plot in Yamuna city : अगर आप भी यमुना सिटी के पास घर लेने का सपना देख रहे हैं तो ये खबर आपके लिए फायदेमंद होने वाली है। दरअसल, अब यमुना सिटी में 3 नए भूखंडो का आवंटन (plot in Yamuna city) किया जा रहा है। इन भूखंड पर कुल 4,000 से ज्यादा फ्लैट बनाए जा सकते हैं, जिससे यहां पर घर लेने वालों का सपना सच होगा। खबर में जानिए इस बारे में विस्तार से
घर खरीदने वालों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। बता दें कि हाल ही में यमुना सिटी में 3 नए ग्रुप हाउसिंग भूखंड अलोट (housing plots allotted) कराए गए हैं। वैसे तो यहां पर पहले से ही रियल एस्टेट की डिमांड काफी बढ़ी हुई है और अब यहां पर इन भूखंडों पर 4000 हजार से ज्यादा फ्लैट तैयार हो सकेंगे। प्लॉट निर्माण के बाद यहां पर लोगों को रेजिडेंशियल प्लॉट उपलब्ध होंगे। आइए खबर में जानते हैं कि यहां पर फ्लैट्स के प्राइस क्या होंगे और कब तक फ्लैट्स बनाए जांएगे।
कब हुई थी ग्रुप हाउसिंग योजना की शुरुआत
यीडा अधिकारी का कहना है कि साल 2025 में ग्रुप हाउसिंग भूखंड योजना (Group Housing Plot Scheme) की शुरुआत की गई थी। इस योजना के तहत कुल 16 भूखंडों पर आवेदन की मांग की गई थी, लेकिन सिर्फ 3 भूखंडों पर ही दो अधिक बिड लगीं। गौर करने वाली बात यह है कि यीडा की ओर से इन भूखंडों की बोली लगाकर रिजर्व प्राइस के मुकाबले लगभग 106.11 करोड़ ज्यादा की आमदनी की है।
यीडा ने इतने में बेचें तीनों भूखंड
जानकारी के लिए बता दें कि यीडा ने मैसर्स प्रोविंस डेवलपर प्राइवेट लिमिटेड को सेक्टर-18 में 16188 वर्गमीटर के भूखंड को 95.48 करोड़ में आवंटित किया है और मैसर्स एल्डिगो इंफ्रास्ट्रक्चर एंड प्रॉपर्टीज लिमिटेड को 104.70 करोड़ रुपए में भूखंड अलोट किया है। बता दें कि इन दोनों भूखंडों पर रिजर्व प्राइस (Reserve price on plots) 89.23 करोड़ रुपये था। इसके साथ ही मैसर्स नॉर्थ विंड एस्टेट को तीसरा सेक्टर-22डी में 20235 वर्गमीटर का भूखंड अलोट किया गया है। ऐसे में बिल्डर की ओर से भूखंड को रिजर्व प्राइस 106.23 करोड़ नहीं, बल्कि 189.09 करोड़ की बोली लगाकर हासिल किया है। इस दौरान भूखंड से 82.86 करोड़ रुपये की ज्यादा कमाई हुई है। सब मिलाकर यीडा की ओर से 283.16 करोड़ के तीनों भूखंडों को कुल तकरीबन 389.27 करोड़ में सेल किया है।
कुल ग्रुप हाउसिंग भूखंडों की संख्या
वैसे तो अब तक कुल भूखंड संख्या को देखें तो यमुना सिटी में कुल ग्रुप हाउसिंग भूखंडों की संख्या (Number of group housing plots) अब 22 हो गई है। साल 2024 व 2025 में शहर में 8 भूखंड अलोट किए गए थे, वहीं, इससे पहले 2011 में ग्रुप हाउसिंग भूखंड की योजना पेश की गई थी। हालांकि, साल 2011 तक आवंटित ज्यादातर प्रोजेक्ट पर काम पूरा नहीं हो सका है। कुछ एनसीएलटी में भी फंसे हैं, जिनमें काफी खरीदार भी फंसे हुए हैं।
बता दें कि ई ऑक्शन के जरिए ग्रुप हाउसिंग के तीनों भूखंडों अलोटमेंट (Allotment of group housing plots) किया गया है। जो बिल्डर ज्यादा बोली लगा रहे हैं, उन्हें भूखंड आवंटित किया गया है। इन बिल्डरों से यीडा को 106 करोड़ से ज्यादा राशि मिली है।
प्लांट की स्कीम में कर सकते हैं अप्लाई
इसके साथ ही आपको बता दें कि ग्रेटर नोएडा में मेडिकल डिवाइस पार्क (Medical Device Park) के लिए जो प्लांट की स्कीम (Scheme of plant) निकाली गई है, उसको अप्लाई करने की डेट को बढ़ाकर 20 फरवरी कर दिया गया है। अभी इस स्कीम में 22 प्लॉट उपलब्ध हैं। इससे पहले तो इस स्कीम में 11 फरवरी तक एप्लिकेशन मांगी गई थी। वहीं, यमुना सिटी के सेक्टर-28 में जो मेडिकल डिवाइस पार्क विकसित किया जा रहा है, उसमें 101 से ज्यादा प्लांटो का अलोटमेंट हो चुका है।
अधूरे पड़े प्रोजेक्ट को लेकर होगी बातचीत
नोएडा सेक्टर-78 में मौजुद एसोटेक विंसडर कोर्ट सोसाइटी के फ्लैट खरीदारों ने दो दिनों प्रदर्शन (flat buyers protest) किया है। इस प्रदर्शन के बाद आज बिल्डर संग बैठक की जाएगी, जहां पर जो प्रोजेक्ट अधूरे पड़े हैं, उन प्रोजेक्ट को पूरा कराने की मांग होगी।
