Gold Silver Rate Today: सोने और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव के बीच देश के सभी प्रमुख शहरों के ताज़ा रेट जारी कर दिए गए हैं। कमजोर वैश्विक संकेतों और वायदा बाजार में गिरावट का असर सर्राफा बाजार पर भी दिखा है। ऐसे में गहने या निवेश की योजना बना रहे लोगों के लिए ये जान लेना जरूरी है कि सोने-चांदी के रेट कम हुए है या ज्यादा-
सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार दिल्ली में 24 कैरेट शुद्धता वाला सोना (24 carat purity gold in Delhi) गिरावट के साथ 1,57,000 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स सहित) पर आ गया है। वहीं मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सोने का वायदा भाव (gold futures price) फिसलकर 1,51,800 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया।
इससे पहले 29 जनवरी को वायदा बाजार में सोना 1,80,779 रुपये प्रति 10 ग्राम के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंचा था। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना (Spot gold in the international market) भी घटकर 4,938.70 डॉलर प्रति औंस पर आ गया है।
उधर एक रिपोर्ट के मुताबिक 24 कैरेट सोने की कीमत गिरकर 1,54,350 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई है। इससे पहले 29 जनवरी को सोना 1,79,010 रुपये प्रति 10 ग्राम के ऑल टाइम हाई पर पहुंचा था। वहीं इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के आंकड़ों के अनुसार बुधवार सुबह तक सोना घटकर 1,51,865 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया।
ज़्यादा जानें
Delhi
समाचार पत्र
Newspaper
आगे इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के ताज़ा आंकड़ों के आधार पर 24, 23, 22, 18 और 14 कैरेट सोने के भाव बताए जा रहे हैं। इसके साथ ही देश के प्रमुख शहरों में चल रहे सोने के ताज़ा दाम (Gold jewellery latest rates) भी यहां देखे जा सकते हैं।
IBJA के मुताबिक आज का सोने का भाव इस प्रकार है-
कैरेट के हिसाब से शुद्धता – सुबह के रेट
सोना 24 कैरेट – 151865 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 23 कैरेट – 151257 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 22 कैरेट – 139108 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 18 कैरेट – 113899 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 14 कैरेट – 88841 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोने के गहने खरीदने वाले अपने शहर के लेटेस्ट गोल्ड ज्वेलरी रेट नीचे देख सकते हैं। 24 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट सोना का भाव इस प्रकार है? (Aaj ka Gold Price Kya Hai) –
शहर – 24 कैरेट (10 ग्राम) – 22 कैरेट (10 ग्राम) – 18 कैरेट (10 ग्राम)-
दिल्ली – ₹154340 – ₹141490 – ₹115790
मुंबई – ₹154190 – ₹141340 – ₹115640
कोलकाता – ₹154190 – ₹141340 – ₹115640
चेन्नई – ₹156210 – ₹143190 – ₹122490
पटना – ₹154240 – ₹141390 – ₹115690
लखनऊ – ₹154340 – ₹141490 – ₹115790
मेरठ – ₹154340 – ₹141490 – ₹115790
अयोध्या – ₹154340 – ₹141490 – ₹115790
कानपुर – ₹154340 – ₹141490 – ₹115790
गाजियाबाद – ₹154340 – ₹141490 – ₹115790
नोएडा – ₹154340 – ₹141490 – ₹115790
गुरुग्राम – ₹154340 – ₹141490 – ₹115790
चंडीगढ़ – ₹154340 – ₹141490 – ₹115790
जयपुर – ₹154340 – ₹141490 – ₹115790
लुधियाना – ₹154340 – ₹141490 – ₹115790
गुवाहाटी – ₹154190 – ₹141340 – ₹115640
इंदौर – ₹154240 – ₹141390 – ₹115690
पुणे – ₹154190 – ₹141340 – ₹115640
नागपुर – ₹154190 – ₹141340 – ₹115640
नासिक – ₹154220 – ₹141370 – ₹115670
बैंगलोर – ₹154190 – ₹141340 – ₹115640
अहमदाबाद – ₹154240 – ₹141390 – ₹115690
वडोदरा – ₹154240 – ₹141390 – ₹115690
सूरत – ₹154240 – ₹141390 – ₹115690
भुवनेश्वर – ₹154190 – ₹141340 – ₹115640
कटक – ₹154190 – ₹141340 – ₹115640
केरल – ₹154190 – ₹141340 – ₹115640
रायपुर – ₹154190 – ₹141340 – ₹115640
हैदराबाद – ₹154190 – ₹141340 – ₹115640
पिछले दिन सोने के क्या रहे दाम-
दिल्ली के सर्राफा बाजार (Gold price in Delhi bullion market) में मंगलवार को बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में दो प्रतिशत तक की गिरावट दर्ज की गई। कमजोर वैश्विक संकेतों और सुस्त मांग के चलते सोने का भाव 1.57 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, 24 कैरेट सोना (24 carat gold price) 2,200 रुपये यानी 1.4 प्रतिशत टूटकर 1,57,000 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स सहित) रह गया। पिछले सत्र में यह 1,59,200 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना भी 1.04 प्रतिशत गिरकर 4,938.70 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया।
पिछले दिन सोने का वायदा भाव क्या रहा-
भू-राजनीतिक तनाव में नरमी, सुरक्षित निवेश की मांग कमजोर पड़ने और डॉलर के मजबूत होने के चलते मंगलवार को वायदा कारोबार में सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर अप्रैल डिलीवरी वाला सोना (Gold for April delivery on the Multi Commodity Exchange) 2,228 रुपये यानी 1.44 प्रतिशत टूटकर 1,52,532 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। इस दौरान 7,553 लॉट का कारोबार हुआ। बाजार विश्लेषकों के अनुसार वैश्विक बाजार में अप्रैल डिलीवरी वाला कॉमेक्स सोना भी 119.6 डॉलर या 2.37 प्रतिशत गिरकर 4,926.7 डॉलर प्रति औंस रह गया।
जाने एक्सपर्ट की राय-
पीटीआई-भाषा के मुताबिक, मिराए एसेट शेयरखान में जिंस एवं मुद्रा प्रमुख प्रवीण सिंह ने कहा कि मंगलवार को जिनेवा में शुरू होने वाली अमेरिका-ईरान बातचीत से पहले निवेशकों के सतर्क रुख के कारण हाजिर सोने में लगातार दूसरे दिन गिरावट (gold price fall) दर्ज की गई।
बाजार प्रतिभागियों का ध्यान अब एडीपी की अमेरिकी रोजगार रिपोर्ट और रूस-यूक्रेन (Russia-Ukraine) के बीच अमेरिका की अगुवाई में चल रही बातचीत सहित प्रमुख भू-राजनीतिक घटनाक्रम (geopolitical developments) पर टिका है। उन्होंने कहा कि इन नतीजों का जोखिम धारणा और सुरक्षित निवेश परिसंपत्तियों की मांग पर अहम असर पड़ेगा।
चॉइस ब्रोकिंग की जिंस विश्लेषक कावेरी मोरे ने कहा कि मंगलवार को सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई। एशियाई बाजारों में छुट्टियों के कारण कम नकदी प्रवाह और अमेरिका में महंगाई के नरम आंकड़ों से आगे चलकर फेडरल रिजर्व (federal reserve) द्वारा ब्याज दरों में कटौती की उम्मीदें बढ़ीं, जिसका असर सोने पर पड़ा
