम सुपर-8 में पहुंच गई। इसके साथ ही जिम्बाब्वे ने टी20 विश्व कप 2028 में डायरेक्ट क्वालीफाई भी कर लिया है।
ऑस्ट्रेलिया को लगा बड़ा झटका
ऑस्ट्रेलिया का पहले ही दौर से बाहर होना बेहद चौंकाने वाला है क्योंकि इस टीम में एक से बढ़कर एक बल्लेबाज हैं। ये जरूर है कि टीम के बड़े तेज गेंदबाज पैट कमिंस, जॉश हेजलवुड इस टूर्नामेंट में चोट के चलते नहीं खेल सके लेकिन फिर भी ऑस्ट्रेलिया का बॉलिंग लाइनअप अच्छा था जो कि जिम्बाब्वे और श्रीलंका के खिलाफ पूरी तरह नाकाम साबित हुआ।

लगातार गिरता जा रहा ऑस्ट्रेलिया का ग्राफ
ऑस्ट्रेलिया ने पहले मैच में आयरलैंड को मात दी लेकिन उसके बाद कंगारूओं को जिम्बाब्वे ने 23 रनों से हरा दिया और फिर श्रीलंका ने उसे 8 विकेट से करारी शिकस्त दी। ऑस्ट्रेलिया की टीम 17 सालों के बाद टी20 वर्ल्ड कप में पहले ही दौर से बाहर हुई है। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया की टीम साल 2009 में ग्रुप स्टेज से बाहर हुई थी।
इस टीम ने पिछले तीन एडिशंस से टी20 वर्ल्ड कप में अच्छा प्रदर्शन नहीं किया है। 2022 में ऑस्ट्रेलिया सुपर 12 से बाहर हो गया। 2024 में उसका सुपर 8 में अंत हो गया और 2026 में ये सफर ग्रुप स्टेज में ही खत्म हो गया। बता दें ऑस्ट्रेलिया ने साल 2021 में टी20 वर्ल्ड कप जीता था, उसके बाद से ही इस टीम का ग्राफ टी20 वर्ल्ड कप में गिरता जा रहा है।
ZIM vs IRE: जिम्बाब्वे ने रचा इतिहास
बात करें जिम्बाब्वे की तो इस टीम के लिए ये ऐतिहासिक क्षण है क्योंकि ये टीम पहली बार टी20 वर्ल्ड कप के सुपर 8 में पहुंच रही है। ऐसा पहली बार होगा जब जिम्बाब्वे की टीम कम से कम टॉप 8 टीमों में टूर्नामेंट फिनिश करेगी। जिम्बाब्वे की टीम अब 26 फरवरी को सुपर 8 में टीम इंडिया से भिड़ेगी।
